राज्य समाचार

दिखाया गया है 6,110 चीज़े में से 4,381-4,390 ।
सुपौल: फूड प्वाइजनिंग से 250 पुलिस जवान बीमार, सल्फास की पुड़िया मिलने का आरोप
  • Post by Admin on Aug 18 2024

सुपौल : जिले के भीमनगर स्थित बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस बल की 12वीं और 15वीं बटालियन में ट्रेनिंग कर रहे लगभग 250 जवानों की तबीयत अचानक खराब हो गई। फूड प्वाइजनिंग के कारण ये जवान रविवार को बीमार पड़ गए, जिसके बाद उन्हें वीरपुर अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जवानों ने गंभीर आरोप लगाए हैं कि उन्हें जो भोजन दिया गया, उसमें सल्फास की पुड़िया मिली थी। खराब खाने से बिगड़ी तबीयत   read more

कोलकाता गैंगरेप एवं हत्या के विरोध में स्वास्थ्यकर्मियों ने निकाला कैंडल मार्च, ममता बनर्जी से इस्तीफा की मांग
  • Post by Admin on Aug 18 2024

पूर्वी चंपारण । मधुरेश प्रियदर्शी : पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में डॉ. मोमिता देबनाथ की गैंगरेप के बाद निर्ममता पूर्वक की गई हत्या के खिलाफ बिहार में भी लोगों का आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है. इसी कड़ी में रविवार की शाम पूर्वी चंपारण जिले के केसरिया में स्वास्थ्यकर्मियों, समाजसेवियों एवं युवाओं ने संयुक्त रुप से कैंडल मार्च निकाला. कैंडल मार्च   read more

मुजफ्फरपुर दुष्कर्म और नृशंस हत्या मामले में सांसद पप्पू यादव ने जताई कड़ी नाराजगी, पीड़ित परिवार को दी आर्थिक मदद
  • Post by Admin on Aug 18 2024

मुजफ्फरपुर : पूर्णिया के सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने मुजफ्फरपुर जिले के पारु थाना अंतर्गत लाल छपरा पंचायत के गोपालपुर गांव में पीड़ित गोनर राम और उनके परिजनों से मुलाकात की। इनकी बेटी की हाल ही में दुष्कर्म के बाद नृशंस हत्या कर दी गई थी। इस जघन्य अपराध में मृतक के शरीर के अंगों को काटे जाने की बात भी सामने आई थी। सांसद पप्पू यादव ने पीड़ित परिवार से मिलकर गहरी   read more

कलाकृति आर्ट स्टूडियो के कलाकारों ने दुष्कर्म के खिलाफ चित्र और फेस पेंटिंग से जताया विरोध
  • Post by Admin on Aug 18 2024

मुजफ्फरपुर : रविवार की शाम मुजफ्फरपुर के जुब्बा सहनी पार्क के निकट कलाकृति आर्ट स्टूडियो के कलाकारों ने कोलकाता और मुजफ्फरपुर में हाल ही में हुए दुष्कर्म की घटनाओं के विरोध में अनोखे तरीके से प्रदर्शन किया। उन्होंने चित्रों और फेस पेंटिंग के माध्यम से अपनी नाराजगी और दुख व्यक्त किया, जिससे समाज में जागरूकता फैलाने का प्रयास किया गया। कलाकारों ने अपने चित्रों के   read more

मूकबधिर विद्यालय में रक्षाबंधन पर्व आयोजित
  • Post by Admin on Aug 18 2024

मुजफ्फरपुर : इनरव्हील क्लब मुजफ्फरपुर ने मूकबधिर विद्यालय में जाकर वहां के बच्चों के साथ रक्षाबंधन का पर्व मनाया। क्लब की सदस्यों ने मूकबधिर बच्चों को राखी बाँधी और उनके बीच मिठाइयाँ बाँटी । इस दौरान बच्चों के चेहरे पर खुशी की झलक स्पष्ट दिखाई दे रही थी और वे बेहद प्रसन्न थे। इस अवसर पर क्लब की अध्यक्ष रूपा सिन्हा, सचिव प्रीती राज, पूर्व अध्यक्ष रीना सिंह और सुधा सिंह,   read more

