डॉ. अखिलेश कुमार के मार्गदर्शन में पांच विद्यार्थियों ने यूजीसी नेट परीक्षा में सफलता हासिल की
- Post By Admin on Aug 29 2026
दरभंगा: विश्वविद्यालय हिंदी विभाग, ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा के पूर्व सहायक प्राध्यापक एवं वर्तमान में डॉ. एलकेबीडी कॉलेज, ताजपुर, समस्तीपुर में कार्यरत डॉ. अखिलेश कुमार के मार्गदर्शन में पांच विद्यार्थियों ने यूजीसी नेट परीक्षा उत्तीर्ण कर उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। सफल विद्यार्थियों में कुशेश्वरस्थान, दरभंगा की निशा कुमारी, ताजपुर, समस्तीपुर के सौंदर्य कुमार शुक्ला, आधारपुर, समस्तीपुर की कोमल कुमारी तथा दरभंगा की काजल कुमारी एवं सोनाली कुमारी शामिल हैं।
विद्यार्थियों की सफलता से उनके परिवार, शिक्षकों और शुभचिंतकों में खुशी का माहौल है। सफल विद्यार्थियों ने अपनी उपलब्धि का श्रेय डॉ. अखिलेश कुमार के कुशल मार्गदर्शन, निरंतर प्रोत्साहन और परीक्षा की तैयारी के दौरान मिले सहयोग को दिया। विद्यार्थियों ने कहा कि डॉ. अखिलेश कुमार कर्तव्यनिष्ठ एवं प्रभावशाली शिक्षक हैं। विषय पर उनकी मजबूत पकड़, सरल शिक्षण शैली और विद्यार्थियों के प्रति समर्पित भाव ने परीक्षा की तैयारी के दौरान उन्हें सही दिशा प्रदान की। सफल विद्यार्थियों ने अपनी उपलब्धि का श्रेय माता-पिता एवं परिवार के सदस्यों को भी दिया। उन्होंने कहा कि लक्ष्य के प्रति निरंतर मेहनत, सही मार्गदर्शन और धैर्य सफलता की कुंजी है।