लखीसराय समाचार

दिखाया गया है 2,066 चीज़े में से 611-620 ।
नए प्रभारी प्राचार्य डॉ. गिरीश चंद्र पांडे का हुआ स्वागत
  • Post by Admin on Jan 07 2025

लखीसराय : केएसएस महाविद्यालय में नए प्रभारी प्राचार्य डॉ. गिरीश चंद्र पांडे के आगमन पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के नेताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान छात्र नेताओं ने महाविद्यालय और विश्वविद्यालय से संबंधित विभिन्न समस्याओं को लेकर उनसे चर्चा की और समाधान की मांग की। छात्र नेताओं ने खासतौर पर सीबीसीएस स्नातक सेमेस्टर-2 (सत्र 2023-27) के परीक्षा   read more

दिव्यांग की दर्दनाक मौत के बाद एनएच-80 जाम, स्थानीय लोगों ने किया प्रदर्शन
  • Post by Admin on Jan 07 2025

लखीसराय : जिले के सैदपुर निवासी दिव्यांग व्यक्ति छबीला साव की तेज रफ्तार बालू लदे ट्रक की चपेट में आने से मंगलवार को दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा राष्ट्रीय राजमार्ग-80 पर हुआ। घटना के बाद आक्रोशित स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। मृतक छबीला साव पान की दुकान चलाकर अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे। रोजाना की तरह मंगलवार को भी अपने घर से दुका   read more

जांच अभियान में 90 वाहनों की जांच, 28 पर लगा जुर्माना
  • Post by Admin on Jan 07 2025

लखीसराय : जिला परिवहन विभाग द्वारा मंगलवार को यातायात नियमों के उल्लंघन पर सख्ती दिखाते हुए एक विशेष जांच अभियान चलाया गया। यह अभियान शहर की बायपास सड़क पर यातायात थाना के निकट डीटीओ मुकुल पंकज मणि के नेतृत्व में संचालित हुआ। अभियान में एनवीआई प्रतीक कुमार और विपिन कुमार ने भी भाग लिया। डीटीओ मुकुल पंकज मणि ने जानकारी देते हुए बताया कि इस अभियान के दौरान कुल 90 वाहनों क   read more

अवैध महुआ शराब के साथ 7 आरोपी गिरफ्तार
  • Post by Admin on Jan 07 2025

लखीसराय : जिले में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने विभिन्न स्थानों से 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से कुल 90 लीटर अवैध महुआ चुलाई शराब और 4 मोटरसाईकिल बरामद की गई हैं। लखीसराय थाना के सलौनाचक के मकेश्वर साव के पास 4 लीटर शराब बरामद हुई। जबकि सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र के नबावगंज मोड़ के छोटू कुमार और पियुप कुमार के पास 15 लीटर शराब और एक मोट   read more

ठंड के कारण कक्षा 8 तक स्कूलों में छुट्टी
  • Post by Admin on Jan 07 2025

लखीसराय :  जिले में अत्यधिक ठंड और कम तापमान के कारण बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका के मद्देनजर जिला दंडाधिकारी मिथिलेश मिश्र ने एक महत्वपूर्ण आदेश जारी किया है। भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा-163 के तहत जिले के सभी निजी और सरकारी विद्यालयों में कक्षा 8 तक की शैक्षणिक गतिविधियों पर 11 जनवरी 2025 तक रोक लगा दी गई है। यह आदेश 7 जनवरी से 11 जनवरी तक प   read more

शहर में भारी वाहनों का प्रवेश निषेध, जुर्माना जारी
  • Post by Admin on Jan 07 2025

लखीसराय : शहर और बाजार में भारी वाहनों जैसे ट्रैक्टर, बस और ट्रक के प्रवेश पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगा दिया गया है। इस आदेश के तहत, शहर में इन वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाने के लिए वायपास रोड का उपयोग करने की सलाह दी गई है। हालांकि, लोडिंग और अनलोडिंग वाले वाहनों को रात 9 बजे से सुबह 8 बजे तक शहर में प्रवेश की अनुमति दी गई है। यह कदम मुख्य रूप से ट्रैफिक जाम और शहर की सड़कों पर भा   read more

राज्य स्तरीय शिविर में स्नेहा सिंह को मिला सम्मान
  • Post by Admin on Jan 07 2025

लखीसराय : जिले के हलसी प्रखंड की कुशल छात्रा स्नेहा सिंह ने अपनी मेहनत और लगन से स्काउट-गाइड में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राज्य स्तरीय प्रमाण पत्र प्राप्त किया। यह प्रमाण पत्र उन्हें बिहार राज्य भारत स्काउट-गाइड के राज्य मुख्यालय द्वारा प्रदान किया गया। स्नेहा ने हाल ही में जिला मुख्यालय में आयोजित पांच दिवसीय नेचर स्टडी सह ट्रैकिंग कैंप में भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प   read more

उप महानिरीक्षक ने किया आरपीएफ थाना किउल का निरीक्षण
  • Post by Admin on Jan 07 2025

लखीसराय : आरपीएफ हाजीपुर के उप महानिरीक्षक एस.एल. मुथन ने बीते सोमवार को आरपीएफ थाना किऊल का निरीक्षण किया। उन्होंने यात्री सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए जवानों को रात्रि गश्त तेज करने और यात्रियों के सामान की चोरी में शामिल अपराधियों को पकड़ने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान मुथन ने लंबित मामलों का शीघ्र निपटारा करने और लंबित वारंट की तामीला सुनिश्चित करने के नि   read more

शिवसोना इंजीनियरिंग कॉलेज की सुरक्षा होगी मजबूत
  • Post by Admin on Jan 07 2025

लखीसराय : जिले के हलसी प्रखंड स्थित शिवसोना इंजीनियरिंग कॉलेज की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए चहारदीवारी की ऊंचाई बढ़ाने का कार्य जल्द शुरू होगा। यह निर्णय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की 7 फरवरी 2023 की समाधान यात्रा के दौरान की गई घोषणा के आधार पर लिया गया है। राज्य सरकार ने प्रदेश के 12 इंजीनियरिंग कॉलेजों और राजकीय पॉलिटेक्निक संस्थानों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते   read more

बिहार में 40 लाख सदस्य, एनडीए में मजबूत हिस्सेदारी की तैयारी
  • Post by Admin on Jan 07 2025

लखीसराय : राष्ट्रीय लोक मोर्चा (रालोमो) ने बिहार में अपने 40 लाख सदस्यों का दावा करते हुए संगठनात्मक मजबूती पर जोर दिया है। बीते सोमवार को लखीसराय जिला मुख्यालय के कुशवाहा मार्केट स्थित सभागार में पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष विनोद कुमार कुशवाहा ने की। जबकि युवा लोक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष और सुल्तानगंज से एनडीए प्   read more