क्राइम समाचार
- Post by Admin on Mar 14 2023
प्रयागराज: प्रयागराज में हुए उमेश पाल हत्याकांड के बाद आरोपियों की तलाश जारी है. पंद्रह दिन के बाद भी अन्य आरोपियों का कोई सुराग नहीं मिल पा रहा है. इस हत्याकांड के आरोपियों में अतीक अहमद का बेटा भी शामिल है. माफिया डॉन अतीक अहमद का बेटा असद अहमद प्रयागराज शूटआउट का मोस्टवांटेड आरोपी है. यूपी पुलिस फाइल में असद अहमद का नाम एक इनामी बदमाश के तौर पर दर्ज है. अतीक अहमद की पत्नी के नाम पर read more
- Post by Admin on Mar 11 2023
औरंगाबाद: मामला बिहार के औरंगाबाद से सामने आ रहा है. जहां एक युवक को कुछ बदमाशों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी. बदमाशों ने युवक को इतनी बेहरमी से पीटा की अस्पताल ले जाने के दौरान युवक की मौत हो गई. घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया है. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई. पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है. घटना औरंगाबाद के बारुण थाना क्षेत्र के टेंगर read more
- Post by Admin on Mar 09 2023
बेगूसराय: होली के दौरान बिहार के बेगूसराय में सात साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म और दूसरी बच्ची को घायल करने जैसी शर्मनाक घटना को अंजाम देने वाले दोनों आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना के संबंध में एसपी योगेन्द्र कुमार ने गुरुवार को बताया कि कल दोपहर बाद सूचना मिली कि साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र में पचवीर चौक के समीप समुदाय विशेष की दो नाबालिग लड़कियों के साथ दूसरे read more
- Post by Admin on Mar 07 2023
अहमदाबाद : भारतीय कोस्ट गार्ड (आईसीजी) और एंटी टेरर स्क्वॉड (एटीएस) ने अरब सागर में बड़ी कार्यवाई कर ईरान की नौका जब्त कर 6 क्रू मेंबर को दबोचा है। इनके पास से 61 किलोग्राम हेरोइन बरामद हुई है। हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 425 करोड़ रुपये बताई गई है। गुजरात एटीएस को सूचना मिली थी कि ईरान की मछली पकड़ने वाली नौका से भारत में ड्रग्स लाया जा रहा है। इसके आधार पर एटीएस और read more
- Post by Admin on Mar 05 2023
गोपालगंज : गोपालगंज जिले के नगर थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड से एक अजीबोगरीब मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में यह तय ही नहीं हो पा रहा कि मामला प्रेम प्रसंग का है या दुष्कर्म का। स्टेशन रोड स्थित एक मकान में यूपी की युवती के साथ बेतिया के युवक पर दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। युवती की स्थिति बिगड़ने पर युवक ने उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां अस्पताल कर्मियों की सूचना read more
- Post by Admin on Mar 05 2023
मुजफ्फरपुर : मामला जिला के अहियापुर थाना क्षेत्र के गरहां चौक का है जहां एक शराब लदी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। सड़क किनारे गाड़ी पलटने की जानकारी मिलने पर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। इस दौरान गाड़ी में रखी शराब लोगों को दिखी। वहीं गाड़ी का चालक फरार था। इसके बाद लोगों में शराब लूटने की होड़ मच गई। गाड़ी से करीब 10 कार्टन शराब स्थानीय लोगों ने लूट ली। वहीं सूचना पर जब तक पुलिस पह read more
- Post by Admin on Mar 04 2023
जोधपुर : शहर के रातानाडा सब्जी मंडी में रहने वाली एक किशोरी ने अपने घर की दूसरी मंजिल पर जाकर फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। लडक़ी के दादा ने उसके पूर्व मंगेतर पर आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित किए जाने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज करवाया है। किशोरी की फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर उसके ममेरे भाई को गलत मैसेज भेजे गए। जिस पर वह आहत हो गई और फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शनिवार को कार्य read more
- Post by Admin on Mar 03 2023
मुंबई : महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के महासचिव संदीप देशपांडे पर शुक्रवार को जानलेवा हमला किया गया। घटना मुंबई के दादर इलाके के शिवाजी पार्क में मॉर्निंग वॉक के दौरान हुई। फिलहाल देशपांडे पर हिंदुजा अस्पताल में इलाज चल रहा है। आशंका जताई जा रही है कि अज्ञात हमलावरों ने राजनीतिक रंजिश के चलते यह हमला किया है। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह संद read more
- Post by Admin on Mar 03 2023
गढ़चिरौली : गढ़चिरौली जिले के दक्षिणी हिस्से में नक्सलियों ने अपनी गतिविधियां फिर से शुरू कर दी हैं। गुरुवार रात नक्सलियों ने एटापल्ली तहसील के पुरसालगोंडी अलेंगा मार्ग पर दमिया नाला के पास पुल के निर्माण कार्य में इस्तेमाल होने वाले वाहनों को आग लगा दी। गढ़चिरौली के पुलिस अधीक्षक निलोत्पल ने आगजनी की घटना की पुष्टि की है। पुरसालगोंदी-अलेंगा मार्ग पर शुरू हुए पुल read more
- Post by Admin on Mar 02 2023
वाराणसी: बाबतपुर स्थित लाल बहादुर शास्त्री अन्तर राष्ट्रीय एयरपोर्ट को रंगों के पर्व होली पर ड्रोन बम से उड़ाने की धमकी भरा पत्र मिला है। पत्र मिलने के बाद से एयरपोर्ट पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सीआईएसएफ के जवान अलर्ट है। वाराणसी एयरपोर्ट के अधिकारियों ने नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) और भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण नई दिल्ली को भी इसकी सूचना दी । एयरपोर्ट की read more