मोतिहारी समाचार

दिखाया गया है 216 चीज़े में से 161-170 ।
उप विकास आयुक्त के पद पर शंभु शरण पांडेय ने दिया योगदान
  • Post by Admin on Oct 03 2024

मोतिहारी : बिहार प्रशासनिक सेवा के पदाधिकारी शंभु शरण पांडेय ने गुरुवार को पूर्वी चंपारण जिले के उप विकास आयुक्त  तथा जिला परिषद् के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी के पद पर योगदान देते हुए पदभार ग्रहण किया. इसके पूर्व श्री पांडेय सारण जिले में अपर समाहर्ता सह अपर जिला दंडाधिकारी छपरा के पद पर पदस्थापित थे. पदभार ग्रहण करने के बाद श्री पांडेय ने बताया कि चंपारण की इस ऐतिहासिक   read more

शंभू शरण पांडेय बने पूर्वी चंपारण के नये उप विकास आयुक्त
  • Post by Admin on Sep 28 2024

मोतिहारी : बिहार सरकार ने एक आईएएस अधिकारी और बिहार प्रशासनिक सेवा के 29 अधिकारियों का एक साथ तबादला किया है. सरकार की ओर से शुक्रवार को इसकी अधिसूचना जारी कर दी गई. प्रशासनिक महकमे से मिली जानकारी के मुताबिक सारण के एडीएम शंभू शरण पांडेय को पूर्वी चंपारण जिले का नया उप विकास आयुक्त बनाया गया है. इससे पहले श्री पांडेय पूर्वी चंपारण जिले के चकिया और अरेराज अनुमंडल में एसडीएम क   read more

डीपीआरओ की मनमानी के विरुद्ध डीएम से मिले मुखिया राजू बैठा
  • Post by Admin on Sep 28 2024

मोतिहारी : जिला पंचायत राज पदाधिकारी एवं उनके कार्यालय कर्मियों द्वारा की जा रही मनमानी के खिलाफ शुक्रवार को प्रदेश मुखिया संघ के सचिव व गोढ़वा पंचायत के मुखिया राजू बैठा ने जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल को एक आवेदन देकर कारवाई करने की मांग की. मुखिया श्री बैठा ने बताया कि मोतिहारी प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी के विरुद्ध माननीय मुख्यमंत्री बिहार सरकार को एक आवेदन दिया था उस आवे   read more

जितिया स्नान के दौरान डूबकर मरने वालों के परिजनों को मिला 4-4 लाख का अनुग्रह अनुदान
  • Post by Admin on Sep 27 2024

मोतिहारी : जिले में जितिया पर्व के मौके पर स्नान के दौरान डूब कर मरे कुल 5 व्यक्तियों के निकट परिजनों के बीच जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल ने गुरुवार को 4 - 4 लाख रुपये की अनुग्रह अनुदान राशि के चेक का  वितरण किया. जिलाधिकारी ने अपने कार्यालय कक्ष में मृतक के परिजनों को चेक प्रदान किया.मृतकों में कल्याणपुर अंचल के 4 लोग और हरसिद्धि अंचल का एक बच्चा शामिल है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार   read more

पूर्व मंत्री स्व ब्रजकिशोर सिंह को श्रद्धांजलि देते सांसद राधामोहन सिंह
  • Post by Admin on Sep 27 2024

मोतिहारी : बिहार सरकार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री ब्रजकिशोर सिंह के निधन पर संवेदनाओं का दौर जारी है. गुरुवार को जिला मुख्यालय मोतिहारी स्थित उनके आवास पर पहुंच कर हजारों लोगों ने पूर्व मंत्री का अंतिम दर्शन किया. पूर्व केन्द्रीय मंत्री व स्थानीय सांसद राधामोहन सिंह, मोतिहारी के विधायक प्रमोद कुमार, उप मेयर डॉ लालाबाबू प्रसाद, कांग्रेस जिलाध्यक्ष ई शशिभूषण राय उर्फ गप्पू राय,   read more

पूर्व मंत्री ब्रजकिशोर सिंह का हुआ निधन, सूबे में शोक की लहर
  • Post by Admin on Sep 25 2024

मोतिहारी : बिहार सरकार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री व सूबे के वरीय गांधीवादी नेता ब्रजकिशोर सिंह का निधन हो गया है. बुधवार को इलाज के दौरान मोतिहारी के एक निजी अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांसें ली. वे अपने पीछे तीन पुत्र व एक पुत्री सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गये हैं.94 वर्षीय पूर्व मंत्री श्री सिंह वर्तमान में मोतिहारी स्थित गांधी संग्रहालय के सचिव भी थे.18 जनवरी सन् 1932 को तत्कालीन चंपा   read more

अपर समाहर्त्ता ने किया कोटवा अंचल का निरीक्षण,दिए कई निर्देश
  • Post by Admin on Sep 18 2024

बिहार : बिहार के पूर्वी चम्पारण, मोतिहारी जिले के अपर समाहर्त्ता मुकेश कुमार सिन्हा ने बुधवार को कोटवा अंचल का निरीक्षण किया I अपर समाहर्त्ता द्वारा राजस्व से संबंधित मामले यथा दाखिल-खारिज, परिमार्जन प्लस, जमाबंदी अपडेशन, अतिक्रमण वाद, अभियान बसेरा-2 एवं आधार सीडिंग के मामलों की प्रगति की समीक्षा की गई I समीक्षा के क्रम में अतिक्रमण वाद की संधारित पंजी अद्यतन करने एवं नि   read more

प्रेम प्रसंग में युवक की निर्मम हत्या, इलाके में तनाव
  • Post by Admin on Sep 07 2024

मोतिहारी : जिला के मधुबन थाना क्षेत्र के जाटोलिया टोला में प्रेम प्रसंग के कारण एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतक की पहचान नजमत आलम के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, नजमत का प्रेम प्रसंग गांव की ही एक लड़की से चल रहा था, जिसके चलते दोनों परिवारों के बीच काफी समय से विवाद चल रहा था। बताया जा रहा है कि करीब तीन महीने पहले नजमत   read more

कार पर बीपीएससी का नेम प्लेट लगाने वाले शिक्षक हुए निलंबित
  • Post by Admin on Sep 01 2024

मोतिहारी (मधुरेश प्रियदर्शी) : सूबे के पश्चिमी चंपारण जिले में एक लापरवाह शिक्षक के विरुद्ध शिक्षा विभाग ने कड़ी  कार्रवाई की है.जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (डीपीओ) योगेश कुमार ने कार पर बीपीएससी का बोर्ड लगाने वाले शिक्षक को निलंबित कर दिया है. निलंबित शिक्षक जिले के ठकराहा प्रखंड के उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भरपटिया में कार्यरत हैं. मिली जानकारी के अनुस   read more

गांव-गांव जाकर बच्चों की पढ़ाई का निरीक्षण करते हैं शिक्षक डॉ. सतीश कुमार साथी
  • Post by Admin on Aug 09 2024

मोतिहारी : राजकीय उत्क्रमित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शीतलपुर के शिक्षक डॉ. सतीश कुमार साथी ने अपनी अनूठी पहल के तहत गांव-गांव जाकर बच्चों की पढ़ाई का औचक निरीक्षण किया। शाम 5 बजे से रात 10 बजे तक, उन्होंने 76 बच्चों के घरों का दौरा किया और उनकी पढ़ाई की स्थिति, किताब रखने की जगह, और परिवार में उनके व्यवहार पर माता-पिता से बातचीत की। डॉ. सतीश कुमार साथी मुजफ्फरपुर से शीतलपुर स्   read more