समस्याओं की समाप्ति के लिए संवाद जरुरी: सुनील सरला
  • Post by Admin on Aug 18 2024

मुजफ्फरपुर : बिहार शोध संवाद की ओर से मुजफ्फरपुर जिला इकाई की कोर टीम की बैठक रविवार को शहनाई विवाह भवन, आमगोला में आयोजित की गई। इस बैठक का उद्देश्य 11 अगस्त को आयोजित सेमिनार की समीक्षा, आगे की कार्य योजना पर विचार, और अन्य विषयों पर चर्चा करना था। बैठक की अध्यक्षता विजय कुमार जयसवाल ने की, जबकि संचालन गंगा मुक्ति आंदोलन के प्रणेता अनिल प्रकाश द्वारा किया गया। कार्यक्र   read more

एक प्रयास मुजफ्फरपुर का विकास कार्यक्रम का आयोजन
  • Post by Admin on Aug 18 2024

मुजफ्फरपुर : रविवार को माड़ीपुर के एक निजी होटल के सभागार में "एक प्रयास मुजफ्फरपुर का विकास" कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. सुभाष कुमार, डॉ. अनुज चौधरी, वरिष्ठ अधिवक्ता कमलेश कुमार, शिक्षक संघ के नेता श्री रामा शंकर सिंह और श्री संतोष राम द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम में नगर विधानसभा के विकास को लेकर महत्वपूर्ण चर्चाएं क   read more

कोलकाता में डॉक्टर के बलात्कार और हत्या के विरोध में आक्रोश मार्च
  • Post by Admin on Aug 17 2024

मुजफ्फरपुर : शनिवार को एक प्रयास मंच ने पुरानी गुदड़ी, बहलखाना रोड पर कोलकाता में डॉक्टर के साथ हुए बलात्कार और हत्या के विरोध में आक्रोश मार्च निकाला। मंच के संस्थापक संजय रजक ने इस अवसर पर कहा कि जहां एक तरफ "बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ" अभियान चलाया जा रहा है, वहीं दूसरी तरफ पढ़ी-लिखी और डॉक्टर बनी बेटी के साथ ऐसी जघन्य घटना बहुत दुखद है। उन्होंने बताया कि आए दिन बेटियों के स   read more

डॉ. मोमिता देबनाथ के लिए इंसाफ की मांग के साथ इनरव्हील और रोटरी क्लब का मौन मार्च
  • Post by Admin on Aug 17 2024

मुजफ्फरपुर : इनरव्हील क्लब मुजफ्फरपुर और रोटरी क्लब ने मिलकर डॉक्टर मोमिता देबनाथ के साथ हुए सामूहिक बलात्कार और हत्या के खिलाफ इंसाफ की मांग को लेकर एक मौन कैंडल मार्च का आयोजन किया। यह मार्च खुदीराम बोस स्मारक के पास पहुंचकर समाप्त हुआ, जहां सभी प्रतिभागियों ने 10 मिनट का मौन रखकर डॉक्टर मोमिता को श्रद्धांजलि दी। इस मार्च में क्लब की अध्यक्ष रूपा सिन्हा, शेट्टी प्र   read more

कोशी-मेची नदी जोड़ परियोजना पर उठे सवाल: लाभ कम, जोखिम ज्यादा
  • Post by Admin on Aug 17 2024

पटना : कोशी नव निर्माण मंच और नदी घाटी मंच द्वारा पटना के माध्यमिक शिक्षक संघ भवन में आयोजित परिचर्चा में कोशी-मेची नदी जोड़ परियोजना के दावों पर गंभीर सवाल उठाए गए। वक्ताओं ने परियोजना के लाभों को नेशनल वाटर डेवलपमेंट एजेंसी द्वारा उपलब्ध डीपीआर के आंकड़ों के आधार पर खारिज करते हुए कहा कि यह परियोजना सिंचाई के लिए है, न कि बाढ़ नियंत्रण के लिए। परिचर्चा में बताया गया   read more