लखीसराय समाचार

दिखाया गया है 2,879 चीज़े में से 1,991-2,000 ।
संतानों की दीर्घायु के लिए माताएं रखती हैं जीवित्पुत्रिका व्रत
  • Post by Admin on Sep 21 2024

लखीसराय : माताओं द्वारा पुत्र के दीर्घायुष्य, आरोग्य और सुख-समृद्धि के लिए मनाया जाने वाला जीवित्पुत्रिका व्रत इस बार 25 सितंबर, बुधवार को हैं। यह व्रत आश्विन माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी को मनाया जाता है, जबकि सप्तमी अष्टमी तिथि पर इस व्रत को नहीं किया जाता हैं। इस बार माताओं को 24 सितंबर, मंगलवार को नहाय-खाय के साथ व्रत की शुरुआत करने की सलाह दी गई है। पंडित गिरीश मिश्र ने   read more

सिविल सर्जन ने बंदियों की स्वास्थ्य व्यवस्था का किया निरीक्षण
  • Post by Admin on Sep 21 2024

लखीसराय : शनिवार को सिविल सर्जन डॉ. बीपी सिन्हा ने मंडल कारा का दौरा कर बंदियों की स्वास्थ्य व्यवस्था का निरीक्षण किया। इस अवसर पर जिला एड्स नियंत्रण इकाई के प्रबंधक अरविंद कुमार राय और जिला पर्यवेक्षक डॉ. जितेंद्र कुमार लाल भी उनके साथ थे।  महिला वार्ड का निरीक्षण करते हुए डॉ. सिन्हा ने नियमित स्वास्थ्य परीक्षण, जांच और अन्य सेवाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने जे   read more

स्वच्छता ही सेवा जागरूकता अभियान के तहत कार्यक्रम का हुआ आयोजन
  • Post by Admin on Sep 21 2024

लखीसराय : जिला समाहरणालय परिसर में गांधी मैदान के निकट अवस्थित खेल भवन में शनिवार को स्वच्छता ही सेवा जागरूकता अभियान के तहत ताइक्वांडो मैत्री मैच का आयोजन किया गया। डीएम मिथिलेश मिश्र, डीडीसी कुंदन कुमार, खेल पदाधिकारी मृणाल रंजन, डीआरडीए डायरेक्टर नीरज कुमार आदि द्वारा दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुरूआत किया गया। स्वच्छ भारत मिशन-ग्रामीण और लोहिया स्व   read more

जाम की समस्या से निजात के लिए जिलाधिकारी ने आमजनों से मांगे सुझाव
  • Post by Admin on Sep 21 2024

लखीसराय : शनिवार को जिलाधिकारी मिथिलेश मिश्र ने समाहरणालय स्थित मंत्रणा सभागार में बैठक आयोजित कर शहर में बढ़ती जाम की समस्या पर आम लोगों से सुझाव मांगे। इस दौरान नगर परिषद सभापति अरविन्द पासवान ने सुझाव दिया कि रेल पुल के नीचे से अवैध वाहन पड़ाव को हटाना आवश्यक है और फुटपाथी विक्रेताओं को चाहरदीवारी के अंदर शिफ्ट किया जाए। बड़हिया नगर परिषद के सभापति प्रतिनिधि सुजीत कु   read more

बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत सामग्री की पैकेजिंग शुरू
  • Post by Admin on Sep 21 2024

लखीसराय : लखीसराय जिले के बड़हिया, पिपरिया प्रखंड और सदर प्रखंड के कई गांव बाढ़ की विभीषिका का सामना कर रहे हैं। जिला प्रशासन ने इन क्षेत्रों में सामुदायिक किचन की व्यवस्था की है, लेकिन कई ऐसे पीड़ित परिवार हैं जो अपने घरों से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। इन परिवारों तक सहायता पहुंचाने के लिए जिला प्रशासन ने सुखा खाद्य सामग्री की पैकेजिंग कर वितरण की तैयारी शुरू कर दी है। नया बाजा   read more

