मुजफ्फरपुर समाचार

दिखाया गया है 2,586 चीज़े में से 1,051-1,060 ।
बीआर अंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय में एक देश एक चुनाव पर व्याख्यान आयोजित
  • Post by Admin on Nov 27 2024

मुजफ्फरपुर : मंगलवार को बीआर अंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय के राजनीति विज्ञान विभाग द्वारा संविधान दिवस के अवसर पर "एक देश एक चुनाव" विषय पर विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की मुख्य वक्ता पटना के जेडी वूमेंस कॉलेज की राजनीति विज्ञान विभागाध्यक प्रो. पूनम कुमारी ने अपने संबोधन में "एक देश एक चुनाव" के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की। प्रो. पून   read more

रामदयालु सिंह महाविद्यालय में धूमधाम से मनाया जाएगा रामदयालु सिंह स्मृति दिवस
  • Post by Admin on Nov 27 2024

मुजफ्फरपुर : बिहार के महान स्वतंत्रता सेनानी और पहले विधानसभा अध्यक्ष रामदयालु सिंह की स्मृति में रामदयालु सिंह महाविद्यालय में 28 नवंबर को "रामदयालु सिंह स्मृति दिवस" भव्य रूप से मनाया जाएगा। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर प्राचार्य डॉ. अनिता सिंह की अध्यक्षता में महाविद्यालय के सभी विभागाध्यक्षों, शिक्षकों और कर्मचारियों की बैठक प्राचार्य कक्ष में आयोजित की गई।   read more

संविधान दिवस के अवसर पर आयोजित हुआ विशेष कार्यक्रम
  • Post by Admin on Nov 27 2024

मुजफ्फरपुर : मंगलवार को व्यवहार न्यायालय के प्रांगण में संविधान दिवस के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार मनोज कुमार सिंह के नेतृत्व में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में न्यायिक पदाधिकारीगण, न्यायालय के कर्मचारीगण सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान भारतीय   read more

साहित्य दधीचि महाकवि राम इकबाल सिंह राकेश की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि
  • Post by Admin on Nov 27 2024

मुजफ्फरपुर : 14 जुलाई सन् 1912 को जन्में साहित्य जगत के महान कवि और लोक साहित्य के सशक्त हस्ताक्षर महाकवि राम इकबाल सिंह राकेश 27 नवंबर 1994 को पंचतत्व में विलीन हुए थे। आज 27 नवंबर को समस्त प्रबुद्धजन उनके पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर नमन करते है। राकेश ने अपनी पूरी जिंदगी साहित्य साधना में समर्पित कर दी और लोकजीवन, प्रकृति, शास्त्र और संस्कृत के गहरे अध्ययन के साथ अपन   read more

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच प्रथम चरण के पैक्स चुनाव का मतदान शांतिपूर्ण और निष्पक्ष रूप से संपन्न
  • Post by Admin on Nov 27 2024

मुजफ्फरपुर : मंगलवार को जिले के चार प्रखंडों बोचहा, गायघाट, औराई और कटरा में पैक्स चुनाव का पहला चरण शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न हुआ। निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखी गई थी और प्रशासन द्वारा मतदान केंद्रों पर सभी आवश्यक प्रबंध किए गए थे। जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन और वरीय पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार ने चुनाव के दौरान स्थिति का जायजा ल   read more

लोक निर्माण पार्टी की बैठक में बंशीधर बृजवासी को बिना शर्त समर्थन देने का लिया फैसला
  • Post by Admin on Nov 27 2024

मुजफ्फरपुर : मंगलवार को लोक निर्माण पार्टी की कार्यकारिणी बैठक आम गोला स्थित एक विवाह भवन में हुई। इस बैठक की अध्यक्षता पार्टी के अध्यक्ष श्याम कुमार ने की। जहां महत्वपूर्ण राजनीतिक निर्णय लिए गए। पार्टी अध्यक्ष श्याम कुमार ने तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के आगामी एमएलसी चुनावों को लेकर स्पष्ट रुख अपनाया। उन्होंने कहा कि कई उम्मीदवार चुनावी मैदान में संदूक लेकर आए ह   read more

संयुक्त किसान मोर्चा और ट्रेड यूनियन संगठनों का आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन
  • Post by Admin on Nov 27 2024

मुजफ्फरपुर : मंगलवार को संयुक्त किसान मोर्चा और केंद्रीय ट्रेड यूनियन संगठनों के आह्वान पर जिले के कंपनी बाग स्थित शहीद खुदीराम बोस स्मारक से एक विशाल रैली निकाली गई। इस रैली में किसानों, मजदूरों और ट्रेड यूनियन संगठनों के सैकड़ों सदस्य शामिल हुए और यह रैली जिला समाहर्ता कार्यालय तक पहुंची। जहां एक आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन किया गया। रैली और प्रदर्शन का नेतृत्व किसान संगठन   read more

तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से निर्दलीय उम्मीदवार राकेश रौशन ने अधिवक्ताओं से की समर्थन की अपील
  • Post by Admin on Nov 27 2024

मुजफ्फरपुर : तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से निर्दलीय उम्मीदवार राकेश रौशन अपने जनसंपर्क अभियान में जोर-शोर से जुटे हुए हैं। मंगलवार को उन्होंने सिविल कोर्ट का दौरा किया और वहां वकालतखाना में अधिवक्ताओं से मिलकर आगामी 5 दिसंबर को होने वाले मतदान में उनके पक्ष में वोट देने की अपील की। राकेश रौशन ने इस दौरान बड़ी संख्या में उपस्थित अपने समर्थकों से भी संवाद किया। जिनसे उ   read more

संविधान दिवस पर महंत दर्शन दास महिला महाविद्यालय में आयोजित हुई क्विज प्रतियोगिता
  • Post by Admin on Nov 27 2024

मुजफ्फरपुर : महंत दर्शन दास महिला महाविद्यालय की एन.एस.एस. इकाई द्वारा संविधान दिवस के अवसर पर उद्देशिका शपथ समारोह और क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर छात्राओं ने संविधान के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की और संविधान की महत्ता पर जोर दिया। कार्यक्रम की शुरुआत कवि अमलेंदु शुक्ला की रचनाओं से हुई। जिसमें उन्होंने भारतीय संविधान को “राह दिखाने वाला दीपक&rd   read more

नशा मुक्ति दिवस पर जीविका दीदियों ने निकाली जागरूकता रैली
  • Post by Admin on Nov 27 2024

मुजफ्फरपुर : नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर जिले के विभिन्न प्रखंडों में जीविका दीदियों द्वारा रैली निकाली गई। जिसमें उन्होंने नशे के खिलाफ अपना समर्थन जताया और समाज में जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया। रैली के दौरान दीदियों ने शराब और अन्य नशीले पदार्थों के सेवन से बचने के लिए लोगों को जागरूक किया। इस अवसर पर उन्होंने नशा मुक्त समाज के निर्माण के लिए अपना अभियान जारी रखने की   read more