मोतिहारी समाचार

दिखाया गया है 219 चीज़े में से 61-70 ।
सदर अस्पताल में नवनिर्मित लॉन्ड्री का डीडीसी ने किया उद्घाटन
  • Post by Admin on Jan 09 2025

मोतिहारी : पूर्वी चंपारण के जिला मुख्यालय मोतिहारी स्थित सदर अस्पताल में नवनिर्मित आधुनिक लॉन्ड्री का उद्घाटन उप विकास आयुक्त शंभू शरण पांडेय ने बुधवार को फीता काटकर किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सदर अस्पताल में पहले साफ-सफाई एवं कपड़ा धुलाई करने का कार्य चयनित एजेंसी के माध्यम से कराया जाता था लेकिन, इस कार्य को अब जीविका दीदी के टीम द्वारा सम्पादित किया जाएगा। उप   read more

छतौनी पुलिस ने चेकिंग अभियान में काटा चालान
  • Post by Admin on Jan 09 2025

मोतिहारी : जिले के छतौनी पुलिस प्रशासन द्वारा बुधवार को मनरेगा पार्क के पास चेकिंग अभियान चलाया गया। जिसमें वाहन चालकों के दस्तावेजों की जांच की गई। इस अभियान के दौरान, ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने पर एक वाहन चालक का चालान काटा गया। पुलिस ने बताया कि अभियान का उद्देश्य सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देना और ट्रैफिक नियमों का पालन सुनिश्चित करना था। चालान काटे जाने के बाद चालक क   read more

मोतिहारी में ट्रेन को दुर्घटनाग्रस्त करने की बड़ी साज़िश हुई नाकाम, जीआरपी ने दर्ज की प्राथमिकी
  • Post by Admin on Jan 09 2025

मोतिहारी : मंगलवार की रात मुजफ्फरपुर-नरकटियागंज रेलखंड के पूर्वी चंपारण के चैलाहा हॉल्ट के 169 किलोमीटर के पास असामाजिक तत्वों ने डाउन रेलवे ट्रैक पर सीमेंट का पोल रख ट्रेन को दुर्घटनाग्रस्त करने की कोशिश की लेकिन चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया और ट्रेन दुर्घटनाग्रस्त होने से बाल बाल बच गई।  घटना की जानकारी तब मिली जब ट्रेन के इंजन ड्राइवर ने जीआरपी को सूचित किया।   read more

नशेड़ियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर किया गया वारंट जारी
  • Post by Admin on Jan 09 2025

मोतिहारी : बिहार मधनिषेध और उत्पाद संशोधन अधिनियम 2022 के तहत जिले के पकड़ी दयाल थाना क्षेत्र में अवैध नशीले पदार्थों के कारोबार और संबंधित अपराधों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करते हुए दो आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई हैं। जबकि चार आरोपी के खिलाफ वारंट जारी किए गए हैं। जिसमें बीते 08 दिसंबर 2024 को पकड़ी दयाल थाना कांड संख्या 311/24 के तहत दर्ज इस प्राथमिकी में अभि० सियाराम मुख   read more

अरेराज में खेला गया 72वीं बिहार राज्य फुटबॉल प्रतियोगिता के रीजन 2 का मैच
  • Post by Admin on Jan 08 2025

मोतिहारी : एस.एम. मोईनुल हक ट्रॉफी के लिए खेली जा रही 72 वीं बिहार राज्य फुटबॉल प्रतियोगिता के रीजन 2 के ग्रुप -B का मैच जो पूर्वी चम्पारण फुटबॉल एसोसिएशन के तत्वाधान में न्यू एलेवेन स्टार फुटबॉल क्लब अरेराज के द्वारा महंत शिवशंकर गिरी डिग्री कॉलेज ग्राउंड, अरेराज में आयोजित किया गया।  मंगलवार को इस प्रतियोगिता में दो मैच खेला गया। पहला मैच मुजफ्फरपुर बनाम वैशाली के बीच   read more

डीएम ने सदर अस्पताल का किया निरीक्षण
  • Post by Admin on Jan 08 2025

मोतिहारी : जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल के द्वारा मंगलवार की शाम मोतिहारी सदर अस्पताल का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी ली एवं सदर अस्पताल स्थित एमसीएच भवन, पीकू वार्ड सहित विभिन्न वार्डों का निरीक्षण कर जायजा लिया। जिलाधिकारी ने बढ़ते ठण्ड को देखते हुए ईलाजरत मरीजों के लिए कंबल, हीटर, साफ चादर आदि की  व्यवस्था हर हाल में सुनि   read more

बड़ा भाई निकला छोटे भाई के हत्याकांड का मुख्य षडयंत्रकर्ता, चढ़ा पुलिस के हत्थे
  • Post by Admin on Jan 08 2025

मोतिहारी : संपत्ति विवाद के कारण विगत 31 दिसंबर 2024 को जिले के गोविन्दगंज थाना क्षेत्र के रढ़िया में बीआरपी कुबेर पाण्डेय उर्फ अभिनन्दन पाण्डेय की हत्या कर दी गई थी। मोतिहारी पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने इस मामले में एसआईटी का गठन किया था। जिसके बाद मामले की तफ्तीश कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। हत्या के मुख्य षडयंत्रकर्ता मृतक के बड़े भाई लोकेश पाण्डेय व मुख्य शूटर   read more

अपराध नियंत्रण हेतु शुरू की गई चक्र ऐप
  • Post by Admin on Jan 07 2025

मोतिहारी : अपराध नियंत्रण के लिए बिहार पुलिस ने तकनीकी के उपयोग को बढ़ावा दिया है और इसी कड़ी में पूर्वी चंपारण पुलिस ने “चक्र ऐप” का प्रभावी तरीके से इस्तेमाल शुरू किया है। एसपी स्वर्ण प्रभात द्वारा इस ऐप के उपयोग का निर्देश दिया गया है, जिसका उद्देश्य अपराधियों की पहचान और अपराध नियंत्रण में मदद करना है। एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि इस ऐप का उपयोग विशेष रूप से वाह   read more

चुलाई शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
  • Post by Admin on Jan 07 2025

मोतिहारी : जिले के मुफ्फसिल थाना पुलिस ने सोमवार शाम को गश्ती के दौरान गुप्त सूचना के आधार पर भरौलिया चौक के पास एक बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया और दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के पास से करीब पांच लीटर देशी चुलाई शराब बरामद की गई। थाना प्रभारी गोपाल कुमार के नेतृत्व में संध्या गश्ती के दौरान विजय कुमार और कंचन कुमारी के साथ पुलिस ने सूचना पर का   read more

दुर्गा पूजा के दौरान हुई चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार
  • Post by Admin on Jan 06 2025

मोतिहारी : मोतिहारी नगर थाना क्षेत्र में दुर्गा पूजा के दौरान हुई चोरी मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए चार आरोपियों को चोरी के सामान के साथ गिरफ्तार किया है। घटना को लेकर थाना में कांड संख्या 650/24 दर्ज किया गया था। इस चोरी की घटना की जांच का नेतृत्व कर रहे पुलिस उपनिरीक्षक मिंटू कुमार ने बताया कि चोरी की घटना 9 और 10 अक्टूबर 2024 की रात को दुर्गा पूजा के दौरान डॉ. ए. कुमार के घर पर हु   read more