युवा महोत्सव को लेकर खेल भवन रहेगा गुलजार, कार्यक्रम होंगे आयोजित 
  • Post by Admin on Sep 21 2024

लखीसराय : राष्ट्रीय युवा उत्सव 2025 को लेकर जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन 27 एवं 28 सितंबर को किया जायेगा। जिलाधिकारी मिथिलेश मिश्र के निर्देश पर इस दो दिवसीय जिला स्तरीय युवा महोत्सव का सभी प्रतियोगिता और कार्यक्रम खेल भवन में ही आयोजित किया जाएगा। डीएम व संबंधित पदाधिकारी के साथ हुए बैठक में लिए गए इस निर्णय की जानकारी देते हुए जिला खेल पदाधिकारी मृणाल रंजन ने बताया कि ज   read more

प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग पर शिक्षकों की कार्यशाला आयोजित, जिलाधिकारी ने बताया शिक्षा का महत्व
  • Post by Admin on Sep 20 2024

लखीसराय : प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग के माध्यम से वर्ग 6 से 8 तक के बच्चों को गणित एवं विज्ञान विषय की शिक्षा देने एवं इसे रुचिकर बनाने को लेकर शुक्रवार को एक दिवसीय कार्यशाला में संबंधित शिक्षकों का उन्मुखीकरण किया गया। जिले के सभी शिक्षांचल से  इसके लिए 10-10 शिक्षकों का चयन प्रखंड  शिक्षा पदाधिकारी के माध्यम से किया गया था। इन विद्यालयों को मॉडल के रूप में चिन्हित किया गया ह   read more

बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों में राहत कार्य चलाने का जिलाधिकारी ने दिए निर्देश 
  • Post by Admin on Sep 20 2024

लखीसराय : जिले के बड़हिया एवं पिपरिया प्रखंड क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित गांवों में राहत कार्य चलाये जाने का निर्देश जिलाधिकारी मिथिलेश मिश्र ने संबंधित पदाधिकारी को दिया है। इस संबंध में आपदा प्रबंधन की बैठक कर संबंधित अंचलाधिकारी को 21 रजिस्टर्ड एवं दो सरकारी नाव की सेवा प्रारंभ करने, दोनों प्रखंड क्षेत्र में अलग-अलग सामुदायिक रसोई घर का संचालन करने को कहा है। जबकि पीएचईडी   read more

डीएम ने जिला निबंधन केंद्र का किया निरीक्षण, योजनाओं की समीक्षा कर दिए निर्देश
  • Post by Admin on Sep 20 2024

लखीसराय : जिला निबंधन सह परामर्श केंद्र महिसोना पहुंचे जिलाधिकारी मिथिलेश मिश्र द्वारा केंद्र का निरीक्षण कर विभिन्न दिशा निर्देश दिया गया। सर्वप्रथम आंवला का पौधारोपण कर स्वच्छता का संदेश दिया। निबंधन केंद्र के काउंटर, भवन, सभागार आदि के निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई पर बल देते हुए काउंटर पर पर्दा डालकर व्यवस्थित करने का निर्देश दिया। इसके उपरांत कार्यालय में सात निश्चय   read more

महिला उत्पीड़न पर लोजपा (आर) की संवेदनशीलता से महिलाओं का झुकाव बढ़ा: शोभा सिन्हा
  • Post by Admin on Sep 20 2024

लखीसराय : जिला अतिथि गृह में शुक्रवार को लोजपा(आर) के प्रदेश अध्यक्ष शोभा सिन्हा ने पार्टी के महिला संगठन पदाधिकारी के साथ बैठक कर संगठन की मजबूती को लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में सक्रियता पर बल दिया। उन्होंने पार्टी संगठन की मजबूती को लेकर लगातार महिलाओं के संपर्क में रहने के साथ-साथ उनके सामाजिक एवं आर्थिक प्रगति में साथ खड़े रहने की सलाह दी । बैठक के उपरांत राज्य के विभि   read more