लखीसराय समाचार

दिखाया गया है 2,821 चीज़े में से 311-320 ।
उपमुख्यमंत्री ने की विकास योजनाओं की समीक्षा, पारदर्शिता और समयबद्धता पर जोर
  • Post by Admin on Jan 03 2026

लखीसराय : माननीय उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में शनिवार को लखीसराय में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला पदाधिकारी मिथिलेश मिश्र, पुलिस अधीक्षक अजय कुमार सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक का उद्देश्य शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित विकास योजनाओं के प्रभावी, पारदर्शी और समयबद्ध क्रियान्वयन की समी   read more

मोरारी बापू की श्रीराम कथा का भव्य शुभारंभ, भक्तिरस में डूबे श्रद्धालु
  • Post by Admin on Jan 03 2026

लखीसराय : जिले के प्रसिद्ध धार्मिक एवं ऐतिहासिक स्थल अशोक धाम मंदिर में सुप्रसिद्ध कथावाचक श्री मोरारी बापू की श्रीराम कथा का भव्य शुभारंभ श्रद्धा, भक्ति और उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ। शुभारंभ के अवसर पर मंदिर परिसर रामभक्ति से सराबोर दिखा, जहां दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा   read more

सावित्रीबाई फुले जयंती पर सम्मान समारोह, उपमुख्यमंत्री ने किया नमन
  • Post by Admin on Jan 03 2026

लखीसराय : भारत की प्रथम महिला शिक्षिका, महान समाज सुधारक एवं नारी शिक्षा की जननी सावित्रीबाई फुले की जयंती के अवसर पर लखीसराय में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कार्यक्रम में शिरकत कर सावित्रीबाई फुले की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए तथा उनके योगदान को श्रद्धापूर्वक स्मरण किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उप   read more

उपमुख्यमंत्री का संवाद कार्यक्रम, विकास कार्यों की समीक्षा और कंबल वितरण
  • Post by Admin on Jan 03 2026

लखीसराय : लखीसराय विधानसभा अंतर्गत बड़हिया नगर परिषद क्षेत्र में शनिवार को एक महत्वपूर्ण संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में नगर परिषद के जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया। संवाद कार्यक्रम के दौरान बड़हिया नगर परिषद के मुख्   read more

सदर अंचल में जमीन फर्जीवाड़े का आरोप, उच्चस्तरीय जांच की मांग
  • Post by Admin on Jan 03 2026

लखीसराय : सदर अंचल कार्यालय में फर्जी जमाबंदी कायम कर जमीन हड़पने के गंभीर आरोप सामने आए हैं। आरोप है कि भू-माफिया की मिलीभगत से अंचल कार्यालय के तत्कालीन अधिकारियों और कर्मचारियों ने नियमों को ताक पर रखकर रजिस्टर-2 में छेड़छाड़ की और फर्जी तरीके से जमाबंदी कायम कर दी। मामले को लेकर पीड़ित ने उच्चस्तरीय जांच की मांग करते हुए प्रशासन पर उदासीनता का आरोप लगाया है। जानक   read more

युवक की निर्मम हत्या, पांच गोलियों से छलनी मिला शव
  • Post by Admin on Jan 03 2026

लखीसराय : जिले के पिपरिया थाना क्षेत्र में अपराधियों ने बेखौफ होकर एक युवक की गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी। बदमाशों ने युवक के शरीर पर एक-दो नहीं, बल्कि पांच गोलियां दागीं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। यह सनसनीखेज वारदात पिपरिया थाना क्षेत्र के रामचंद्रपुर कोईलवर दियारा इलाके में सामने आई है। मृतक की पहचान मोहनपुर गांव निवासी स्वर्गीय राजेश सिंह के 25 वर्षीय पुत्र   read more

सावित्रीबाई फुले जयंती पर छात्राओं ने लिया बाल विवाह मुक्त भारत का संकल्प
  • Post by Admin on Jan 03 2026

लखीसराय : महिला एवं बाल विकास निगम, लखीसराय के तत्वावधान में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, टाइप फोर, शर्मा, रामगढ़ चौक में देश की प्रथम महिला शिक्षिका सावित्रीबाई फुले की जयंती के अवसर पर 100 दिवसीय बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता सह शपथ कार्यक्रम का गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला परियोजना प्रबंधक डॉ. मनोज कुमार सिन्हा ने की। कार्यक   read more

श्री राम कथा को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम–एसपी ने की संयुक्त ब्रीफिंग
  • Post by Admin on Jan 02 2026

लखीसराय : अशोक धाम मंदिर प्रांगण में 3 जनवरी से 11 जनवरी तक आयोजित होने वाली श्री राम कथा के शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित आयोजन को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को जिला पदाधिकारी श्री मिथिलेश मिश्र और पुलिस अधीक्षक श्री अजय कुमार ने संयुक्त रूप से ब्रीफिंग कार्यक्रम आयोजित कर दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों को आवश्य   read more

दिव्यांगजनों को संबल, निःशुल्क कृत्रिम अंग वितरण शिविर का शुभारंभ
  • Post by Admin on Jan 02 2026

लखीसराय : दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने और उनके पुनर्वास को सशक्त करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा गुरुवार को विशेष कृत्रिम अंग (हाथ/पैर) मापन एवं वितरण शिविर का आयोजन किया गया। समाहरणालय परिसर स्थित गांधी मैदान के खेल भवन में आयोजित इस शिविर का विधिवत उद्घाटन जिला पदाधिकारी मिथिलेश मिश्र ने दीप प्रज्वलित कर किया। उद्घाटन समारोह में सहायक निदेशक, दिव्यांग   read more

सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता अभियान, नागरिकों ने ली जिम्मेदार ड्राइविंग की शपथ
  • Post by Admin on Jan 02 2026

लखीसराय : सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने एक अनूठी पहल की है। जिला पदाधिकारी के दिशा-निर्देश पर जिला परिवहन कार्यालय द्वारा शुक्रवार को वृहद सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया, जिसमें बड़ी संख्या में आम नागरिकों ने हिस्सा लिया। अभियान के दौरान परिवहन विभाग ने लोगों को ट्रैफिक नियमों के पालन और स   read more