शिक्षा समाचार
- Post by Admin on Nov 03 2026
मुजफ्फरपुर : ललित नारायण तिरहुत (एलएनटी) महाविद्यालय, मुजफ्फरपुर में सोमवार को भारतीय ज्ञान परंपरा और आधुनिक शिक्षा प्रणाली के बीच संबंधों पर विशेष व्याख्यान आयोजित किया गया। महाविद्यालय के मल्टीपरपज हॉल में आयोजित इस कार्यक्रम में आईआईटी पटना के भारतीय ज्ञान परंपरा संसाधन व्यक्ति आर. के. चतुर्वेदी ने विद्यार्थियों को शिक्षा के व्यापक उद्देश्य और भारतीय ज्ञान परंपरा à read more
- Post by Admin on Nov 03 2026
मुजफ्फरपुर : राजकीय डिग्री महाविद्यालय, गायघाट में सोमवार, 2 नवंबर को स्वच्छ भारत एवं नशामुक्ति अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने महाविद्यालय परिसर में साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया। साथ ही नशे से दूर रहने और समाज को नशामुक्त बनाने का संकल्प भी लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. पयोली ने वठread more
- Post by Admin on Nov 01 2026
मुजफ्फरपुर : सदातपुर स्थित भारती शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय के विवेकानंद वंदना सभागार में राष्ट्रीय एकता दिवस श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक सरोज कुमार ने सभी प्रशिक्षुओं को देश की संप्रभुता, एकता और अखंडता को अक्षुण्ण रखनà read more
- Post by Admin on Nov 01 2026
मुजफ्फरपुर : लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के पावन अवसर पर राजकीय डिग्री महाविद्यालय, गायघाट में राष्ट्रीय एकता दिवस का भव्य आयोजन किया गया। इस विशेष कार्यक्रम का मुख्य ध्येय विद्यार्थियों को सरदार पटेल के विराट व्यक्तित्व, उनके कृतित्व और अखंड भारत के निर्माण में उनके अविस्मरणीय योगदान से गहराई से परिचित कराना था। समारोह को संबोधित करते हुए महाविद्यालय कॠread more
- Post by Admin on Oct 31 2026
मुजफ्फरपुर: रामेश्वर महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई की ओर से 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर ‘राष्ट्र के शिल्पकार: सरदार वल्लभभाई पटेल’ विषय पर परिचर्चा आयोजित की गई। कार्यक्रम में देश की एकता, अखंडता और सामाजिक समरसता बनाए रखने में सरदार पटेल के योगदान को याद किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. श्यामल किशोर ने कहा कि राष्ट्रीय ए read more
- Post by Admin on Oct 31 2026
मुजफ्फरपुर : ललित नारायण तिरहुत महाविद्यालय, मुजफ्फरपुर में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के मल्टीपरपज हॉल में शपथ समारोह आयोजित किया गया। इसके बाद छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने ‘रन फॉर यूनिटी’ में हिस्सा लेकर राष्ट्रीय एकता और अखंडता का संदेश दिया। कार्यक्रम का उद्घाटन महाविद्यालठread more
- Post by Admin on Oct 31 2026
मुजफ्फरपुर : आरडीएस कॉलेज परिसर में राष्ट्रीय एकता दिवस देशभक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर 32 बिहार बटालियन एनसीसी के तहत कॉलेज की एनसीसी इकाई की ओर से ‘रन फॉर यूनिटी’ का आयोजन किया गया। इसमें कॉलेज के 60 एनसीसी कैडेट्स ने हिस्सा लेकर राष्ट्रीय एकता, भाईचारे और सामाजिक सद्भाव का संदेश दिया। कार्यक्रम का नेतृत्व एसोसिएट एनसीसी ऑफिसर (एएनओ) लेफ्टिनेंट जॉठread more
- Post by Admin on Oct 31 2026
मुजफ्फरपुर : लंगट सिंह कॉलेज में सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई गई। इस अवसर पर कॉलेज की आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ (आईक्यूएसी) की ओर से विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में शिक्षकों और विद्यार्थियों ने सरदार पटेल के योगदान को याद करते हुए राष्ट्रीय एकता, अखंडता और सुरक्षा बनाए रखने का संकल्प लिया। कार्यक्रम की read more
- Post by Admin on Oct 30 2026
मुजफ्फरपुर : बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर इतिहास विभाग में डॉ. संजय कुमार सुमन ने नए विभागाध्यक्ष के रूप में पदभार ग्रहण किया। निवर्तमान विभागाध्यक्ष डॉ. वीरेंद्र कुमार सिंह ने उन्हें विधिवत रूप से कार्यभार सौंपा। उनके पदभार संभालने पर विश्वविद्यालय के शिक्षकों, अधिकारियों और विभिन्न महाविद्यालयों के प्राचार्यों एवं शिक्षकों ने read more
- Post by Admin on Oct 29 2026
मुजफ्फरपुर : जिला प्रशासन और बिहार सरकार के कला एवं संस्कृति विभाग की ओर से आयोजित जिला स्तरीय युवा उत्सव में लंगट सिंह कॉलेज की नुक्कड़ नाटक टीम ‘एकम’ ने प्रथम स्थान हासिल किया है। इस उपलब्धि से कॉलेज का गौरव बढ़ा है। प्रतियोगिता में टीम के सदस्यों ने अपनी प्रस्तुति के जरिए सामाजिक संदेश देने वाली कला में प्रतिभा का परिचय दिया। टीम की इस सफलता पर कॉलेज की प्राचारà read more