रायपुर : मेकाहारा अस्पताल के कैंसर सर्जरी विभाग से एक कैदी हथकड़ी सहित फरार हो गया। मामले मेंं मौदहापारा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी प्रिंस सोनी केंद्रीय जेल जगदलपुर में प्रहरी है। बताया जाता है कि सजायाबी कैदी आरोपी संजय सिंह 40 वर्ष कैंसर बीमारी से पीडि़त है। जिसे प्रार्थी ने इलाज करवाने के लिए मेकाहारा अस्पताल के कैंसर सर्जरी विभाग में लाया था। जहां आरोपी संजय सिंह ने पुलिस को चकमा देकर हथकड़ी सहित फरार हो गया। प्रार्थी ने इसकी शिकायत मौदहापारा थाना में की। मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 224 के तहत अपराध दर्ज कर खोजबीन कर रही है।
अस्पताल से कैदी फरार, मुकदमा दर्ज




















