पूर्वी चम्पारण समाचार

दिखाया गया है 109 चीज़े में से 11-20 ।
दुल्हा हुआ बेहोश तो लड़की पक्ष ने शादी से किया इंकार, बारातियों को बनाया बंधक
  • Post by Admin on Mar 03 2025

पूर्वी चंपारण (मधुरेश प्रियदर्शी) : जिले के चिरैया थाना क्षेत्र से बारात को बंधक बनाए जाने की खबर है। यहां बारात लेकर आए दुल्हे की तबियत एकाएक बिगड़ने के बाद लड़की पक्ष ने शादी से इंकार कर दिया और पूरे बारात को बंधक बना लिया। यह अजीबोगरीब घटना चिरैया थाना क्षेत्र के मोहद्दीपुर गांव में घटित हुई है। मिली जानकारी के अनुसार जितना थाना क्षेत्र के गोबिंदपुर तिवारी टोल   read more

बिहार के बजट का विकास से कोई वास्ता नहीं : ई. शशि भूषण राय
  • Post by Admin on Mar 03 2025

पूर्वी चंपारण (मधुरेश प्रियदर्शी) : बिहार विधानसभा में पेश किए गए राज्य बजट के बाद पूर्वी चंपारण जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ई शशि भूषण राय उर्फ गप्पू राय ने सरकार की तीखी आलोचना की है। बिहार बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि इस बजट में बिहार की जनता के लिए कोई ठोस योजना नहीं ली गई है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि राज्य के समग्र वि   read more

शादी से पहले उठी युवक की अर्थी, सड़क हादसे में दो की मौत, मंगेतर जख्मी
  • Post by Admin on Feb 23 2025

पूर्वी चंपारण (मधुरेश प्रियदर्शी) : शादी की तैयारी में जुटे एक परिवार में रविवार को उस समय कोहराम मच गया जब दुल्हे की सड़क हादसे में मौत हो गई। जिस घर में शहनाई बजनी थी वहां से दुल्हे की अर्थी निकली। सड़क हादसे में दो युवकों की मौत और एक युवती के गंभीर रुप से घायल होने की यह घटना पूर्वी चंपारण जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में घटित हुई है। दरअसल, केसरिया से चकिया जाने वाली राम-जा   read more

केसरिया महोत्सव के मंच पर खूब जमी शायरी की महफिल
  • Post by Admin on Feb 22 2025

पूर्वी चंपारण : केसरिया महोत्सव के तीसरे दिन की संध्या का मंच मुशायरा को समर्पित रहा। महोत्सव के मंच पर मौजूद शायरों ने एक से बढ़ कर एक गज़ल, शायरी और नातिया कलाम पढ़ कर माहौल को खुशनुमा कर दिया। चंपारण के वरीय पत्रकार व प्रसिद्ध शायर ओजैर अंजुम के सदारत में आयोजित मुशायरे का संचालन करते हुए बिहार के मशहूर युवा शायर गुलरेज शहजाद ने अपना शेर पढ़ा.... जो आदत है ज़माने की वो   read more

केसरिया महोत्सव : सूफी गायक अभिनव आकर्ष ने बांधा समा
  • Post by Admin on Feb 22 2025

पूर्वी चंपारण : "बिछड़े अभी तो हम बस कल परसो, जिऊंगी मैं कैसे, इस हाल में बरसो। मौत ना आई, तेरी याद क्यों आई, लंबी जुदाई। "........ देश के ख्याति प्राप्त मंचों पर अपनी प्रस्तुति दे चुके युवा सूफी गायक अभिनव आकर्ष ने केसरिया महोत्सव के सांस्कृतिक संध्या के मंच पर जब इस गीत को गाया तो पंडाल में बैठे लोग संगीत की दरिया में गोता लगाने लगे। अभिनव ने अपने सूफी गायन की शुरुआत   read more

