मुजफ्फरपुर : जिले के सकरा स्थित आरसी कॉलेज में बिहार विश्वविद्यालय अतिथि प्राध्यापक संघ के महाविद्यालय कार्यकारिणी का गठन किया गया। इस अवसर पर सर्वसम्मति से डॉ. शांतनु सौरभ को अध्यक्ष चुना गया। कार्यकारिणी में अन्य पदाधिकारियों का भी चुनाव हुआ। जिनमें डॉ. राजकुमार मेहता उपाध्यक्ष, डॉ. प्रियंका कुमारी सचिव और डॉ. मंजरी कोषाध्यक्ष के रूप में चयनित हुए।

कार्यकारिणी गठन के साथ ही संरक्षक मंडल में डॉ. प्रणव प्रेमी और डॉ. अजय कुमार को भी चुना गया। इसके अलावा कार्यकारिणी सदस्य के रूप में डॉ. स्वाति रानी, प्रो. अरित्रा सुमन, डॉ. पंकज कुमार लाभ और डॉ. कायनात तबस्सुम का चयन हुआ।

बिहार विश्वविद्यालय अतिथि प्राध्यापक संघ के पदाधिकारियों ने कॉलेज कार्यकारिणी के सभी सदस्यों को बधाई और शुभकामनाएं दीं। संघ के डॉ. ललित किशोर, डॉ. राघव मणि, डॉ. नितेश कुमार, डॉ. अर्चना, डॉ. सर्वेश्वर कुमार सिंह, डॉ. राकेश कुमार, डॉ. राकेश रंजन सहित अन्य सदस्य इस मौके पर मौजूद थे।

अध्यक्ष बनने पर डॉ. शांतनु सौरभ ने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य संघ को मजबूत बनाना और कॉलेज इकाई को सशक्त बनाना है। उन्होंने आगे कहा कि अतिथि प्राध्यापकों के सुरक्षित भविष्य के लिए जल्द ही पटना में संघर्ष की आवश्यकता होगी ताकि उनकी समस्याओं का समाधान हो सके और उनके अधिकारों की रक्षा की जा सके।