रायपुर : भारतीय जनता पार्टी का आज यानी 6 अप्रैल को स्थापना दिवस है। बीजेपी अपना 45वां स्थापना दिवस बड़े धूम धाम से मनाने की तैयारी में है। इसके लिए देशभर में विशेष तैयारियां की गई है। वहीं छत्तीसगढ़ में मंडल स्तर पर कार्यक्रमों का आयोजन होगा। हर बूथ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उद्बोधन सुना जाएगा। देशभर के 10 लाख से अधिक बूथ पर कार्यक्रम होगा। चुनाव के मद्देनहर फिर एक बार मोदी सरकार के नारे लगेंगे। साथ ही भाजपा प्रवेश कार्यक्रम के तहत लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाई जाएगी।