राज्य समाचार

दिखाया गया है 6,994 चीज़े में से 331-340 ।
विश्व युवा परिषद की पहल, रक्तदान कर कैंसर पीड़िता की मदद को आगे आए सदस्य
  • Post by Admin on Apr 06 2026

सीतामढ़ी : समाज सेवा की मिसाल पेश करते हुए विश्व युवा परिषद की प्रदेश अध्यक्षा संजू यादव ने एक कैंसर पीड़िता की जान बचाने के लिए रक्तदान किया। यह पहल विश्व युवा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश यादव के निर्देश पर की गई। जानकारी के अनुसार सीतामढ़ी जिले के डुमरा प्रखंड स्थित विश्वनाथपुर गांव की रहने वाली संजू यादव ने फोर्थ स्टेज लिवर कैंसर से पीड़ित इंद्रा उर्फ इं   read more

कजरा सौर संयंत्र का ऊर्जा मंत्री ने लिया जायजा, परियोजना की प्रगति पर जताया संतोष
  • Post by Admin on Apr 06 2026

लखीसराय : बिहार के ऊर्जा मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने सोमवार को कजरा स्थित सौर ऊर्जा संयंत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संयंत्र के विभिन्न अनुभागों का जायजा लिया और परियोजना की प्रगति पर संतोष व्यक्त किया। निरीक्षण के दौरान मंत्री ने संयंत्र के निर्माण और संचालन में लगे अधिकारियों एवं कर्मियों के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि यह परियोजना राज्य   read more

लखीसराय जिला अधिवक्ता संघ चुनाव पर उठे सवाल, पुनः चुनाव की मांग
  • Post by Admin on Apr 06 2026

लखीसराय : जिला अधिवक्ता संघ के हाल ही में संपन्न चुनाव को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। 12 मार्च 2026 को हुए इस चुनाव के परिणाम के खिलाफ अध्यक्ष पद के प्रत्याशी अधिवक्ता रजनीश कुमार ने बिहार राज्य विधिज्ञ परिषद, पटना में विस्तृत अपील दायर कर चुनाव प्रक्रिया में व्यापक अनियमितता और नियमों के उल्लंघन का गंभीर आरोप लगाया है। दायर अपील में निर्वाचित अध्यक्ष, चुनाव पदाधिकारी डॉ.   read more

एलपीजी की जमाखोरी और कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, नियंत्रण कक्ष स्थापित
  • Post by Admin on Apr 06 2026

लखीसराय : मध्य पूर्व में चल रहे युद्ध के कारण एलपीजी गैस की आपूर्ति प्रभावित होने की आशंका के बीच लखीसराय जिला प्रशासन सतर्क हो गया है। संभावित स्थिति को देखते हुए गैस एजेंसियों और विक्रेताओं पर निगरानी बढ़ा दी गई है, ताकि आम नागरिकों को किसी प्रकार की परेशानी न हो और कालाबाजारी पर रोक लगाई जा सके। जिला प्रशासन की ओर से सभी प्रखंडों में प्रखंड विकास पदाधिकारी, प्रखंड आ   read more

अपराध अनुसंधान में तेजी लाने के निर्देश, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने की कांडों की समीक्षा
  • Post by Admin on Apr 05 2026

लखीसराय : अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, लखीसराय द्वारा हलसी थाना में पदस्थापित सभी अनुसंधानकर्ताओं के साथ बैठक कर लंबित कांडों की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक के दौरान विभिन्न मामलों की प्रगति की जानकारी ली गई तथा अनुसंधान की स्थिति का मूल्यांकन किया गया। इस अवसर पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने सभी अनुसंधानकर्ताओं को निर्देश दिया कि लंबित कांडों में आवश्यक कार्रवाई शीघ्र   read more

लखीसराय में विकास को रफ्तार, उपमुख्यमंत्री ने दी 4.35 करोड़ रुपए की विकास योजनाओं की सौगात
  • Post by Admin on Apr 05 2026

लखीसराय : उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने रविवार को लखीसराय नगर परिषद क्षेत्र में विभिन्न विकास योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। करीब 4.35 करोड़ रुपए की इन योजनाओं से शहर की जल निकासी व्यवस्था और सड़क सुविधा में सुधार होने की उम्मीद जताई जा रही है। कार्यक्रम के दौरान उपमुख्यमंत्री ने लगभग 2.85 करोड़ रुपए की योजनाओं का उद्घाटन तथा करीब 1.50 करोड़ रुपए की योजना   read more

युवाओं को तनावमुक्त जीवन का संदेश, वेलबीइंग पर बैठक आयोजित
  • Post by Admin on Apr 05 2026

मुजफ्फरपुर : जिले के मालीघाट स्थित सरला श्रीवास सामाजिक सांस्कृतिक शोध संस्थान में रविवार को युवाओं की खुशहाली और मानसिक स्वास्थ्य को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संस्थान के संयोजक एवं कठपुतली कलाकार सुनील कुमार ने की। इस दौरान युवाओं में सकारात्मक सोच, मानसिक संतुलन और जीवन में खुशहाली बनाए रखने के विभिन्न उपायों पर विस्तार से चर्चा की गई।   read more

गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय परिसर में पर्यावरण संरक्षण हेतु लगाए गए सात देव वृक्ष
  • Post by Admin on Apr 04 2026

ग्रेटर नोएडा : अखिल भारतीय पर्यावरण प्रांत संयोजक बैठक के अवसर पर शनिवार को गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय परिसर में पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए सात पौधों का रोपण किया गया। सुबह सात बजे आयोजित इस कार्यक्रम में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर पर्यावरण भारती के प्रांत संयोजक रामबिलास शांडिल्य की उपस्थिति में देव वृक्षों के रूप में पी   read more

एलपीजी को लेकर प्रशासन सतर्क, कालाबाजारी रोकने को गठित की गई विशेष टीम
  • Post by Admin on Apr 04 2026

लखीसराय : मध्य पूर्व में चल रहे युद्ध के कारण एलपीजी गैस की आपूर्ति प्रभावित होने की आशंका के मद्देनजर लखीसराय जिला प्रशासन ने गैस वितरण व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। संभावित भीड़ और कालाबाजारी की स्थिति को रोकने के लिए प्रशासन द्वारा विशेष निगरानी व्यवस्था लागू की गई है। जिला प्रशासन के निर्देश पर सभी प्रखंडों में प्रखंड विकास पदा   read more

लखीसराय संग्रहालय की विरासत ने मोहा विकास वैभव का मन, संरक्षण प्रयासों की सराहना
  • Post by Admin on Apr 03 2026

लखीसराय : बिहार के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी एवं इतिहास प्रेमी विकास वैभव ने शुक्रवार को लखीसराय संग्रहालय का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने संग्रहालय की चारों दीर्घाओं का विस्तृत भ्रमण कर बिहार की समृद्ध ऐतिहासिक विरासत से जुड़ी कलाकृतियों और पुरातात्विक अवशेषों का अवलोकन किया। भ्रमण के दौरान संग्रहालय के वरीय तकनीकी सहायक राजेश कुमार ने उन्हें लाली पहाड़ी से प्राप्त   read more