लखीसराय समाचार

दिखाया गया है 3,887 चीज़े में से 51-60 ।
ग्रामीणों के घर तक पहुंची स्वास्थ्य सेवाएं: आयुष्मान आरोग्य मंदिरों पर बीपी, शुगर और कैंसर की व्यापक स्क्रीनिंग
  • Post by Admin on Sep 30 2026

लखीसराय : जिला स्वास्थ्य समिति के निर्देश पर जिले के सभी आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में "जाँच एवं उपचार चिकित्सा आपके द्वार" अभियान के तहत वृहद स्तर पर विशेष स्वास्थ्य जांच और उपचार शिविर आयोजित किया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण व सुदूर इलाकों के नागरिकों को उनके घर के समीप ही गुणवत्तापूर्ण प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं, परामर्श और दवाएं मुहैया कराना रहा।   read more

​आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने पर मंथन, सीजेएम कोर्ट में जुटे न्यायिक अधिकारी
  • Post by Admin on Sep 30 2026

लखीसराय : जिला विधिक सेवा प्राधिकार (DLSA), लखीसराय के तत्वावधान में आगामी 21 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाली विशेष लोक अदालत तथा 12 दिसंबर 2026 को लगने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों को लेकर न्यायिक पदाधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। यह बैठक प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, लखीसराय श्री सैयद मोहम्मद शब्बीर आलम के दिशा-निर्दॠ  read more

SSB के नागरिक कल्याण कार्यक्रम में किसानों को बांटे गए कृषि उपकरण, डीएम ने किया शुभारंभ
  • Post by Admin on Sep 30 2026

लखीसराय : सशस्त्र सीमा बल (SSB) की 16वीं वाहिनी, जमुई के द्वितीय कमान अधिकारी श्री बांके बिहारी के दिशा-निर्देशन तथा डी समवाय कजरा के तत्वावधान में नरोत्तम उच्च विद्यालय के प्रांगण में नागरिक कल्याण कार्यक्रम (2026-27) का भव्य आयोजन किया गया। सहायक कमांडेंट श्री अभिनव तोमर की देखरेख में आयोजित इस कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन मुख्य अतिथि लखीसराय के जिला पदाधिकारी श्री शैलेंद्र कॠ  read more

लखीसराय में सजी खेल प्रतिभा की महफिल: सूर्यगढ़ा, परसावां और बालिका विद्यापीठ की टीमों ने जीते खिताब
  • Post by Admin on Sep 30 2026

लखीसराय : जिला प्रशासन द्वारा 29 सितंबर से 1 अक्टूबर 2026 तक आयोजित तीन दिवसीय जिला स्तरीय वार्षिक खेल प्रतियोगिता (2026-27) के दूसरे दिन विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने अपनी खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। खेल मैदान पर दर्शकों की भारी भीड़ देखने को मिली, जिन्होंने तालियों की गड़गड़ाहट से युवा खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। प्रतियोगिता के तहत आयोजित वॉलीबॉल स्पर्   read more

लखीसराय में शराब माफिया पर शिकंजा: तीन इलाकों में छापेमारी, 23 लीटर देशी शराब जब्त
  • Post by Admin on Sep 30 2026

लखीसराय : जिले में अवैध शराब निर्माण और बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए मद्य निषेध थाना लखीसराय की टीम ने व्यापक स्तर पर छापेमारी अभियान चलाया। इस सघन तलाशी अभियान के तहत पुलिस टीम ने जिले के तीन अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए कुल 23 लीटर देशी चुलाई शराब जब्त की है। पहली कार्रवाई तेतरहाट थाना क्षेत्र के झिनौरा मुसहरी (वार्ड नंबर 12) में की गई, जहां स्थानीय निवास   read more

माता-पिता के आदर्शों को समर्पित तर्पण: पर्यावरण भारती के संस्थापक राम बिलास शाण्डिल्य ने रोपे 1.25 लाख से अधिक पौधे
  • Post by Admin on Sep 30 2026

लखीसराय : पितृपक्ष केवल पूर्वजों के प्रति जल अर्पित करने तक सीमित नहीं है, बल्कि उनके दिए संस्कारों और आदर्शों को जीवन में उतारना ही सच्ची श्रद्धांजलि है। इसी भाव को आत्मसात करते हुए पर्यावरण भारती के संस्थापक एवं पर्यावरण संरक्षण गतिविधि के प्रांत संयोजक राम बिलास शाण्डिल्य ने अपने पूज्य माता-पिता की स्मृति में अपने विचार साझा किए हैं। राम बिलास शाण्डिल्य बताते हà   read more

लखीसराय : हुसैना गांव से 143.37 लीटर विदेशी शराब बरामद, पिता-पुत्र गिरफ्तार
  • Post by Admin on Sep 30 2026

लखीसराय : जिले के मेदनीचौकी थाना क्षेत्र अंतर्गत हुसैना गांव में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर की गई इस त्वरित कार्रवाई में 143.37 लीटर अंग्रेजी शराब जब्त करते हुए मौके से दो धंधेबाजों को गिरफ्तार किया गया है। 29 सितंबर 2026 की रात मेदनीचौकी पुलिस को सूचना मिली थी कि हुसैना गांव में कुछ व्यक्तठ  read more

लखीसराय में तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद का आगाज: पहले दिन धावकों और गोला फेंक खिलाड़ियों ने दिखाया दम
  • Post by Admin on Sep 29 2026

लखीसराय : जिले में खेल प्रतिभाओं को निखारने और मंच देने के उद्देश्य से तीन दिवसीय जिला स्तरीय वार्षिक खेल प्रतियोगिता (2026-27) का मंगलवार को विधिवत आगाज हो गया। इस प्रतियोगिता का उद्घाटन जिला पदाधिकारी शैलेंद्र कुमार एवं अन्य वरीय अधिकारियों द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। 29 सितंबर से 1 अक्टूबर तक चलने वाले इस खेल महाकुंभ में जिले भर के विभिन्न विद्यालयों से आए बालक एवं बालि   read more

जीविका योजनाओं की डीएम ने की समीक्षा, 'लखपति दीदी' के लक्ष्य जल्द पूरा करने और महिला सशक्तिकरण पर जोर
  • Post by Admin on Sep 29 2026

लखीसराय : समाहरणालय परिसर में जिला पदाधिकारी शैलेंद्र कुमार की अध्यक्षता में जीविका की जिला परियोजना समन्वय इकाई द्वारा आयोजित जिला स्तरीय समिति की एक अहम समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं के आर्थिक स्वावलंबन और जीविका द्वारा संचालित विभिन्न विकास योजनाओं के जमीनी क्रियान्वयन को और अधिक प्रभावी व परिणामोन्मुखी बनाना रहा। इस दौरान लखप   read more

​सड़क सुरक्षा के लिए चला प्रशासन का डंडा: बिना हेलमेट फर्राटा भर रहे 23 चालकों पर ₹81,000 का जुर्माना
  • Post by Admin on Sep 29 2026

लखीसराय : सड़क हादसों पर अंकुश लगाने और वाहन चालकों में यातायात नियमों के प्रति संवेदनशीलता बढ़ाने के उद्देश्य से प्रशासन ने कड़े कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। जिला पदाधिकारी के मार्गदर्शन में परिवहन विभाग एवं यातायात पुलिस की टीम ने बी.एड. कॉलेज से बायपास रोड मोड़ तक विशेष हेलमेट जांच एवं प्रवर्तन अभियान चलाया। अभियान के दौरान मार्ग से गुजरने वाले दोपहिया व अन्य वाहनों की स   read more