मुजफ्फरपुर समाचार

दिखाया गया है 3,399 चीज़े में से 1,621-1,630 ।
डॉ. तृप्ति नारायण सिंह के निधन पर आरडीएस कॉलेज में शोक सभा आयोजित
  • Post by Admin on Dec 24 2024

मुजफ्फरपुर : जिले के रामदयालु सिंह महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य और भौतिकी विभाग के वरिष्ठ शिक्षक डॉ. तृप्ति नारायण सिंह के निधन पर महाविद्यालय में शोक सभा आयोजित की गई। इस अवसर पर प्राचार्य कक्ष में शिक्षकों और कर्मचारियों ने डॉ. सिंह के व्यक्तित्व और उनके योगदान पर चर्चा की तथा उनके साथ बिताए गए समय की यादें साझा की। शोक सभा में प्राचार्य डॉ. अनिता सिंह ने डॉ. तृप्ति à   read more

डॉ. शांतनु बने आरसी कॉलेज के अतिथि प्राध्यापक संघ के अध्यक्ष
  • Post by Admin on Dec 24 2024

मुजफ्फरपुर : जिले के सकरा स्थित आरसी कॉलेज में बिहार विश्वविद्यालय अतिथि प्राध्यापक संघ के महाविद्यालय कार्यकारिणी का गठन किया गया। इस अवसर पर सर्वसम्मति से डॉ. शांतनु सौरभ को अध्यक्ष चुना गया। कार्यकारिणी में अन्य पदाधिकारियों का भी चुनाव हुआ। जिनमें डॉ. राजकुमार मेहता उपाध्यक्ष, डॉ. प्रियंका कुमारी सचिव और डॉ. मंजरी कोषाध्यक्ष के रूप में चयनित हुए। कार्यकारिणी गठà   read more

संकल्प सभा की तैयारी जोरों पर, गांव गांव दिया निमंत्रण
  • Post by Admin on Dec 24 2024

मुजफ्फरपुर : कांटी क्षेत्र के पानापुर हाई स्कूल मैदान में आगामी 29 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर आयोजित संकल्प सभा को ऐतिहासिक बनाने के लिए तैयारियां जोरों पर हैं। इस कड़ी में पूर्व मंत्री अजीत कुमार ने बीते सोमवार को लगातार चौथे दिन जनसंपर्क अभियान चलाया और मड़वन प्रखंड के एक दर्जन से अधिक गांवों में घर-घर जाकर लोगों को निमंत्रण दिया।   पà   read more

पूर्व प्राचार्य प्रो. तृप्ति नारायण सिंह के निधन पर एल.एस. कॉलेज में शोक सभा आयोजित
  • Post by Admin on Dec 24 2024

मुजफ्फरपुर : जिले के लंगट सिंह कॉलेज में कॉलेज के पूर्व प्राचार्य एवं भौतिकी विभागाध्यक्ष प्रो. तृप्ति नारायण सिंह के निधन पर एक शोक सभा आयोजित की गई। जिसमें शिक्षकों, कर्मचारियों और छात्रों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। सभा में वक्ताओं ने प्रो. सिंह के जीवन और कार्यों पर प्रकाश डाला और उनके योगदान को याद किया। प्राचार्य प्रो. ओमप्रकाश राय ने शोक संदेश में कहा कि प्à   read more

केंद्रीय विद्यालय गन्नीपुर की छात्राओं ने सिखाया केले के तने से चीजें बनाना
  • Post by Admin on Dec 24 2024

मुजफ्फरपुर : जिले के कन्हौली टीओपी स्थित पुलिस पाठशाला में केंद्रीय विद्यालय गन्नीपुर की छात्राएं प्राजंलि प्रश्ठा और प्रशस्तिका सिंह ने केले के तने से विभिन्न प्रकार की उपयोगी चीजें बनाने की कला सिखाई। इस पहल का उद्देश्य प्लास्टिक के बढ़ते उपयोग और उसके पर्यावरणीय प्रभाव को कम करना था। छात्राओं ने बच्चों को केले के तने से बनी चीजें जैसे टोकरी, वॉलहैंगिंग, बहुउपयोगà   read more

