राज्य समाचार

दिखाया गया है 5,888 चीज़े में से 4,261-4,270 ।
अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस पर पर्यावरण भारती द्वारा 15 आम के वृक्ष का पौधारोपण
  • Post by Admin on Jul 29 2024

लखीसराय: पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से सावन माह में वृक्षारोपण अभियान चलाना अत्यंत आवश्यक है। वर्तमान समय में भारत में पर्यावरण असंतुलन की स्थिति स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही है। राजधानी दिल्ली में अत्यधिक वर्षा के कारण बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है, जिससे मानव जीवन प्रभावित हुआ है और कुछ लोगों की मृत्यु भी हुई है। वहीं, बिहार में वर्षा की कमी के चलते सुखाड़ की स्थित   read more

जागरूकता अभियान के तहत सखी वार्ता कार्यक्रम का आयोजन
  • Post by Admin on Jul 29 2024

लखीसराय: महिला एवं बाल विकास निगम, लखीसराय के मार्गदर्शन में जिला मुख्यालय से सुदूर एवं बाढ़ प्रभावित क्षेत्र उत्क्रमित मध्य विद्यालय पथुआ में 100 दिन के विशेष जागरूकता अभियान के तहत सखी वार्ता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला समन्वयक एनएनएम मधुमाला कुमारी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि बाल विवाह समाज के लिए अभिशाप है। उन्होंने कहा, "बाल विवाह नहीं करना है,   read more

तंबाकू नियंत्रण समन्वय समिति की बैठक 30 जुलाई को होगी आयोजित
  • Post by Admin on Jul 29 2024

लखीसराय : जिला समाहरणालय परिसर में स्थित मंत्रणा कक्ष में मंगलवार को जिला स्तरीय तंबाकू नियंत्रण समन्वय समिति की बैठक आयोजित की जाएगी। जिलाधिकारी एवं समिति के पदेन अध्यक्ष रजनीकांत ने इस संबंध में एक पत्र जारी किया है, जिसमें बताया गया है कि 29 जुलाई सोमवार को प्रस्तावित बैठक को स्थगित कर 30 जुलाई को बुलाया गया है।  इस बैठक में जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, डीडीसी सुमित   read more

मुख्यमंत्री प्रखंड परिवहन योजना के दूसरे चरण के लिए आवेदन शुरू, 1 अगस्त से करें अप्लाई
  • Post by Admin on Jul 29 2024

लखीसराय: बिहार सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री प्रखंड परिवहन योजना के दूसरे चरण की शुरुआत हो चुकी है। इस योजना का उद्देश्य गांवों से प्रखंड मुख्यालयों तक यात्रियों को सुगम बस सेवा प्रदान करना और बेरोजगार युवाओं को स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है।  जिला परिवहन पदाधिकारी (डीटीओ) मुकुल पंकज मणि ने बताया कि योजना के अंतर्गत जिले के प्रत्येक प्रखंड में सात-सात ब   read more

रौनियार बोल बम सेवा समिति की निष्ठा अनुकरणीय
  • Post by Admin on Jul 28 2024

मुजफ्फरपुर: रौनियार बोल बम सेवा समिति, तुर्की, ने रविवार को हजारों कांवरियों की जिस प्रकार सेवा की है, वह एक आदर्श उदाहरण है। इस शिविर में आने वाले सभी भक्तों और श्रद्धालुओं के लिए निःशुल्क भोजन, चिकित्सा, फलाहार, सत्तू, चाय, दूध, सील बंद पानी, गर्म पानी, स्नान की व्यवस्था, सोने की व्यवस्था, शौचालय तथा जरूरतमंद के लिए पैसों की व्यवस्था की गई है। भगवान शिव और पार्वती की आरती के स   read more

पुरानी बाजार में कांवड़ियों के लिए सेवा शिविर का आयोजन
  • Post by Admin on Jul 28 2024

