मुजफ्फरपुर में स्मृति दिवस की तैयारी तेज, संध्या सत्र में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे
- Post By Admin on Feb 15 2026
मुजफ्फरपुर: बिहार राज्य जनवादी सांस्कृतिक मोर्चा "विकल्प" के संस्थापक सदस्य साथी यादवचन्द्र की 20वीं स्मृति दिवस की तैयारी को लेकर मालीघाट इकाई के तत्वावधान में बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 22 फरवरी को दिन के 12 बजे से स्थानीय मालीघाट स्थित मोर्चा कार्यालय में स्मृति दिवस मनाया जाएगा।
बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा तय करते हुए बताया गया कि आयोजन दो सत्रों में संपन्न होगा। प्रथम सत्र में "आज के दौर में यादवचन्द्र" विषय पर विचार गोष्ठी और काव्य सम्मेलन आयोजित किया जाएगा, जबकि संध्या काल से सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। आयोजकों ने कहा कि स्मृति दिवस के माध्यम से साथी यादवचन्द्र के वैचारिक और सांस्कृतिक योगदान को याद किया जाएगा। बैठक में नवोदित इकाई की सचिव पूनम कुमारी, सरला श्रीवास सांस्कृतिक शोध संस्थान के सचिव सुनील कुमार, शिक्षक रणधीर कुमार, प्रोफेसर धीरेंद्र कुमार, बिंदिया कुमारी, पुष्पांजलि कुमारी, सिमरन कुमारी, आरव अर्णव, कृति कुमारी, रिद्धि कुमारी, सिद्धि कुमारी, अनोद दास और राजू कुमार सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। आयोजन को सफल बनाने के लिए विभिन्न जिम्मेदारियां निर्धारित की गईं और सभी सदस्यों ने सक्रिय सहयोग का संकल्प व्यक्त किया।