राष्ट्रीय कृषि विपणन नीति पर संयुक्त किसान मोर्चा ने किया प्रदर्शन
  • Post by Admin on Dec 24 2024

मुजफ्फरपुर : केंद्र सरकार की नई राष्ट्रीय कृषि विपणन (बाजार) नीति के मसौदे के खिलाफ बीते सोमवार को संयुक्त किसान मोर्चा के राष्ट्रीय समन्वय समिति के आह्वान पर जिले में विशाल प्रतिवाद मार्च निकाला गया। इस दौरान किसानों ने कल्याणी चौक पर इस विवादित नीति की प्रति को जलाया और केंद्र, दिल्ली तथा उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा किसानों की मांगों की अनदेखी करने के खिलाफ कड़ा विरोध जता   read more

केंद्रीय विद्यालय झपहाँ का स्पोर्ट्स फेस्टिवल 2024 में रहा शानदार प्रदर्शन
  • Post by Admin on Dec 24 2024

मुजफ्फरपुर : जिले के एल एस कालेज के खेल परिसर में आयोजित स्पोर्ट्स फेस्टिवल 2024 में जिले के 85 विद्यालयों ने भाग लिया और विभिन्न खेलों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस खेल महोत्सव में टेबल टेनिस, बैडमिंटन, एथलेटिक्स, खो-खो, कबड्डी, वॉलीबॉल, फुटबॉल और रस्सी खींच जैसी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस स्पोर्ट्स फेस्टिवल में जिले के केंद्रीय विद्यालय सीआरपीएफ झपहाँ नॠ  read more

भूमिहीनों के अधिकारों के मांग हेतु भाकपा माले और खेग्रामस का जोरदार धरना प्रदर्शन
  • Post by Admin on Dec 23 2024

मुजफ्फरपुर : भाकपा-माले और खेग्रामस के आह्वान पर आज औराई प्रखंड मुख्यालय पर गरीबों और भूमिहीनों के अधिकारों को लेकर भारी संख्या में लोग जुटे। इस धरना में महागरीब परिवारों को एकमुश्त दो लाख रुपये, भूमिहीनों को पांच डिसमिल आवासीय जमीन और पक्का मकान देने की मांग की गई। महागरीब परिवारों के लिए दो लाख रुपये की मांग मुख्य वक्ता के रूप में पूर्व विधायक प्रत्याशी आफà   read more

पूर्व सैनिक सेवा परिषद सरैया की मासिक बैठक संपन्न, संगठन विस्तार पर चर्चा
  • Post by Admin on Dec 23 2024

मुजफ्फरपुर : पूर्व सैनिकों के बीच जागरूकता बढ़ाने और संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से पूर्व सैनिक सेवा परिषद मुजफ्फरपुर ने ग्रामीण क्षेत्रों में अभियान चलाया है। इसी क्रम में आज सरैया शाखा की मासिक बैठक जैतपुर चौक स्थित सूबेदार मेजर रत्नेश कुमार के व्यावसायिक परिसर में आयोजित की गई। इस बैठक में आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के पूर्व सैनिकों ने भाग लिया और संगठन को और मजबॠ  read more

नीतीश सरकार की घोषणाओं पर भाकपा माले ने निकला विरोध मार्च  
  • Post by Admin on Dec 23 2024

मुजफ्फरपुर : भाकपा-माले की नगर कमिटी ने सोमवार को पार्टी कार्यालय हरिसभा चौक से एक प्रतिवाद मार्च निकाला। जिसमें नीतीश सरकार के द्वारा किए गए वादों को लागू न करने के खिलाफ विरोध जताया गया। मार्च हरिसभा, छोटी कल्याणी, अमर सिनेमा होते हुए नकुलवा चौक पर पहुंचा। जहां प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला दहन किया और उनके खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान मांग की   read more