पूर्व सैनिक संघ मुजफ्फरपुर की रामदयालु शाखा का विधिवत पुनर्गठन, सुशील कुमार ठाकुर बने अध्यक्ष
- Post By Admin on May 25 2025

मुजफ्फरपुर : पूर्व सैनिकों की एकता और संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से पूर्व सैनिक संघ मुजफ्फरपुर की रामदयालु शाखा का आज विधिवत पुनर्गठन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत “ऑपरेशन सिंदूर” में शहीद हुए जवानों को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि देने के साथ हुई।
पुनर्गठन के दौरान सर्वसम्मति से सुशील कुमार ठाकुर को रामदयालु शाखा का अध्यक्ष चुना गया, जबकि नितिन कुमार को संयोजक और धर्मेंद्र कुमार पांडेय को सचिव नियुक्त किया गया।
मुख्य अतिथि बिहार राज्य पूर्व सैनिक संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष राम प्रवेश सिंह ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए आश्वासन दिया कि रामदयालु शाखा आने वाले समय में संगठन की गतिविधियों को मजबूती से आगे बढ़ाएगी।
संघ अध्यक्ष संतोष कुमार चौधरी ने पूर्व सैनिकों की एकता पर जोर देते हुए कहा कि कई संगठन पूर्व सैनिकों के नाम पर काम कर रहे हैं, जिससे संगठन की एकजुटता प्रभावित हो रही है। उन्होंने सभी से मिलकर संगठन को मजबूत करने की अपील की। संघ महासचिव नवल किशोर तिवारी ने कहा कि यह संगठन पूर्व सैनिकों की आवाज़ है और इसमें सभी का सहयोग आवश्यक है।
नव निर्वाचित अध्यक्ष सुशील कुमार ठाकुर ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी मिली है, वह वे निष्ठा और ईमानदारी से निभाएंगे। उन्होंने आश्वासन दिया कि रामदयालु शाखा एक सक्रिय और सशक्त शाखा के रूप में उभर कर सामने आएगी।
कार्यक्रम में पूर्व सैनिकों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही, जिनमें संजय कुमार ठाकुर, धीरज रंजन, रघुनाथ प्रसाद सिंह, अरविंद कुमार, शिव कुमार सिंह, नित्यानंद मिश्रा, मृत्युंजय कुमार, चंदेश्वर सिंह, सुभाष चंद्र मिश्रा, अनिल कुमार, महेश प्रसाद सिंह, श्रीधर प्रसाद सिंह, दिनेश राय, नवीन कुमार, हिमांशु कुमार ठाकुर, गुड्डू शुक्ला, अजय कुमार मिश्रा, अमरेन्द्र कुमार सिंह, अवधेश कुमार चौधरी और पुरुषोत्तम सिंह समेत अन्य गणमान्य पूर्व सैनिक शामिल थे।
कार्यक्रम के अंत में सभी सदस्यों ने मिलकर संगठन को और मजबूत करने तथा देशसेवा के बाद समाज सेवा के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।