मुजफ्फरपुर : गुरुवार को मुजफ्फरपुर पुलिस द्वारा दहेज मामले में हत्या के आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। वादी उदयशंकर सिंह द्वारा समर्पित आवेदन के आधार पर सदर थाना कांड सं.: 409/24, दिनांक - 27.06.24, धारा - 304बी/34 भा.द.वि. दर्ज किया गया।
वादी ने अपने लिखित आवेदन में पुत्री के ससुराल पक्ष द्वारा दहेज के लिए प्रताड़ित करने एवं मृत्यु कारित करने का आरोप लगाया है। कांड की संवेदनशीलता को देखते हुए सदर थाना की टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में अभितेश कुमार (पति), अभिनव कुमार (देवर), राजनंदन कुमार (देवर), तीनों पे0 नीलम देवी (सास), पति - स्व० रामकृष्ण ठाकुर, सभी सा० पताही जगरनाथ, थाना सदर, जिला-मुजफ्फरपुर को गिरफ्तार किया गया। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।




















