डॉ. तृप्ति नारायण सिंह के निधन पर आरडीएस कॉलेज में शोक सभा आयोजित

  • Post By Admin on Dec 24 2024
डॉ. तृप्ति नारायण सिंह के निधन पर आरडीएस कॉलेज में शोक सभा आयोजित

मुजफ्फरपुर : जिले के रामदयालु सिंह महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य और भौतिकी विभाग के वरिष्ठ शिक्षक डॉ. तृप्ति नारायण सिंह के निधन पर महाविद्यालय में शोक सभा आयोजित की गई। इस अवसर पर प्राचार्य कक्ष में शिक्षकों और कर्मचारियों ने डॉ. सिंह के व्यक्तित्व और उनके योगदान पर चर्चा की तथा उनके साथ बिताए गए समय की यादें साझा की।

शोक सभा में प्राचार्य डॉ. अनिता सिंह ने डॉ. तृप्ति नारायण सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि वे एक प्रसिद्ध और विद्वान भौतिकी शिक्षक थे। उन्होंने महाविद्यालय के प्राचार्य और प्रशासक के रूप में कॉलेज के विकास में अहम भूमिका निभाई। इसके साथ ही वे सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय रहते थे। डॉ. सिंह के निधन से शिक्षा जगत में अपूरणीय खालीपन आ गया है। उन्होंने बताया कि डॉ. सिंह 1966 से 1998 तक आरडीएस कॉलेज के प्राचार्य रहे और फिर 1998 से 1999 तक एलएस कॉलेज के प्राचार्य के रूप में कार्य किया। उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा।

शोक सभा में महाविद्यालय के विभिन्न शिक्षक और कर्मचारी भी उपस्थित थे। शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में डॉ. सत्येंद्र प्रसाद सिंह, डॉ. संजय कुमार सुमन, डॉ. एम. एन. रजवी, डॉ. राजीव कुमार, डॉ. पूनम कुमारी, डॉ. सौरभ राज, डॉ. राजेश कुमार, डॉ. मनोज कुमार सिंह, डॉ. अजमत अली, डॉ. अमोद कुमार, डॉ. सुमन लता, डॉ. मंजरी आनंद, डॉ. प्रियंका दिक्षित, डॉ. मनीष कुमार शर्मा, डॉ. गणेश कुमार शर्मा, डॉ. मीनू कुमारी, डॉ. अंजनी शुक्ला, निर्मल कुमार शर्मा, पंकज भूषण, मनीष कुमार, राजेश कुमार उर्फ गोलटू, रूपेश झा, और कार्तिक पूर्णेन्दु आदि शामिल थे। सभी ने दिवंगत डॉ. तृप्ति नारायण सिंह की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा और उनके द्वारा किए गए कार्यों को श्रद्धा और सम्मान के साथ याद किया।