शिक्षा समाचार
- Post by Admin on Jul 28 2026
मुजफ्फरपुर : महंत दर्शन दास महिला महाविद्यालय, मुजफ्फरपुर के निर्वाचन साक्षरता क्लब के तत्वावधान में मंगलवार को निर्वाचक साक्षरता एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं और समाज में मतदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करना था। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी लोकेश कुमार झ read more
- Post by Admin on Jul 28 2026
मुजफ्फरपुर : लंगट सिंह महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने जिले में आयोजित ‘मेरा युवा भारत’ प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया है। ‘नशा मुक्त विकसित भारत’ विषय पर आधारित शॉर्ट फिल्म “द कॉस्ट एडिक्शन फैमिली” ने प्रतियोगिता में विजेता का खिताब हासिल कर महाविद्यालय का नाम रोशन किया। विजेता टीम में संस्कृति सर्राफ, अंकिता राज, read more
- Post by Admin on Jul 28 2026
पटना : बिहार के नवगठित 211 राजकीय डिग्री कॉलेजों में उच्च शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। इन कॉलेजों में 2,532 संविदा आधारित असिस्टेंट प्रोफेसर्स की नियुक्ति प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंच गई है। यह बहाली बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग (BSUSC) के माध्यम से की जा रही है। उच्च शिक्षा विभाग के दिशा-निर्देश के तहत आयोग ने लिखित परीक्षा के आधा read more
- Post by Admin on Jul 28 2026
मुजफ्फरपुर : उत्तर बिहार में तकनीकी शिक्षा और शोध को एक नई दिशा देने के लिए बिहार सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित बिहार मंत्रिमंडल (कैबिनेट) की बैठक में मुजफ्फरपुर के एमआईटी (MIT) परिसर में ‘शहीद जुब्बा सहनी यूनिवर्सिटी ऑफ आर्किटेक्चर एंड सिविल इंजीनियरिंग' (शहीद जुब्बा सहनी वास्तुकला एवं असैनिक अभियंत्रण संस्थान) की स्थाप read more
- Post by Admin on Jul 27 2026
मुजफ्फरपुर : भारती शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय, सदातपुर में बी.एड. प्रथम वर्ष (सत्र 2026–2028) के नवप्रवेशित प्रशिक्षुओं के स्वागत के लिए 'सत्रारंभ' कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य नए विद्यार्थियों का महाविद्यालय परिवार में स्वागत करने के साथ-साथ उन्हें संस्थान की शैक्षणिक व्यवस्था, अनुशासन, शिक्षक शिक्षा के उद्देश्यों और महाविद्यालय की कार्य read more
- Post by Admin on Jul 27 2026
मुजफ्फरपुर : डॉ. राम मनोहर लोहिया स्मारक महाविद्यालय में सोमवार को सत्र 2026-30 के नव-नामांकित छात्र-छात्राओं के लिए फ्रेशर्स ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महाविद्यालय के सेमिनार हॉल में आयोजित इस कार्यक्रम में 500 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य नए छात्रों को महाविद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था, चार वर्षीय स्नातक पाठ्यक्रम और अनुशासित छात् read more
- Post by Admin on Jul 26 2026
मुजफ्फरपुर : बीआर अंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय में सेमेस्टर थर्ड (सत्र 2024-28) की उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य में प्रतिनियुक्त शिक्षकों को पूर्व निर्धारित डीए, टीए और एचए सहित अन्य भत्तों का भुगतान नहीं किए जाने का मामला तूल पकड़ने लगा है। भत्तों पर रोक लगाए जाने से शिक्षकों में असंतोष व्याप्त है। पटना विश्वविद्यालय टीचर एसोसिएशन की पूर्व सह-सचिव एवं तिरहुत शि read more
- Post by Admin on Jul 25 2026
पटना : बिहार सरकार द्वारा प्रस्तावित विश्वविद्यालय विधेयक-2026 के विरोध में राज्य के शिक्षक एवं कर्मचारी संगठनों ने संयुक्त रूप से आंदोलन की रणनीति तैयार कर ली है। शनिवार को पटना के लोहिया नगर, कंकड़बाग स्थित डॉ. ए.के. सेन भवन में आयोजित राज्यस्तरीय संयुक्त बैठक में चार प्रमुख शिक्षक एवं कर्मचारी संगठनों ने विश्वविद्यालयों की स्वायत्तता बचाने के लिए राज्यव्यापी संघर्ष छ read more
- Post by Admin on Jul 23 2026
मुजफ्फरपुर : बीआरए बिहार विश्वविद्यालय में मूल्यांकन कार्य से जुड़े शिक्षकों को यात्रा एवं ठहराव भत्ता नहीं दिए जाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। बिहार विधान परिषद सदस्य एवं बिहार राज्य विश्वविद्यालय शिक्षक महासंघ (फुटाब) के महासचिव प्रो. संजय कुमार सिंह ने इस संबंध में राज्यपाल सह कुलाधिपति को पत्र लिखकर हस्तक्षेप की मांग की है। उन्होंने विश्वविद्यालय के कुलपति पर read more
- Post by Admin on Jul 23 2026
मुजफ्फरपुर : लंगट सिंह महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. कनुप्रिया के कार्यकाल का एक वर्ष सफलतापूर्वक पूरा होने पर महाविद्यालय परिसर में एक संक्षिप्त कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर शिक्षकों, गैर-शैक्षणिक कर्मियों एवं विद्यार्थियों ने उनके प्रशासनिक नेतृत्व, शैक्षणिक दृष्टिकोण और संस्थागत विकास के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। अ read more