मुजफ्फरपुर: सोशल वर्कर फॉर वीमेन एम्पावरमेंट ने पुरानी बाजार में कांवड़ियों की सेवा के लिए विशेष शिविर का आयोजन किया। इस सेवा शिविर में सैकड़ों कांवड़ियों की मलहम पट्टी की गई और आवश्यक दवाओं से उनकी देखभाल की गई। कांवड़ियों की सुविधा के लिए शिविर में फल, बिस्कुट, लस्सी और पानी की पर्याप्त व्यवस्था की गई। साथ ही, उन्हें उत्तम भोजन भी उपलब्ध कराया गया। शिविर में संगठन की   read more

वोकल फॉर लोकल और लोकल फॉर ग्लोबल का महत्वपूर्ण संदेश : रंजन कुमार
  • Post by Admin on Jul 28 2024

मुजफ्फरपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात के 112वें एपिसोड में देशवासियों को संबोधित किया। केंद्र में तीसरी बार सरकार बनने के बाद यह दूसरा अवसर है, जब प्रधानमंत्री मोदी मन की बात को संबोधित कर रहे हैं। अपने संबोधन के दौरान, प्रधानमंत्री मोदी ने ड्रग्स के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान और भारत सरकार के प्लेटफॉर्म मानस का उल्लेख   read more

महाकाल सेवा दल ने कांवरिया सेवा शिविर का किया आयोजन
  • Post by Admin on Jul 28 2024

मुजफ्फरपुर: महाकाल सेवा दल की ओर से सावन की दूसरी सोमवारी पर आमगोला स्थित शुभ आमंत्रण विवाह भवन (राधिका पैलेस प्रांगण) में नि:शुल्क कांवरिया सेवा शिविर का शुभारंभ मंत्रोच्चारण और दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इस अवसर पर नगर विधायक विजेंद्र चौधरी, महापौर निर्मला साहू, उप महापौर डॉ. मोना लिसा, गोपाल फलक, बाबा गरीबनाथ धाम के प्रधान पुजारी विनय पाठक, वार्ड 30 की पार्षद सुरभि सीख   read more

ग्रुप टीचिंग-रिसोर्स रूम सेटिंग का महत्व पर आयोजित राष्ट्रीय सेमिनार का हुआ समापन
  • Post by Admin on Jul 28 2024

मुजफ्फरपुर: भारतीय पुनर्वास परिषद, भारत सरकार, नई दिल्ली से मान्यता प्राप्त तीन दिवसीय राष्ट्रीय स्तर सी.आर.ई. (सतत पुनर्वास शिक्षा) सेमिनार का समापन रविवार को सेमिनार हॉल, रामदयालु नगर, मुजफ्फरपुर, बिहार में हुआ। "ग्रुप टीचिंग-रिसोर्स रूम सेटिंग का महत्व" विषय पर आयोजित इस सेमिनार का उद्देश्य आर.सी.आई. से पंजीकृत प्रोफेशनल्स, विशेष शिक्षक, और दिव्यांगजन विशेषज्ञों के   read more

बाबा गरीबनाथ सेवा समिति के शिविर का उद्घाटन, कांवरियों के लिए विशेष इंतजाम
  • Post by Admin on Jul 28 2024

मुजफ्फरपुर : सावन की दूसरी सोमवारी पर पहलेजा से गंगाजल लेकर बाबा गरीबनाथ धाम आने वाले कांवरियों की सेवा के लिए बाबा गरीबनाथ सेवा समिति ने दर्शनीया धर्मशाला में सेवा शिविर का आयोजन किया। शिविर का उद्घाटन पश्चिम अनुमंडल पदाधिकारी ब्रजेश कुमार और समाजसेवी अविनाश तिरंगा उर्फ ऑक्सीजन बाबा ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर पवन सिंह, सोनू सिंह, अध्यक्ष बी. एन. सिंह, अंबिका   read more