राज्य समाचार
- Post by Admin on Dec 25 2024
मुजफ्फरपुर : भारतीय सिनेमा जगत के फिल्मकार श्याम बेनेगल का निधन भारतीय सिनेमा और संस्कृति के लिए एक बड़ी क्षति है। इस अवसर पर भाकपा-माले और जनसंस्कृति मंच के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने शोक व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। जनसंस्कृति मंच के चर्चित नाट्यकर्मी स्वाधीन दास, कामेश्वर प्रसाद और विनय कुमार वर्मा तथा भाकपा-माले के जिला सचिव कृष्णमोहन और नगर read more
- Post by Admin on Dec 25 2024
दिल्ली : दिल्ली में मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना और संजीवनी योजना को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। दिल्ली सरकार के महिला एवं बाल विकास विभाग और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने अखबारों में पब्लिक नोटिस जारी कर जनता को सतर्क किया है। नोटिस में स्पष्ट किया गया है कि ये योजनाएं अभी अधिसूचित नहीं हैं और इनके नाम पर किसी से व्यक्तिगत जानकारी लेना फर्जीवाड़ा हो सकता है। read more
- Post by Admin on Dec 24 2024
पटना : बिहार को नया राज्यपाल मिल गया है। आरिफ मोहम्मद खान को बिहार का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। इससे पहले वे केरल के राज्यपाल के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। वहीं, बिहार के मौजूदा राज्यपाल राजेंद्र आर्लेकर को केरल का गवर्नर बनाया गया है। इसी बीच, ओडिशा के राज्यपाल रघुबर दास का इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है। उनकी जगह हरिबाबू को ओडिशा का नया राज्यपाल बनाया गया ह read more
- Post by Admin on Dec 24 2024
समस्तीपुर : जिले के पोखरैड़ा गांव के 16 वर्षीय युवक गोलू कुमार के लापता होने की खबर सामने आई है। गोलू कुमार बीते 20 दिसंबर से घर से लापता हैं और उनकी तलाश के लिए पुलिस ने अपील की है। गोलू कुमार के पिता प्रमोद साह ने बताया कि उनका बेटा बीते 20 दिसंबर से सुबह के समय घर से बिना किसी सूचना के लापता हो गया। गोलू कुमार का कद लगभग 5 फुट और रंग काला है। वह उस दिन लाल रंग की स्वेटर पहने हुए थठread more
- Post by Admin on Dec 24 2024
समस्तीपुर : जिले के ताजपुर रोड स्थित सेंट पॉल मिशन स्कूल में बीते सोमवार को क्रिसमस समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें छात्रों और शिक्षकों ने प्रभु यीशु के जन्मोत्सव को बड़े हर्ष और उल्लास के साथ मनाया। इस कार्यक्रम का उद्घाटन विद्यालय के निदेशक मोहन पॉल ने दीप प्रज्वलित करके किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता खुशबू कुमारी ने की। जबकि मुख्य अतिथि के रूप में रजनीश कुमार ने उपà read more
- Post by Admin on Dec 24 2024
समस्तीपुर : जवाहर नवोदय विद्यालय के पूर्ववर्ती छात्रों का समागम कार्यक्रम भव्यता के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर प्राचार्य टी. एन. शर्मा की अध्यक्षता में विद्यालय के प्राचार्य ए. के. गौतम, उप-प्राचार्य आर. एस. झा, समस्तीपुर अलमुनाई एसोसिएशन के सदस्य प्रभात कुमार (1989 बैच), सुजीत कुमार (1996 बैच), हसनैन नजारे (1997 बैच), अविनाश कुमार और विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक एस. एन. पांडे, कला शिक्षक राजॠread more
- Post by Admin on Dec 24 2024
लखीसराय : भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की 100वीं जयंती के अवसर पर 25 दिसंबर 2024 को लखीसराय संग्रहालय में एक संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन की जानकारी जिला जन-संपर्क कार्यालय द्वारा दी गई है। संगोष्ठी में अटल जी के व्यक्तित्व, कृतित्व और उनके योगदान पर चर्चा की जाएगी। इस अवसर पर जिला कला एवं संस्कृति कार्यालय और जिला जन-संपर्क कार्यालय के संयुक्त तत्वावधान में कार्यठread more
- Post by Admin on Dec 24 2024
लखीसराय : रेडक्रॉस सोसायटी और रोटरी क्लब लखीसराय के संयुक्त तत्वावधान में बालगुदर मध्य विद्यालय में हृदयाघात और सांस रुकने की स्थिति में सीपीआर (कार्डियोपल्मनरी रिससिटेशन) देने का प्रशिक्षण दिया गया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व रेड क्रॉस सोसायटी के फाउंडर चेयरमैन सह राज्य कार्यकारिणी सदस्य डॉ. रामानुज प्रसाद सिंह ने किया। कार्यक्रम में रेड क्रॉस सोसायटी के चेयरमैन सठread more
- Post by Admin on Dec 24 2024
लखीसराय : जिले के हलसी प्रखंड स्थित कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके) प्रांगण में बीते सोमवार को दो दिवसीय द्वितीय कृषि यांत्रिकीकरण मेला का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी मिथिलेश मिश्र, जिला परिषद अध्यक्षा अंशु कुमारी और उप विकास आयुक्त सुमित कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित कर मेले का शुभारंभ किया। इस मेले में अत्याधुनिक कृषि यंत्रों का प्रदर्शन किया गया और किसानों को राज्य सरकार की य read more
- Post by Admin on Dec 24 2024
लखीसराय : बिहार पीडब्लूडी संघ के सौजन्य से आज जिला मुख्यालय गांधी मैदान में एक भव्य जागरूकता समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम का उद्देश्य दिव्यांग समाज के अधिकारों और उनकी समस्याओं को लेकर समाज को जागरूक करना है। समारोह में कई विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति रहेगी। समारोह में जिला एवं सत्र न्यायाधीश अजय कुमार शर्मा, पूर्व राज्य निःशक्तता आयुक्त डॉ. शिवाजी कुà read more