मुजफ्फरपुर समाचार

दिखाया गया है 2,714 चीज़े में से 1,141-1,150 ।
अवैध हथियार के साथ तीन अपराधी गिरफ्तार
  • Post by Admin on Nov 30 2024

मुजफ्फरपुर : पुलिस की सक्रियता और सतर्कता ने एक बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने से पहले ही विफल कर दिया। वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर नगर थाना पुलिस ने बीते गुरुवार, 28 नवंबर को वाहन चेकिंग के दौरान साहु रोड के पास तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया। इनके पास से अवैध हथियार, कारतूस, मोबाइल, नगद और एक वाहन बरामद किया गया। गिरफ्तार अपराधियों की पहचान महारानी स्थान अवधपुरा, छ   read more

कुख्यात अपराधी रामप्रवेश महतो गिरफ्तार, पुलिस ने अवैध हथियार किए बरामद
  • Post by Admin on Nov 30 2024

मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए जिलांतर्गत टॉप-10 अपराधियों की सूची में शामिल कुख्यात रामप्रवेश महतो को गिरफ्तार किया है। रामप्रवेश महतो कई गंभीर आपराधिक मामलों में वांछित था और लंबे समय से पुलिस को चकमा दे रहा था। गत 28 नवंबर, गुरुवार को मिली एक गुप्त सूचना के आधार पर जिला आसूचना इकाई और अहियापुर थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने त्वरित कार्रवाई   read more

इनर व्हील क्लब द्वारा डेंटल चेक-अप कैंप का आयोजन
  • Post by Admin on Nov 30 2024

मुजफ्फरपुर : शुक्रवार को इनर व्हील क्लब मुजफ्फरपुर और इनर व्हील क्लब मोतिहारी लॉक टाउन के संयुक्त तत्वावधान में द आई स्कूल, गोपाल वेस्ट, वार्ड नम्बर-34 में एक डेंटल चेक-अप कैंप का आयोजन किया गया। इस कैंप में 55 बच्चों का चेक-अप डॉ. रितेश कुमार और डॉ. प्रिया प्रसाद द्वारा किया गया। कैंप के दौरान बच्चों को ओरल हेल्थ के महत्व के बारे में जागरूक किया गया और उन्हें परले जी जूनियर ट   read more

बिहार विश्वविद्यालय में ईस्ट जोन इंटर यूनिवर्सिटी प्रतियोगिता के लिए आयोजित
  • Post by Admin on Nov 30 2024

मुजफ्फरपुर : बिहार विश्वविद्यालय के सीनेट हॉल में ईस्ट जोन इंटर यूनिवर्सिटी कम्पटीशन के लिए विश्वविद्यालय सांस्कृतिक महोत्सव सह टीम चयन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस पांच दिवसीय प्रतियोगिता में विभिन्न सांस्कृतिक विधाओं जैसे नृत्य, गायन, क्विज और अन्य कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता के पहले चरण में प्रतिभागी अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे और फि   read more

रामदयालु सिंह महाविद्यालय में रामदयालु बाबू की स्मृति में संगीत संध्या का आयोजन
  • Post by Admin on Nov 30 2024

मुजफ्फरपुर : रामदयालु सिंह महाविद्यालय में शुक्रवार को रामदयालु बाबू की स्मृति में एक भव्य संगीत संध्या का आयोजन किया गया। जिसमें छात्र-छात्राओं ने अपनी अद्भुत संगीत प्रस्तुतियों से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस आयोजन में छात्रों और शिक्षकों ने मिलकर गीत-संगीत की विभिन्न विधाओं का आनंद लिया। संगीत संध्या की शुरुआत में छात्र केशव ने गिटार पर प्रसिद्ध गीत “चलते चलत   read more

लंगट सिंह कॉलेज में करियर इन फाइनेंस सेक्टर पर विशेष परामर्श सत्र का आयोजन
  • Post by Admin on Nov 30 2024

मुजफ्फरपुर : लंगट सिंह कॉलेज के आईक्यूएसी द्वारा “करियर इन फाइनेंस सेक्टर” विषय पर एक विशेष परामर्श सत्र का आयोजन कॉलेज सभागार में किया गया। इस सत्र की अध्यक्षता कॉलेज के प्राचार्य प्रो. ओमप्रकाश राय ने की। जबकि पटना स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरी के कैरियर काउंसलिंग कमिटी के वरिष्ठ सदस्यों ने छात्रों को वित्तीय क्षेत्र में उपलब्ध विभिन्न करियर विकल्पों पर म   read more

30 नवंबर को सभी परियोजनाओं में टीएचआर का वितरण
  • Post by Admin on Nov 30 2024

मुजफ्फरपुर : शनिवार को सभी परियोजनाओं के आंगनबाड़ी केंद्रों में नवंबर माह का पोषाहार (टीएचआर) वितरण किया जाएगा। जिला पदाधिकारी सुब्रत कुमार सेन ने इस संबंध में सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारियों और महिला पर्यवेक्षिकाओं को सख्त निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्र के आंगनबाड़ी केंद्रों का भ्रमण करें और सरकारी दिशा-निर्देशों और मानकों के अनुसार पोषाहार वितरण का कार्   read more

एकीकृत आयुष अस्पताल की स्थापना के लिए सांसद राज भूषण चौधरी ने लिखा पत्र
  • Post by Admin on Nov 30 2024

मुजफ्फरपुर : सांसद डॉ. राज भूषण चौधरी ने जल शक्ति राज्य मंत्री प्रतापराव जाधव को पत्र लिखकर जिले में एकीकृत आयुष अस्पताल की स्थापना की मांग की है। उन्होंने कहा कि आयुर्वेद भारतीय चिकित्सा प्रणाली की प्राचीन और प्रभावशाली विधि है। जिसकी पहुंच जिले के नागरिकों को नहीं है। डॉ. चौधरी ने पत्र में कहा कि मुजफ्फरपुर जैसे ऐतिहासिक और प्रमुख शहर में गुणवत्तापूर्ण आयुर्वेदिक   read more

वरिष्ठ नागरिकों के लिए आयुष्मान भारत वय वंदन कार्ड के तहत होगी नि:शुल्क इलाज
  • Post by Admin on Nov 30 2024

मुजफ्फरपुर : आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें 70 वर्ष और उससे अधिक आयु के नागरिकों को आयुष्मान भारत वय वंदन कार्ड प्रदान किया जा रहा है। इस कार्ड के माध्यम से वरिष्ठ नागरिकों को प्रतिवर्ष 10 लाख रुपए तक नि:शुल्क इलाज की सुविधा मिलेगी। अभियान 20 नवंबर से 10 दिसंबर तक चलेगा। अब तक इस योजना के तहत 2595 लाभ   read more

एटीएम कार्ड हेराफेरी करने वाले अंतर जिला गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार
  • Post by Admin on Nov 29 2024

मुजफ्फरपुर : बिहार पुलिस की सक्रियता और मुजफ्फरपुर सदर थाना पुलिस की सतर्कता के चलते एटीएम कार्ड हेराफेरी में लिप्त अंतर जिला साइबर अपराध गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया गया है। यह कार्रवाई बीते बुधवार को गोबरसही स्थित बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम पर हुई जब संदिग्ध गतिविधि की सूचना पर स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने इन अपराधियों को रंगे हाथ पकड़ा। गिरफ्तार अपराधि   read more