ब्रेकिंग समाचार

दिखाया गया है 1,502 चीज़े में से 331-340 ।
जम्मू-कश्मीर : माता वैष्णो देवी यात्रा दोबारा शुरू, सुरक्षा और सुविधा के कड़े इंतजाम
  • Post by Admin on Sep 18 2025

नई दिल्ली : माता वैष्णो देवी के भक्तों के लिए राहत भरी खबर है। लगातार खराब मौसम और भूस्खलन के बाद स्थगित की गई यात्रा गुरुवार से दोबारा शुरू हो गई है। माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर इसकी जानकारी साझा करते हुए लिखा, “जय माता दी। श्री माता वैष्णो देवी यात्रा आज फिर से शुरू हुई।” श्राइन बोर्ड के मुताबिक, तीर्थयात्र   read more

रंग षष्ठी नाट्य समारोह में धर्मवीर भारती की कालजयी रचना बंद गली का आखिरी मकान मंचित
  • Post by Admin on Sep 17 2025

पटना: राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय रंगमंडल द्वारा आयोजित रंग षष्ठी नाट्य समारोह के दूसरे दिन धर्मवीर भारती की प्रसिद्ध कहानी "बंद गली का आखिरी मकान" का मंचन किया गया। इस अवसर पर रंगमंडल प्रमुख राजेश सिंह ने दर्शकों एवं अतिथियों का अभिनंदन करते हुए बताया कि यह आयोजन राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय रंगमंडल की हीरक जयंती (60वीं वर्षगांठ) के अवसर पर देशभर में आयोजित श्रृंखला का हिस्   read more

नीतीश सरकार का तोहफ़ा : स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड ऋण अब पूरी तरह ब्याज मुक्त
  • Post by Admin on Sep 16 2025

पटना : विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने छात्रों को बड़ी राहत देते हुए स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के तहत दिए जाने वाले शिक्षा ऋण को पूरी तरह ब्याज मुक्त कर दिया है। नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि सात निश्चय योजना के अंतर्गत 2016 से शुरू इस योजना के तहत पहले छात्रों को चार प्रतिशत तथा महिला, दिव्यांग और ट्रांसजेंडर आवेदकों को मात   read more

पूर्णिया से पीएम मोदी ने दी 40,000 करोड़ की सौगात, एयरपोर्ट और रेल परियोजनाओं का उद्घाटन
  • Post by Admin on Sep 15 2025

पूर्णिया : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को बिहार के सीमांचल क्षेत्र के पूर्णिया पहुंचे, जहां उन्होंने 40,000 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। इनमें रेल, कृषि और हवाई मार्ग से जुड़ी योजनाएं शामिल हैं। प्रधानमंत्री ने इस अवसर पर पूर्णिया एयरपोर्ट के अंतरिम टर्मिनल भवन का उद्घाटन किया और पहली उड़ान को हरी झंडी द   read more

पीएम मोदी का बिहार-बंगाल दौरा, 36 हजार करोड़ की परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण और शिलान्यास
  • Post by Admin on Sep 15 2025

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को पश्चिम बंगाल और बिहार के दौरे पर हैं, जहां वे सैन्य आधुनिकीकरण, क्षेत्रीय कनेक्टिविटी और आर्थिक विकास से जुड़ी करीब 36 हजार करोड़ रुपए की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी सुबह कोलकाता से अपने दौरे की शुरुआत करेंगे। वे यहां 16वें संयुक्त कमांडर सम्मेलन-2025 का उद्घाटन करेंगे, जो 15 से 17 सितं   read more

असम में भूकंप के झटकों से दहशत, पड़ोसी राज्यों तक महसूस हुई हलचल
  • Post by Admin on Sep 14 2025

दिसपुर : असम और उसके पड़ोसी राज्यों में रविवार की शाम धरती अचानक हिल उठी। रिक्टर पैमाने पर 5.6 तीव्रता वाले भूकंप का केंद्र असम के उदलगुरी जिले के पास दर्ज किया गया। झटके महसूस होते ही लोग अपने-अपने घरों से बाहर निकलकर खुले मैदानों में जमा हो गए। हालांकि, राहत की बात यह रही कि अब तक किसी भी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं मिली है। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने   read more

नीतीश कुमार पर तेजस्वी का हमला, कहा– बिहार को अब डुप्लीकेट नहीं, असली मुख्यमंत्री चाहिए
  • Post by Admin on Sep 13 2025

नीतीश को ‘डुप्लीकेट मुख्यमंत्री’ बताकर गरजे तेजस्वी, कहा– बिहार को चाहिए विजन वाला नेता मुजफ्फरपुर : विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव शनिवार को मुजफ्फरपुर जिले के कांटी विधानसभा क्षेत्र पहुंचे, जहां उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने नीतीश कुमार को ‘डुप्लीकेट मुख्यमंत्री’ करार देते हुए कहा   read more

संकट के दौर में सुशीला कार्की को मिली नेपाल की बागडोर, बनीं अंतरिम प्रधानमंत्री
  • Post by Admin on Sep 12 2025

काठमांडू : नेपाल इन दिनों जेन-जेड आंदोलन और विरोध प्रदर्शनों की वजह से राजनीतिक उथल-पुथल से गुजर रहा है। प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली के इस्तीफे के बाद हालात और तनावपूर्ण हो गए। इसी बीच प्रदर्शनकारियों की मांग पर देश की पूर्व मुख्य न्यायाधीश सुशीला कार्की को अंतरिम प्रधानमंत्री नियुक्त किया गया है। शुक्रवार देर शाम राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने उन्हें शपथ दिलाई। 73 व   read more

अल्बानिया ने भ्रष्टाचार रोकने के लिए नियुक्त किया दुनिया का पहला एआई जेनरेटेड मंत्री
  • Post by Admin on Sep 12 2025

तिराने : अल्बानिया ने भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम उठाते हुए दुनिया का पहला आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) जेनरेटेड "मंत्री" नियुक्त किया है। प्रधानमंत्री एडी रामा ने अपने मंत्रिमंडल में डिजिटल मंत्री ‘डिएला’ को शामिल किए जाने की घोषणा की। ‘डिएला’ (अर्थात ‘सूरज’) जनवरी से ही ऑनलाइन सरकारी सेवाओं के उपयोग को लेकर नागरिकों से बातचीत क   read more

नेपाल में युवाओं का आंदोलन : चार चेहरों ने बदली दिशा, ओली सरकार को दी चुनौती
  • Post by Admin on Sep 11 2025

नई दिल्ली : नेपाल में सोशल मीडिया पर प्रतिबंधों के खिलाफ शुरू हुए युवाओं के आंदोलन ने राजनीतिक हलचलों को तेज कर दिया है। राजधानी काठमांडू समेत कई शहरों में प्रदर्शन हिंसक रूप ले चुके हैं, जिसमें संसद भवन, सुप्रीम कोर्ट और नेताओं के आवासों में आगजनी की घटनाएं हुईं। हालात बिगड़ने के बाद प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और कई मंत्रियों को देश छोड़ना पड़ा। अब सेना सड़कों पर उ   read more