मुजफ्फरपुर : प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सकरा अंतर्गत मंगलवार को कुल 10 पंचायत के अंतर्गत के संबन्धित आशा कार्यकर्ताओं को निर्देश के अनुसार ओ आर एस, पैरासिटामोल सिरप, हैंड बिल, एच. बी. वाई. सी किट वितरण करने हेतु संबंधित पंचायत के आशा कार्यकर्ताओं को जन जागरूकता कार्यों के संबंध में समीक्षा की गई।
उक्त मौके पर संबंधित प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक, ब्लॉक कम्यूनिटी मोबिलाइजर उपस्थित थे। इसके साथ ही, कई स्तर के संबंधित पहलुओं पर चर्चा की गई और जिला स्तर से प्राप्त दिशा निर्देश के अनुसार कार्य जन जागरूकता कार्यक्रम को गति प्रदान करने हेतु कई उपाय चर्चा किए गए।
संबंधित सभी आशा कार्यकर्ताओं एवं संबंधित फैसिलिटेटर को ब्लॉक कम्यूनिटी मोबिलाइजर के द्वारा दिशा निर्देश दिया गया। इसके जरिए स्थानीय स्तर पर स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने की पहल की गई है।




















