कोरबा : करतला पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर ग्राम बडमार के निकट घेराबंदी कर आधा दर्जन पशु तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 46 बैलों को मुक्त कराया गया है। पकड़े गए आरोपियों में सिसरिंगा रायगढ निवासी कैलाश यादव, कुदरीपारा धरमजयगढ निवासी रामकुमार कुम्हार, सरगबुंदिया उरगा निवासी दरसराम यादव, काडरो बागबहार निवासी नानसाय , सिसरिंगा रायगढ़ निवासी भरोशेराम अगरिया तथा काडरो बागबहार निवासी रामप्रसाद नागवंशी शामिल है। सभी के खिलाफ छ0ग0 कृषि पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4, 6, 10 तहत कार्यवाही कर सभी 6 आरोपीयों को हिरासत में लेकर थाना लेकर गये। सभी आरोपीयों को न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया।
पशु तस्कर करतला पुलिस के हिरासत में
























