लखीसराय समाचार

दिखाया गया है 3,244 चीज़े में से 371-380 ।
बिहार दिवस पर लखीसराय में उद्यमी संवाद का आयोजन, उद्यमिता बढ़ाने पर जोर
  • Post by Admin on Mar 23 2026

लखीसराय : बिहार दिवस-2026 के अवसर पर सोमवार को नगर भवन, लखीसराय में जिला प्रशासन की ओर से “उद्यमी संवाद” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पदाधिकारी मिथलेश मिश्र ने की। इसका उद्देश्य जिले में उद्यमिता को बढ़ावा देना तथा वर्तमान एवं भावी उद्यमियों की समस्याओं और सुझावों पर विचार-विमर्श करना था। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी ने उद्यमियों को सरकार द   read more

जनगणना 2027 की तैयारी तेज, लखीसराय में मकान सूचीकरण को लेकर जिला स्तरीय प्रशिक्षण
  • Post by Admin on Mar 23 2026

लखीसराय : भारत की जनगणना 2027 के प्रथम चरण के तहत मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना से संबंधित जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सोमवार को समाहरणालय स्थित मंत्रणा कक्ष में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पदाधिकारी-सह-प्रधान जनगणना अधिकारी मिथिलेश मिश्र ने की। प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिले के विभिन्न विभागों के पदाधिकारी, परगणक, पर्यवेक्षक तथा अनुशासकीय से   read more

लखीसराय में मद्य निषेध विभाग की कार्यवाई, 153 लीटर से अधिक अवैध शराब जब्त
  • Post by Admin on Mar 23 2026

लखीसराय : जिले में अवैध शराब के खिलाफ मद्य निषेध थाना की टीम ने रविवार को विभिन्न स्थानों पर छापेमारी अभियान चलाकर चार लोगों को गिरफ्तार किया तथा बड़ी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की। इस दौरान कुल 153 लीटर से अधिक अवैध विदेशी शराब जब्त की गई। मद्य निषेध थाना द्वारा जारी छापेमारी प्रतिवेदन के अनुसार सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र के मानो इंग्लिश वार्ड संख्या-09 निवासी निलेश कुम   read more

बिहार दिवस पर निकली शहीद पदयात्रा, युवाओं को राष्ट्र निर्माण का संदेश
  • Post by Admin on Mar 23 2026

लखीसराय : बिहार दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला के दूसरे दिन सोमवार को बड़हिया नगर परिषद क्षेत्र में जिला प्रशासन के तत्वावधान में भव्य “हेरिटेज वॉक सह शहीद पदयात्रा” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य स्थानीय ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहरों के प्रति लोगों में जागरूकता फैलाना तथा युवाओं को स्वतंत्रता सेनानियों के आदर्शों से प्रेरित करना था।   read more

इंटर कला परीक्षा में सूरज कुमार ने दिखाया दम, हिंदी में 99 प्रतिशत अंक
  • Post by Admin on Mar 23 2026

लखीसराय : बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणाम में कजरा क्षेत्र के छात्र सूरज कुमार ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 457 अंक प्राप्त किए हैं। सूरज कुमार प्लस टू कजरा हाई स्कूल, नरोत्तमपुर के छात्र हैं और कला संकाय से परीक्षा में शामिल हुए थे। सूरज कुमार कजरा निवासी नीरज सिंह के पुत्र हैं। उन्होंने विशेष रूप से हिंदी विषय में 99 प्रतिशत अंक हासिल कर अपनी प्रतिभा का शा   read more

बिहार की बदहाली पर प्रशांत किशोर का बयान, कहा— जनता को बदलनी होगी राजनीतिक समझ
  • Post by Admin on Mar 23 2026

लखीसराय : जनसुराज अभियान के संस्थापक प्रशांत किशोर ने कहा कि जब तक बिहार की जनता की राजनीतिक सोच और समझ में बदलाव नहीं आएगा, तब तक राज्य के विकास की उम्मीद करना मुश्किल है। उन्होंने कहा कि यदि लोग नोट के बदले वोट देने की मानसिकता से बाहर नहीं निकलेंगे, तो बिहार में वास्तविक परिवर्तन संभव नहीं होगा। सूर्यगढ़ा दौरे के दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि   read more

शहीद दिवस पर पर्यावरण भारती ने किया पौधारोपण, भगत सिंह को दी श्रद्धांजलि
  • Post by Admin on Mar 23 2026

लखीसराय : शहीद दिवस और अमर शहीद सरदार भगत सिंह की पुण्यतिथि के अवसर पर सोमवार को सूर्यगढ़ा प्रखंड के लोसघानी पंचायत अंतर्गत शिवनगर स्थित मध्य विद्यालय परिसर में पर्यावरण भारती के तत्वावधान में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व पर्यावरण प्रहरी नवीन निराला ने किया। इस अवसर पर पर्यावरण भारती के संस्थापक, पर्यावरण संरक्षण गतिविधि के प्रांत सं   read more

संगठन सुदृढ़ीकरण को लेकर भाजपा का प्रशिक्षण शिविर आयोजित, 54 लोगों ने ली सदस्यता
  • Post by Admin on Mar 22 2026

लखीसराय : संगठन को जमीनी स्तर पर सुदृढ़ करने के उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान के तहत चानन मंडल का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम इटौन ग्राम स्थित किड्स कार्ड प्ले स्कूल में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष उमेश महतो ने की। कार्यक्रम का उद्घाटन भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक कुमार सिंह, जिला   read more

चैती छठ की शुरुआत, कद्दू-भात का भोग लगाकर व्रतियों ने किया अनुष्ठान का शुभारंभ
  • Post by Admin on Mar 22 2026

लखीसराय : नहाय-खाय के साथ चार दिवसीय चैती छठ महापर्व का पवित्र अनुष्ठान रविवार से श्रद्धा और आस्था के साथ शुरू हो गया। पहले दिन छठ व्रतियों ने स्नान कर शुद्धता के साथ कद्दू-भात बनाकर भगवान सूर्य को भोग अर्पित किया। इसके बाद व्रतियों ने प्रसाद ग्रहण किया और अपने परिवार के साथ-साथ आसपास के लोगों को भी प्रसाद वितरित किया। चैती छठ का यह पर्व कार्तिक माह में मनाए जाने वाले छ   read more

हलसी पुलिस की त्वरित कार्यवाही, महिला सब्जी विक्रेता हत्या कांड का आरोपी गिरफ्तार
  • Post by Admin on Mar 22 2026

लखीसराय : हलसी थाना क्षेत्र के केंदी गांव में महिला सब्जी विक्रेता की बेरहमी से हत्या करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ट्रेन से गुजरात भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन पुलिस ने उसे गया रेलवे स्टेशन से धर दबोचा। लखीसराय पुलिस द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, 19 मार्च 2026 को हलसी थाना क्षेत्र के ग्राम केंदी म   read more