प्रेस क्लब ने सेवक पर लगाया लाखों के गबन का आरोप, प्रशासन ने की मामले की अनदेखी

  • Post By Admin on Apr 01 2024
प्रेस क्लब ने सेवक पर लगाया लाखों के गबन का आरोप, प्रशासन ने की मामले की अनदेखी

रायपुर: दिलीप साहू भृत्य जोन क्रमांक 5 ने अपने कार्यकाल के दौरान 47 लाख 80 हजार रूपए की राशि का गबन कर अवैध धन संपत्ति अर्जित कर बिना शासन के अनुमति के विदेश यात्रा की। उक्त आरोप प्रेस क्लब रायपुर में आयोजित पत्रकारवार्ता में जोन क्रमांक 66 वामन राव लाखे वार्ड के निवासी मुन्ना ठाकुर ने लगाया। ठाकुर ने पत्रकारवार्ता में बताया कि इस संबंध में जोन आयुक्त नगर निगम आयोजित कलेक्टर कैबिनेट मंत्री मुख्य सचिव एवं तत्कालीन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को सबूत के साथ दस्तावेज के सौंपने के बावजूद भी उक्त भृत्य के खिलाफ वैधानिक कार्यवाही नहीं की गई। आयुक्त नगर निगम ने भृत्य के खिलाफ दो वेतन वृद्धि रोककर उन्हें जोन क्रमांक में स्थानांतरित किया। जबकि उक्त भृत्य दिलीप साहू के खिलाफ न्यायालयीन कार्यवाही कर उक्त राशि भृत्य से वापस ली जानी थी।