मुजफ्फरपुर समाचार

दिखाया गया है 2,720 चीज़े में से 201-210 ।
गायघाट विधानसभा में जन सुराज पार्टी की बैठक, प्रत्याशी चयन को लेकर सदस्यों ने दी अपनी राय
  • Post by Admin on Oct 06 2025

मुजफ्फरपुर : आगामी बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर जन सुराज पार्टी ने अपनी तैयारियाँ तेज कर दी हैं। इसी क्रम में सोमवार को गायघाट विधानसभा क्षेत्र में पार्टी के संस्थापक, प्राथमिक सदस्य, संभावित प्रत्याशी और संगठन से जुड़े पदाधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। यह बैठक राज्य मुख्यालय स्तर से नियुक्त पर्यवेक्षकों की देखरेख में संपन्न हुई। बैठक में विधानसभा क   read more

अब मुजफ्फरपुर में ही पूरा होगा छात्रों का डॉक्टर और इंजीनियर बनने का सपना
  • Post by Admin on Oct 06 2025

मुजफ्फरपुर : मिथिलांचल के विद्यार्थियों के लिए नई खुशखबरी है । अब नीट-यूजी, जेईई-मेन-एडवांस्ड और ओलंपियाड की तैयारी के लिए उन्हें कोटा या पटना नहीं जाना पड़ेगा। देश के प्रतिष्ठित एलन कैरियर इंस्टीट्यूट ने मुजफ्फरपुर में अपने नए सेंटर की शुरुआत की है। सोमवार को होटल द लैंडमार्क में आयोजित उद्घाटन समारोह में एलन के जोनल हेड एवं वाइस प्रेसिडेंट डॉ. विपिन योगी मुख्य अति   read more

जन सुराज पार्टी ने तेज की विधानसभा चुनाव की तैयारी, बोचहां और मीनापुर में हुई प्रत्याशी चयन पर अहम बैठक
  • Post by Admin on Oct 05 2025

मुजफ्फरपुर : बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर जन सुराज पार्टी ने अपनी राजनीतिक गतिविधियों को गति दे दी है। संगठन स्तर से लेकर तक प्रत्याशी चयन प्रक्रिया को मजबूत करने के उद्देश्य से पार्टी ने सभी विधानसभाओं में संस्थापक एवं प्राथमिक सदस्यों की बैठकें आयोजित करने का निर्णय लिया है। इसी कड़ी में रविवार को बोचहां और मीनापुर विधानसभा क्षेत्र में जन सुराज पार्टी   read more

मुजफ्फरपुर में हिंदूवादी संगठनों की बैठक, मंदिर तोड़ने और विसर्जन विवाद पर विरोध की तैयारी
  • Post by Admin on Oct 05 2025

मुजफ्फरपुर : नया टोला स्थित सुगा मंदिर परिसर में रविवार को हिंदूवादी संगठनों की एक अहम बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता हिंदूवादी नेता आचार्य चंद्र किशोर पाराशर ने की। बैठक में हाल ही में हुए दुर्गा प्रतिमा विसर्जन प्रकरण और रेलवे जंक्शन स्थित मंदिरों को तोड़े जाने के मुद्दे पर चर्चा की गई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि जिला प्रशासन द्वारा प्रतिमा विसर   read more

गैंगरेप की घटना पर भड़की एसयूसीआई, दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग
  • Post by Admin on Oct 05 2025

मुजफ्फरपुर : करजा थाना क्षेत्र में हुई गैंगरेप की घटना को लेकर एसयूसीआई (कम्युनिस्ट) की जिला कमिटी ने कड़ी निंदा की है। पार्टी के चार सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने सदर अस्पताल पहुंचकर पीड़िता और उसके परिजनों से मुलाकात की तथा घटना की विस्तृत जानकारी ली। प्रतिनिधिमंडल ने पीड़ित परिवार को सांत्वना देते हुए कहा कि इस घटना ने समाज को झकझोर दिया है। उन्होंने सरकार और प्रशासन   read more

