ब्रेकिंग समाचार
- Post by Admin on Oct 16 2024
पटना : बिहार में चार सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए जहां अन्य दलों ने अब तक अपने उम्मीदवारों के चयन की प्रक्रिया तक शुरू नहीं की है। वही जन सुराज' अपने उम्मीदवार की घोषणा करने वाली पहली पार्टी बन गई है। जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर की मौजूदगी में प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती ने तरारी विधानसभा सीट से प्रत्याशी का ऐलान किया है। ऐलान करते हुए बताया गया है कि लेफ्टिने read more
- Post by Admin on Oct 16 2024
सारण : बिहार में शराबबंदी लागू होने के बावजूद जहरीली शराब से मौतों के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। सारण जिले के छपरा में एक शख्स की मौत जहरीली शराब पीने से हुई है। जिले के मशरक के बराहींपुर गांव में मंगलवार की रात शराब पीने से एक युवक की मौत हुई है। जानकारी के मुताबिक, जहरीली शराब की वजह से दो लोगों की आंख की रोशनी भी छिन गई है। इधर सारण की सीमा से सटे सीवान जिले के भगवानपुर प्र read more
- Post by Admin on Oct 15 2024
लखीसराय : लखीसराय जिले के सूर्यगढ़ा पुलिस अंचल में लगातार दूसरे दिन अपराधियों की बंदूके गरजी। मंगलवार की अपराह्न करीब 1 बजे अपराधियों ने बथान पर सो रहे 40 वर्षीय युवक छोटू कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक नंदपुर गांव के रहने वाले रामाश्रय सिंह उर्फ हादो सिंह का नौकर था। गोली मृतक के सिर के पीछे बाएं भाग में लगी है। जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पुल read more
- Post by Admin on Oct 15 2024
मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर जिले के काजीमोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के पावर हाउस चौक पर सिपाही द्वारा डंडे से मारकर अधिवक्ता की आँख फोड़े जाने के मामले में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने बिहार सरकार के मुख्य सचिव को पीड़ित अधिवक्ता को 25 हजार रूपये मुआवजा देने का आदेश दिया है। गौरतलब हो कि आयोग ने मामले में मुख्य सचिव के विरुद्ध 'कारण बताओ' नोटिस भी जारी किया था और मामले में दो read more
- Post by Admin on Oct 15 2024
पटना : बिहार के पूर्व मंत्री बृजबिहारी प्रसाद हत्याकांड में 16 अक्टूबर को पटना जिला कोर्ट में पूर्व विधायक विजय कुमार शुक्ला उर्फ मुन्ना शुक्ला आत्मसमर्पण करेंगे। इसी दिन पूर्वी चंपारण का मंटू तिवारी भी सरेंडर कर सकता है। उनके सगे संबंधी और परिचित सोमवार को उनसे मिलने नयाटोला स्थित आवास पर पहुंचे। शाम में मुन्ना शुक्ला अपने लोगों के साथ लालगंज स्थित अपने पैतृक आवास के लि read more
- Post by Admin on Oct 14 2024
मुंबई: मुंबई से न्यूयॉर्क जा रही एअर इंडिया की फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद फ्लाईट को दिल्ली की ओर डायवर्ट कर दिया गया। यह फ्लाइट फिलहाल दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर खड़ी है और उसमें सवार 239 यात्रियों को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया है। विमान की तलाशी जारी है, लेकिन अभी तक कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है। यह घटना पिछले पांच दिनों में बम की धमकी का दूसरा read more
- Post by Admin on Oct 11 2024
समस्तीपुर : जहाँ आज पूरा देश मां सिद्धिदात्री स्वरूप की पूजा अर्चना में लगे हैं। वही, बिहार के समस्तीपुर जिले में बदमाशों ने एक किसान की गोली मारकर हत्या कर दी है। जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत फतेहपुर मुसहरी टोल में बाइक पर सवार बदमाशों ने 50 वार्षिय किसान अरविन्द कुमार चौधरी को गोली मार दी। बदमाशों ने शुक्रवार सुबह करीब सात बजे इस वारदात को अंजाम दिया। सूचना मिल read more
- Post by Admin on Oct 09 2024
नई दिल्ली: प्रसिद्ध उद्योगपति और टाटा संस के मानद चेयरमैन रतन टाटा का 86 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। वे बढ़ती उम्र से जुड़ी समस्याओं के कारण मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती थे, जहां उनका इलाज चल रहा था। रतन टाटा के निधन की पुष्टि टाटा समूह ने की है, जिसमें उन्होंने इसे एक बहुत बड़ी क्षति बताया है। टाटा समूह ने कहा कि रतन टाटा ने न केवल समूह को, बल्कि देश को भी आगे बढ़ाने में अह read more
- Post by Admin on Oct 09 2024
पटना : बिहार में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक अच्छी खबर है। पंचायती राज विभाग में 15,000 पदों पर नियुक्ति होने जा रही है। पंचायती राज मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता ने बुधवार को पटना स्थित सूचना भवन में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस के दौरान जानकारी दी कि विभाग में इन रिक्त पदों पर भर्ती की प्रक्रिया आगामी बिहार विधानसभा चुनाव से पहले पूरी कर दी जाएगी। यानि कि अगले एक read more
- Post by Admin on Oct 09 2024
श्रीनगर : जम्मू और कश्मीर में आतंकवादियों की बढ़ती गतिविधियों के बीच, अनंतनाग जिले से प्रादेशिक सेना (TA) के एक जवान का अपहरण और हत्या की घटना सामने आई है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, मंगलवार को आतंकवादियों ने अनंतनाग के जंगलों से TA के दो जवानों का अपहरण कर लिया था। इनमें से एक जवान आतंकवादियों के चंगुल से बच निकलने में सफल रहा। लेकिन दूसरे जवान का शव बुधवार को बरामद हुआ। शव read more