माउंट लिटरा ज़ी स्कूल के होनहारों का जलवा, कंप्यूटर ओलंपियाड में जीते मेडल

  • Post By Admin on Aug 17 2026
माउंट लिटरा ज़ी स्कूल के होनहारों का जलवा, कंप्यूटर ओलंपियाड में जीते मेडल

लखीसराय : माउंट लिटरा ज़ी स्कूल, लखीसराय में कंप्यूटर ओलंपियाड में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों के सम्मान में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान विद्यालय के चेयरमैन संजीव कुमार स्नेही ने सभी विजेता विद्यार्थियों को मेडल, प्रमाण-पत्र और प्रोत्साहन राशि देकर सम्मानित किया।

चेयरमैन संजीव कुमार स्नेही ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि उनकी सफलता मेहनत, लगन और निरंतर सीखने की भावना का परिणाम है। उन्होंने विद्यार्थियों को भविष्य में भी इसी उत्साह के साथ आगे बढ़ने और शिक्षा के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कक्षा 3 के छात्र शिवांशु शर्मा की विशेष रूप से सराहना की, जिन्होंने इंटरनेशनल गोल्ड मेडल हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया। शिवांशु को ₹500 का गिफ्ट वाउचर और Certificate of Outstanding Performance भी प्रदान किया गया। चेयरमैन ने कहा कि इतनी कम उम्र में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उपलब्धि हासिल करना बेहद सराहनीय है।

कंप्यूटर ओलंपियाड में उपलब्धि हासिल करने वाले विद्यार्थियों में कक्षा 6 के प्रियंशु शर्मा, कक्षा 7 के अंकित कुमार और संस्कृति आर्या, कक्षा 8 के आयुष कुमार एवं साहिल राज तथा कक्षा 9 के सुशांत कुमार, निखिल राज, शिवम कुमार और तनिष कुमार शामिल हैं।प्रियंशु शर्मा, अंकित कुमार, संस्कृति आर्या और आयुष कुमार को Certificate of Zonal Excellence के साथ ₹500 का गिफ्ट वाउचर दिया गया। साहिल राज को Certificate of Zonal Excellence के साथ गिफ्ट सर्टिफिकेट प्रदान किया गया। वहीं सुशांत कुमार, निखिल राज, शिवम कुमार और तनिष कुमार ने Zonal Silver Medal हासिल किया। उन्हें ₹500 का चेक और Certificate of Zonal Excellence देकर सम्मानित किया गया।

विद्यालय प्रबंधन ने सभी विजेता विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों और शिक्षकों को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी। विद्यालय परिवार ने उम्मीद जताई कि इन विद्यार्थियों की सफलता अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा बनेगी और वे भविष्य में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विद्यालय का नाम रोशन करेंगे।