राज्य समाचार
- Post by Admin on Dec 04 2024
पटना : बिहार की पूर्व उपमुख्यमंत्री और भाजपा नेता रेणु देवी ने बुधवार को पटना स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित सहयोग कार्यक्रम के तहत जनता की समस्याओं को सुना और उनके निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस कार्यक्रम में आम नागरिकों ने विभिन्न समस्याओं को उठाया। जिनमें शहरी और ग्रामीण इलाकों से जुड़ी मुद्दों का समाधान किया गया। रेणु दà read more
- Post by Admin on Dec 04 2024
छपरा : बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने छपरा जिला के विभिन्न स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के लिए कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का उद्घाटन किया। 70.34 करोड़ रुपए की लागत से बन रहे मॉडल सदर अस्पताल का भूमि पूजन कर शिलान्यास किया गया। इसके साथ ही मातृ शिशु अस्पताल का उद्घाटन, 07 स्वास्थ्य उपकेंद्रों का उद्घाटन और 03 प्री-फैब अस्पतालों का उद्घाटन भी किया गया। इस मौके ठread more
- Post by Admin on Dec 04 2024
मुजफ्फरपुर : बिहार की लोक गायिका और पद्म भूषण सम्मान प्राप्त शारदा सिन्हा की स्मृति में भारतीय डाक विभाग ने एक विशेष आवरण लिफाफ और कैंसिलेशन मुहर जारी किया है। यह लिफाफ बिहार सर्किल द्वारा बीते 28 नवंबर 2024 को पटना में आयोजित तीन दिवसीय बिहार फिलेटलिक एग्जिबिशन के दौरान जारी किया गया। इस विशेष आवरण लिफाफ के अग्रभाग पर शारदा सिन्हा के दो अलग-अलग मुद्रा के चित्र प्रकाशित हॠread more
- Post by Admin on Dec 03 2024
हजारीबाग : जिले में सोमवार रात करीब 9:30 बजे कटकमदाग पंचायत के पूर्व मुखिया उदय साव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह घटना कटकमदाग प्रमुख कुमारी विनीता के पति उदय साव के साथ घटी। यह घटना उस वक्त कि है जब वह अपनी बोलेरो गाड़ी से हजारीबाग पुलिस लाइन के पीछे झील के रास्ते से गुजर रहे थे। इस दौरान अपराधियों ने उन्हें घेरकर गोलियां चलाई जिसमें एक गोली उनके सिर में लगी। उदय साव को जठread more
- Post by Admin on Dec 03 2024
रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा मंईयां सम्मान योजना के तहत महिलाओं को 2500 रुपये प्रतिमाह देने का वादा अब पूरा होने जा रहा है। मुख्यमंत्री ने आचार संहिता लागू होने से पहले अपनी आखिरी कैबिनेट बैठक में इस राशि को 1000 रुपये से बढ़ाकर 2500 रुपये करने का ऐलान किया था। अब दिसंबर माह से महिलाओं के खातों में 2500 रुपये भेजने की स्वीकृति मिल गई है। इस ऐतिहासिक निर्णय पर पूर्व मंत्रà read more
- Post by Admin on Dec 03 2024
पटना : भारत रत्न और देश के प्रथम राष्ट्रपति, डॉ. राजेन्द्र प्रसाद की 140वीं जयंती के अवसर पर मंगलवार को पटना में भव्य राजकीय समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राजभवन के समीप स्थित उनकी आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और फिर राजेंद्र घाट स्थित उनकी समाधि स्थल पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कà read more
- Post by Admin on Dec 03 2024
रांची : बुढ़मू थाना क्षेत्र के उमेडंडा गांव में टीएसपीसी (ट्राइबल आर्म्ड मिलिटेंट) संगठन के पहाड़ी जी दस्ता के द्वारा दुकानों को बंद कराए जाने की घटना सामने आई है। सोमवार रात पहाड़ी जी दस्ता के सदस्य उमेडंडा पहुंचे और दुकानदारों के साथ मारपीट की। उग्रवादियों ने हथियार दिखा कर दुकानदारों से दुकानों को बंद करने के लिए दबाव डाला। सूत्रों के मुताबिक, इस घटना से गांव में डर क read more
- Post by Admin on Dec 03 2024
पटना : बिहार सरकार ने भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के कई अधिकारियों का स्थानांतरण करते हुए उन्हें नए पदों पर नियुक्त किया है। गृह विभाग (आरक्षी शाखा) की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार कुल 7 अधिकारियों को उनके पदों और स्थानों पर अगले आदेश तक पदस्थापित किया गया है। जिनमें नागरिक सुरक्षा, महानिदेशक जितेन्द्र सिंह, 1994 बैच के कुन्दन कृष्णन् को आतंकवाद निरोधक दस्ता के अपर पुलिस महठread more
- Post by Admin on Dec 03 2024
रांची : मौसम विभाग ने पांच दिसंबर के बाद बिहार में कड़ाके की ठंड पड़ने का पूर्वानुमान जताया है। विभाग के निदेशक के अनुसार, इस दौरान राज्य में तापमान में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है। जिसके कारण ठंड का असर बढ़ेगा। निदेशक ने बताया कि तापमान में गिरावट के साथ-साथ सुबह और शाम के समय ठंडी हवाओं का सामना भी किया जा सकता है। इस बदलाव से लोगों को ठंड सà read more
- Post by Admin on Dec 03 2024
पटना : राष्ट्रीय नाई महासभा बिहार के राष्ट्रीय अध्यक्ष आज़ाद गांधी ने प्रो. श्रीकांत ठाकुर को प्रदेश उपाध्यक्ष और सुनील ठाकुर को लखीसराय जिलाध्यक्ष के रूप में मनोनीत किया। यह मनोनयन पत्र 1 दिसंबर 2024 को दिया गया। प्रो. श्रीकांत ठाकुर को सात जिलों का प्रभार सौंपा गया है। इनकी नियुक्ति पर अनेक लोगों ने बधाई दी है। जिनमें तुलसी ठाकुर, धीरज वर्मा, प्रदीप ठाकुर, कारू ठाकुर, राज read more