मकान का ताला तोड़ हजारों की चोरी

  • Post By Admin on Apr 06 2024
मकान का ताला तोड़ हजारों की चोरी

रायपुर : वृंदावन कॉलोनी खम्हारडीह स्थित निर्माणाधीन मकान का ताला तोड़कर अज्ञात चोर ने हजारों रुपए का सामान पार कर दिया। प्रार्थी की शिकायत पर खम्हारडीह पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी आशीष आसाटी 35 वर्ष वृंदावन कालोनी खम्हारडीह का रहने वाला है। बताया जाता है कि अज्ञात चोर ने 22 से 23 मार्च के दरम्यानी प्रार्थी के निर्माणाधीन मकान का ताला तोड़कर कमरे के अंदर प्रवेश किया और ग्राइंडर, ड्रील, हेम्बर मशीन को पार कर दिया। चोरी किये गए जुमला कीमती करीब 10 हजार रुपए के आसपास बताई जा रही है। प्रार्थी की शिकायत पर खम्हारडीह पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ धारा 457, 380 के तहत अपराध दर्ज कर जांच मेंं लिया है।