विधानसभा चुनाव को लेकर जन सुराज पार्टी की बैठक, प्रत्याशी चयन की प्रक्रिया हुई तेज
  • Post by Admin on Oct 03 2025

मुजफ्फरपुर : आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी में जन सुराज पार्टी ने अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। प्रत्याशी चयन को लेकर राज्यभर में संस्थापक और प्राथमिक सदस्यों की बैठकें आयोजित की जा रही हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को औराई विधानसभा में पार्टी के सभी संस्थापक व प्राथमिक सदस्य, संभावित प्रत्याशी तथा संगठन से जुड़े पदाधिकारी शामिल हुए। बैठक की कार्यवाही राज्य मुख्यालय से नियु   read more

8वीं नेशनल सवात चैंपियनशिप के लिए 30 सदस्यीय बिहार टीम रवाना
  • Post by Admin on Oct 03 2025

मुजफ्फरपुर : 5 से 8 अक्टूबर 2025 तक चंडीगढ़ में आयोजित होने वाली 8वीं नेशनल सवात (फ्रेंच बॉक्सिंग) चैंपियनशिप के लिए बिहार की 30 सदस्यीय टीम आज रवाना हो गई। टीम के साथ राज्य सवात संघ, बिहार के सचिव शिहान ई. राहुल श्रीवास्तव मुख्य कोच और तकनीकी पदाधिकारी के रूप में गए हैं। उनके साथ कोच सेंशाई आशिफ अनवर, टीम मैनेजर सेंडाई सुनील कुमार, मेडिकल ऑफिसर सूबेदार चंद्र प्रकाश और कैप्टन नि   read more

महात्मा गांधी जयंती मनाई गई, जनहित अभियान ने समाजवाद के मूल्यों को दोहराया
  • Post by Admin on Oct 02 2025

मुजफ्फरपुर : सहबाजपुर पंचायत अंतर्गत राघोपुर गांव स्थित लोहिया निवास पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती बड़े ही श्रद्धाभाव से मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता उत्तर बिहार प्रभारी जनहित अभियान दीप नारायण यादव ने की, जबकि संचालन गुडेश गुप्ता ने किया। इस मौके पर हरिश्चंद्र प्रसाद यादव उर्फ लोहिया के लोग ने कहा कि “सत्य, अहिंसा और प्रकृति सेवा ही असली समाजवाद है।”   read more

50वीं राष्ट्रीय सब-जूनियर बास्केटबॉल चैंपियनशिप में जी.डी. मदर स्कूल के तीन खिलाड़ी होंगे शामिल
  • Post by Admin on Oct 02 2025

मुजफ्फरपुर : शहर के जी.डी. मदर स्कूल के लिए गर्व का क्षण है। विद्यालय के तीन बच्चें सृष्टि साह, सम्मान गुप्ता और आयुष कुमार सिंह का चयन 50वीं राष्ट्रीय सब-जूनियर बास्केटबॉल चैंपियनशिप के लिए किया गया है। यह प्रतियोगिता आगामी 4 से 10 अक्टूबर तक देहरादून में आयोजित होगी। विद्यालय के निदेशक पंकज कुमार ने इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए कहा कि इन खिलाड़ियों ने विद्यालय का मान बढ़ा   read more

नवदुर्गा शक्ति सम्मान : नौ स्त्री रत्नों को मिला सम्मान, बनीं प्रेरणा का प्रतीक
  • Post by Admin on Sep 30 2025

मुजफ्फरपुर : मिशन भारती रिसर्च इनफार्मेशन सेंटर तथा बिहार गुरु के तत्वावधान में आयोजित “नवदुर्गा शक्ति सम्मान” समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में संघर्ष और उपलब्धियों से समाज को दिशा देने वाली नौ स्त्री रत्नों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ हरिसभा पूजामंडप परिसर में हुआ। स्वागत संबोधन में संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संयोजक डॉ. अविनाश तिरंगा उर   read more