तीन दिवसीय केसरिया महोत्सव का होगा भव्य आयोजन
  • Post by Admin on Feb 17 2025

पूर्वी चंपारण : इस वर्ष का केसरिया महोत्सव भव्य एवं ऐतिहासिक होगा। पूर्वी चंपारण जिला प्रशासन इसकी तैयारियों में जुट गया है। केसरिया महोत्सव-2025 के आयोजन को लेकर  जिलाधिकारी सौरव जोरवाल की अध्यक्षता में जिला समाहरणालय मोतिहारी स्थित डॉ. राधाकृष्णन सभागार में बैठक सोमवार को संपन्न हुई। जिसमें विधान पार्षद डॉ. खालिद अनवर, विधान पार्षद महेश्वर सिंह के प्रतिनिधि सुनील सिं   read more

मोतिहारी एसपी के निर्देश पर निगरानी का दारोगा हुआ गिरफ्तार
  • Post by Admin on Feb 11 2025

रंगदारी व मारपीट मामले का आरोपी दारोगा पैरवी हेतु पहुंचा था एसपी ऑफिस पूर्वी चंपारण : निगरानी विभाग में कार्यरत एक दारोगा को एसपी के यहां पैरवी करना काफी महंगा पड़ गया। खुद के केस की पैरवी के लिए पुलिस अधीक्षक के कार्यालय पहुंचे दारोगा को एसपी स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर तत्काल गिरफ्तार कर लिया गया।  गिरफ्तार दारोगा निगरानी अन्वेषण ब्यूरो में कार्य   read more

चमार रेजिमेंट की बहाली हेतु 12 फरवरी को होगा धरना
  • Post by Admin on Feb 10 2025

पूर्वी चंपारण :  “चमार रेजिमेंट” को बहाल करने की मांग को लेकर भारतीय चमार महासंघ (बीसीएम) की जिला इकाई द्वारा आगामी 12 फरवरी को अम्बेडकर चौक पर शांति पूर्ण धरने का आयोजन किया जाएगा। यह घोषणा रविवार को अम्बेडकर भवन में आयोजित बैठक में की गई। बैठक की अध्यक्षता भारतीय चमार महासंघ के जिला अध्यक्ष गोपाल कुमार ने की। बैठक में विभिन्न प्रखंडों के प्रतिनिधियों ने चमार रेजि   read more

सड़क दुर्घटना में मुखिया हेमंत कुमार सिंह सहित तीन गंभीर रुप से घायल
  • Post by Admin on Feb 04 2025

राम-जानकी पथ में राजपुर मेला चौक की है घटना मोतिहारी : पूर्वी चंपारण जिले के केसरिया से होकर गुजरने वाली राम-जानकी पथ पर हुई भीषण सड़क दुर्घटना में फॉर्चूनर सवार कल्याणपुर प्रखंड अन्तर्गत सिसवा सोब पंचायत के मुखिया हेमंत कुमार सिंह सहित तीन लोग गंभीर रुप से घायल हो गये। यह सड़क दुर्घटना रविवार की देर रात्रि राम-जानकी पथ पर केसरिया थाना क्षेत्र के राजपुर मे   read more

चंपारण एकेडमी में विद्यार्थियों व समाजसेवियों ने मनाया सरस्वती पूजा
  • Post by Admin on Feb 04 2025

पूर्वी चंपारण : जिले के लक्ष्मी रोड पकड़ी दयाल स्थित चंपारण एकेडमी के प्रांगण में विद्या की देवी माँ सरस्वती की पूजा का आयोजन धूमधाम से किया गया। इस पूजा में चंपारण एकेडमी के छात्र-छात्राओं के अलावा समाज के विभिन्न वर्गों के लोग भी शामिल हुए। पूजा के दौरान सभी भक्तजन माँ सरस्वती से शिक्षा और ज्ञान की प्राप्ति की कामना करते हुए श्रद्धा भाव से उपस्थित रहे। पुजा कार्यक्र   read more