राज्य समाचार

दिखाया गया है 5,355 चीज़े में से 3,661-3,670 ।
खुदीराम बोस स्मारक स्थल पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित
  • Post by Admin on Aug 11 2024

मुजफ्फरपुर : शहीद खुदीराम बोस के शहादत दिवस पर AIDYO मुजफ्फरपुर जिला कमिटी के तत्वावधान में शहीद खुदीराम बोस स्मारक स्थल, कंपनी बाग में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत शहीद खुदीराम बोस और शहीद प्रफुल्ल चाकी की मूर्तियों पर पुष्पांजलि अर्पित करके हुई। इसके बाद एक सभा का आयोजन किया गया। सभा को संबोधित करते हुए AIDYO के बिहार राज्य अध्यक्ष अरविंद कुमा   read more

आरडीएस कॉलेज को मिला संस्कृति मंत्रालय का प्रशंसा प्रमाण पत्र
  • Post by Admin on Aug 10 2024

मुजफ्फरपुर: आरडीएस कॉलेज को "हर घर तिरंगा" अभियान को सफलतापूर्वक शुरू करने के लिए भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय द्वारा प्रशंसा प्रमाण पत्र प्रदान किया गया है। इस महत्वपूर्ण अभियान की शुरुआत करते हुए कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अनिता सिंह ने प्रशासनिक भवन के ऊपर तिरंगा फहराया। इस अवसर पर उन्होंने शिक्षक और कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि आजादी के महापर्व को विशे   read more

लंगट सिंह कॉलेज में फहराया गया राष्ट्रीय ध्वज
  • Post by Admin on Aug 10 2024

मुजफ्फरपुर: लंगट सिंह कॉलेज में राजभवन और विश्वविद्यालय के निर्देशानुसार 9 से 15 अगस्त तक राष्ट्रीय ध्वज फहराने के क्रम में आज ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य प्रो. ओमप्रकाश राय ने कहा कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य हर भारतीय को तिरंगा फहराने के लिए प्रोत्साहित करना और नागरिकों में देशभक्ति एवं राष्ट्रीय गौरव की भावना को सुदृढ़ करना है। प्रो.   read more

नशे के खिलाफ जागरूकता को लेकर छात्र-छात्राओं को दिलाई जाएगी नशा मुक्ति की शपथ
  • Post by Admin on Aug 10 2024

लखीसराय: जिलाधिकारी रजनीकांत के निर्देश पर जिला शिक्षा पदाधिकारी यदुवंश राम ने घोषणा की है कि आगामी सोमवार, 12 अगस्त को जिले के सभी विद्यालयों में नशा मुक्ति से संबंधित शपथ ग्रहण, पौधारोपण, और निबंध लेखन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। इस विशेष अवसर पर सभी छात्र-छात्राओं को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई जाएगी, ताकि वे नशे के खिलाफ जागरूकता फैला सकें और एक स्वस्थ समाज के निर्म   read more

चानन में राष्ट्रीय लोक अदालत पर विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन
  • Post by Admin on Aug 10 2024

लखीसराय : राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार (नालसा), नई दिल्ली एवं बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार (बालसा), पटना के निर्देशानुसार, जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा), लखीसराय के अध्यक्ष जिला एवं सत्र न्यायाधीश अजय कुमार शर्मा और सचिव सह अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी राजू कुमार के मार्गदर्शन में चानन प्रखंड कार्यालय के सभागार में "राष्ट्रीय लोक अदालत" विषय पर विधिक जागरूक   read more

प्रेमचंद रंगशाला में एक भारत श्रेष्ठ भारत सांस्कृतिक महोत्सव का भव्य समापन
  • Post by Admin on Aug 10 2024

पटना: पूर्व क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र, कोलकाता और बिहार सरकार के कला, संस्कृति एवं युवा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में 9-10 अगस्त, 2024 को प्रेमचंद रंगशाला, पटना में "एक भारत श्रेष्ठ भारत" सांस्कृतिक महोत्सव का आयोजन किया गया। इस महोत्सव के अंतर्गत तीन प्रमुख कार्यक्रम - "हर घर तिरंगा", "प्रतिभा चयन प्रदर्शन", और "एक भारत श्रेष्ठ भारत" आयोजित किए गए। त्रिपुरा, मिजोर   read more

सावन के चौथे सोमवारी पर स्काउट गाइड करेगा मंदिर में सेवा कार्य
  • Post by Admin on Aug 10 2024

लखीसराय : श्री इंद्रदमनेश्वर महादेव मंदिर ट्रस्ट, अशोक धाम में सावन माह के पवित्र सोमवारी के अवसर पर भक्तों की अत्यधिक भीड़ को देखते हुए, जिला अनुमंडल पदाधिकारी, लखीसराय ने स्काउट गाइड टीम के साथ एक बैठक का आयोजन किया। इस बैठक में मंदिर परिसर में भीड़ नियंत्रण और श्रद्धालुओं को सहयोग प्रदान करने के लिए दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक के दौरान, स्काउट गाइड के कैडेट्स को सरका   read more

सड़क सुरक्षा और वज्रपात से बचाव हेतु जागरूकता अभियान की शुरुआत, नुक्कड़ नाटक टीम रवाना
  • Post by Admin on Aug 10 2024

लखीसराय: जिला पदाधिकारी श्री रजनीकांत, भाo प्रo सेo द्वारा नुक्कड़ नाटक टीम को लखीसराय समाहरणालय परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। जिला जनसंपर्क कार्यालय लखीसराय और बिहार सरकार के आपदा प्रबंधन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में पटना की जन जागृति कला मंच द्वारा सड़क सुरक्षा और वज्रपात से बचाव के लिए मुख्य नाटक का मंचन किया जाएगा। यह जागरूकता अभियान 10 अगस्त 2024 से शुर   read more

विशेष भूमि सर्वेक्षण को लेकर चलाया गया जागरुकता अभियान
  • Post by Admin on Aug 10 2024

लखीसराय : जिले के बड़हिया प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायतों में विशेष भूमि सर्वेक्षण को लेकर चार दिवसीय जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान का संचालन संबंधित कानूनगो और अमीन के माध्यम से किया गया। अभियान के अंतिम दिन शनिवार को डुमरी, जैतपुर, गंगासराय, मनोहरपुर, पहाड़पुर आदि गांवों में ध्वनि विस्तारक यंत्र से युक्त वाहनों के माध्यम से भूमि सर्वेक्षण से संबंध   read more

कुत्तों के बढ़ते आतंक को लेकर मुख्यमंत्री को पत्र
  • Post by Admin on Aug 10 2024

मुजफ्फरपुर : जिले के जनहित मंच ने मुख्यमंत्री को एक पत्र लिखकर शहर में आवारा कुत्तों के बढ़ते आतंक पर चिंता व्यक्त की है। मंच ने कहा कि पिछले 10 वर्षों में मुजफ्फरपुर में आवारा कुत्तों की संख्या में खतरनाक बढ़ोतरी हुई है, जिससे आम नागरिक, विशेष रूप से बच्चे और बुजुर्ग, नियमित रूप से इन कुत्तों के हमलों का शिकार हो रहे हैं। मंच ने बताया कि आए दिन इन हमलों की खबरें अखबारों में प   read more