प्रेम प्रसंग या दुष्कर्म, असमंजस में पुलिस

  • Post By Admin on Mar 05 2023
प्रेम प्रसंग या दुष्कर्म, असमंजस में पुलिस

गोपालगंज : गोपालगंज जिले के नगर थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड से एक अजीबोगरीब मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में यह तय ही नहीं हो पा रहा कि मामला प्रेम प्रसंग का है या दुष्कर्म का। स्टेशन रोड स्थित एक मकान में यूपी की युवती के साथ बेतिया के युवक पर दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। युवती की स्थिति बिगड़ने पर युवक ने उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां अस्पताल कर्मियों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया है और पूछताछ कर रही है।

आरोपी युवक की पहचान बेतिया जिले के बगहा थाना क्षेत्र के मच्छरगावा निवासी राहुल कुमार के रूप में की गई। दरअसल, करीब एक साल पहले देवरिया जिले के गढ़रामपुर में सत्संग में गई थी। तथा पश्चिमी चंपारण जिले के बगहा थाना के मच्छरगावा निवासी राहुल कुमार भी उस कार्यक्रम में आया था। इस दौरान उसको उससे प्यार हो गया। यह प्रेम प्रसंग लगभग एक वर्ष से इसी तरह चलता रहा। दोनों इस बीच मोबाइल पर बात करते रहे। एक दिन अचानक दोनों ने साथ घुमने का प्लान किया और शनिवार को दोनों कप्तानगंज से थावे आने वाली ट्रेन से थावे पहुंचे। यहां पूरे दिन थावे और गोपालगंज शहर का भ्रमण किया। शहर में स्थित पार्क में घुमाने के बाद राहुल उसे स्टेशन रोड में स्थित अपने एक दोस्त के कमरे में ले गया। यहां उसने उसके साथ दुष्कर्म किया। दुष्कर्म के बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी। अत्यधिक ब्लिडिंग के कारण वह बेहोश हो गई। इसके बाद राहुल ने आनन-फानन में उसे सदर अस्पताल लेकर पहुंच गया। अस्पताल कर्मी ने युवती के इलाज से पूर्व नगर थाना पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची नगर थाना की पुलिस के देख-रेख में उसका इलाज शुरू हुआ।

नगर थाना पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है। युवक ने बताया कि उससे मैं प्रेम करता हूं। एक साल पहले सत्संग में प्रेम हुआ था। उससे शादी करने वाला था। मेरा दोस्त आयुष अपने साथ यूपी से गोपालगंज लेकर आया था। देर रात उसे पीरियड हुआ जिससे अधिक ब्लिडिंग होने लगी। इससे मैं घबरा गया और अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, नगर थानाध्यक्ष ललन कुमार ने बताया कि पीड़ित युवती होश में आ गई है। उसके बयान के बाद आगे की कार्यवाई की जाएगी।