मुजफ्फरपुर समाचार

दिखाया गया है 3,520 चीज़े में से 21-30 ।
तिरहुत के शिक्षकों की आवाज बनेंगे प्रो. नरेंद्र प्रसाद सिंह, लंबित समस्याओं के समाधान का दिया भरोसा
  • Post by Admin on Nov 03 2026

मुजफ्फरपुर : तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से विजयी प्रत्याशी प्रो. नरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा है कि वे शिक्षकों की समस्याओं के प्रति संवेदनशील हैं और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि शिक्षकों ने जिस विश्वास के साथ उन्हें अपना प्रतिनिधि चुना है, उस पर खरा उतरना उनकी प्राथमिकता होगी। उनकी जीत केवल उनकी व्यक्तिगत जीत नहीं, बल्कि शिक्षको   read more

गायघाट डिग्री कॉलेज में स्वच्छता का संदेश, विद्यार्थियों ने लिया नशामुक्त समाज बनाने का संकल्प
  • Post by Admin on Nov 03 2026

मुजफ्फरपुर : राजकीय डिग्री महाविद्यालय, गायघाट में सोमवार, 2 नवंबर को स्वच्छ भारत एवं नशामुक्ति अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने महाविद्यालय परिसर में साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया। साथ ही नशे से दूर रहने और समाज को नशामुक्त बनाने का संकल्प भी लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. पयोली ने वठ  read more

नाला खुदाई के दौरान फटी गैस पाइपलाइन, गोबरसही में धमाके से दहला इलाका
  • Post by Admin on Nov 02 2026

मुजफ्फरपुर : शहर के गोबरसही इलाके में सोमवार को नाला निर्माण के दौरान भूमिगत गैस पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने से बड़ा हादसा हो गया। पाइपलाइन फटने के बाद गैस रिसाव के साथ तेज धमाके जैसी आवाज हुई, जिससे आसपास के इलाके में अफरातफरी मच गई। घटना में छह लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की खबर है। इनमें दो की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है। 5-6 लोगों की मौत की भी आशंका है लेकिन अभी तक इसकà   read more

बदलते दौर में मीडिया की भूमिका पर विमर्श, राजेन्द्र प्रसाद सिंह बोले- आजादी के समय की पत्रकारिता से सीखें
  • Post by Admin on Nov 02 2026

मुजफ्फरपुर : आजादी के समय की पत्रकारिता में जिस निष्पक्षता, निर्भीकता और जनसरोकार को महत्व दिया जाता था, आज के मीडिया को उससे सीख लेने की जरूरत है। समय के साथ भारतीय मीडिया की भूमिका और उसके स्वरूप में बदलाव आया है। इसी के साथ पत्रकारिता की निष्पक्षता और विश्वसनीयता को लेकर सवाल भी उठने लगे हैं। ये बातें इतिहासकार एवं लेखक डॉ. राजेन्द्र प्रसाद सिंह ने कहीं। वे रविवार को à   read more

बीआरएबीयू में 100 से अधिक स्वयंसेवकों ने किया श्रमदान, स्वच्छता और नशामुक्ति का लिया संकल्प
  • Post by Admin on Nov 01 2026

मुजफ्फरपुर : बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय (बीआरएबीयू) परिसर में रविवार, 1 नवंबर को श्रमदान और स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाया गया। राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस), न्यू सामाजिक विज्ञान संकाय के विभिन्न विभागों और हिंदी विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस अभियान का उद्देश्य स्वच्छता को बढ़ावा देना, प्लास्टिक मुक्त बिहार का संकल्प मजबूत करना और युवाओं ठ  read more

भारती शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में मना राष्ट्रीय एकता दिवस, प्रशिक्षुओं ने ली अखंडता की शपथ
  • Post by Admin on Nov 01 2026

मुजफ्फरपुर : सदातपुर स्थित भारती शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय के विवेकानंद वंदना सभागार में राष्ट्रीय एकता दिवस श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक सरोज कुमार ने सभी प्रशिक्षुओं को देश की संप्रभुता, एकता और अखंडता को अक्षुण्ण रखनà   read more

गायघाट डिग्री कॉलेज में मना राष्ट्रीय एकता दिवस, छात्र-छात्राओं ने लिया राष्ट्र रक्षा का संकल्प
  • Post by Admin on Nov 01 2026

मुजफ्फरपुर : लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के पावन अवसर पर राजकीय डिग्री महाविद्यालय, गायघाट में राष्ट्रीय एकता दिवस का भव्य आयोजन किया गया। इस विशेष कार्यक्रम का मुख्य ध्येय विद्यार्थियों को सरदार पटेल के विराट व्यक्तित्व, उनके कृतित्व और अखंड भारत के निर्माण में उनके अविस्मरणीय योगदान से गहराई से परिचित कराना था। समारोह को संबोधित करते हुए महाविद्यालय कॠ  read more

सेवानिवृत्ति अंत नहीं, नई पारी की शुरुआत: बोचहां में दो वरिष्ठ शिक्षकों के सम्मान में भव्य विदाई समारोह
  • Post by Admin on Nov 01 2026

मुजफ्फरपुर : जिले के बोचहां प्रखंड क्षेत्र के अंतर्गत मध्य विद्यालय चौपार के प्रधानाध्यापक तथा प्राथमिक शिक्षक संघ बोचहां के सचिव पर्णिक तिग्मांशु पृथ्वीराज की सेवानिवृत्ति के अवसर पर उनके आवास पर एक भव्य विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस गरिमामय कार्यक्रम में शिक्षक समुदाय, जनप्रतिनिधि, विभिन्न शिक्षक संगठनों के नेता और प्रबुद्ध सामाजिक कार्यकर्ता बड़ॠ  read more

राष्ट्रीय एकता भारत की सबसे बड़ी शक्ति: प्रो. श्यामल किशोर
  • Post by Admin on Oct 31 2026

मुजफ्फरपुर: रामेश्वर महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई की ओर से 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर ‘राष्ट्र के शिल्पकार: सरदार वल्लभभाई पटेल’ विषय पर परिचर्चा आयोजित की गई। कार्यक्रम में देश की एकता, अखंडता और सामाजिक समरसता बनाए रखने में सरदार पटेल के योगदान को याद किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. श्यामल किशोर ने कहा कि राष्ट्रीय ए   read more

मुजफ्फरपुर सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक की वित्तीय साक्षरता मुहिम, नुक्कड़ नाटक से डिजिटल ठगी के प्रति किया जागरूक
  • Post by Admin on Oct 31 2026

मुजफ्फरपुर: ग्रामीणों को सुरक्षित बैंकिंग, डिजिटल लेन-देन और वित्तीय धोखाधड़ी से बचाव के प्रति जागरूक करने के लिए दि मुजफ्फरपुर सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड की ओर से 31 अक्टूबर को कुढ़नी प्रखंड के भगवानपुर, केरमा डीह, पकाही और किनारू में जागरूकता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम में ग्रामीणों को KYC अपडेट, माइक्रो एटीएम, डिजिटल बैंकिंग, छोटी बचत तथा बीमा एवं पेंशन योजनाओं à   read more