राज्य समाचार

दिखाया गया है 5,732 चीज़े में से 3,261-3,270 ।
विभिन्न बूथों पर पहले मतदान करने वाले मतदाताओं को प्रमाण पत्र से किया गया सम्मानित
  • Post by Admin on Nov 13 2024

रांची : झारखंड विधानसभा चुनाव के दौरान विभिन्न मतदान केंद्रों पर पहले मतदान करने वाले मतदाताओं को सम्मानित किया गया। एड़चोरो के बूथ संख्या 115 पर ज्योत्स्ना कुमारी, बेड़ो के करॉजी बूथ संख्या 294 पर मोबारक अंसारी, नयासराय (उतरी टुण्डुल) के बूथ संख्या 146 पर आशिष कुमार और नयासराय (उतरी टुण्डुल) के बूथ संख्या 149 पर मोर्स बॉबी ने पहले मतदान किया और उन्हें प्रमाण पत्र देकर सम्मानित   read more

बूथ नंबर 27 पर मतदान मशीन में खराबी, मतदान में देरी
  • Post by Admin on Nov 13 2024

रांची : रातु के बूथ नंबर 27 पर मतदान शुरू होने में देरी हो रही है, क्योंकि मशीन में तकनीकी खराबी आ गई है। निर्वाचन आयोग और संबंधित अधिकारियों की टीम मौके पर मौजूद है और समस्या का समाधान करने में जुटी हुई है। मतदाताओं को मतदान में कोई परेशानी न हो इसके लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। मतदान प्रक्रिया में देरी होने के कारण मतदाताओं से सहयोग की अपील की गई है। जल्द ही मशीन की ख   read more

25-हजारीबाग विधानसभा क्षेत्र के लिए सामान्य प्रेक्षक की प्रतिनियुक्ति, शिकायतों के लिए संपर्क विवरण जारी
  • Post by Admin on Nov 13 2024

हजारीबाग : झारखंड विधानसभा आम निर्वाचन-2024 के तहत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली ने 25-हजारीबाग विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए सामान्य प्रेक्षक की प्रतिनियुक्ति की है। सामान्य प्रेक्षक के रूप में श्रीमती अरुंधति चक्रवर्ती (आईएएस) को नियुक्त किया गया है। प्रेक्षक के साथ संपर्क अधिकारी के तौर पर आकाश कुमार, जिला शिक्षा अधीक्षक, हजारीबाग को नियुक्त किया गया है। किसी भी प्   read more

राज्यपाल संतोष ने एटीआई मतदान केंद्र में किया मतदान, लोगों से अधिक मतदान की अपील
  • Post by Admin on Nov 13 2024

रांची : झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने आज रांची के एटीआई में बने मतदान केंद्र पर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। जैसे ही राज्यपाल मतदान केंद्र पहुंचे उनका पारंपरिक झारखंडी रीति-रिवाजों के साथ स्वागत किया गया। स्थानीय महिलाओं ने मांदर की थाप और गीतों के माध्यम से उनका अभिवादन किया जिसे राज्यपाल ने मुस्कान के साथ स्वीकार किया। मतदान करने के बाद राज्यपाल गंगवार   read more

चुनाव ड्यूटी में तैनात सीआरपीएफ जवान को लगी गोली, रांची रेफर
  • Post by Admin on Nov 13 2024

पलामू : विधानसभा चुनाव की ड्यूटी में तैनात सीआरपीएफ जवान संतोष कुमार यादव को बुधवार अहले सुबह पिकेट में एक्सीडेंटल फायरिंग में गोली लग गई। गोली उनके सिर में लगी जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के लिए उन्हें तुरंत मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल, पलामू में भर्ती करवाया गया। लेकिन हालत गंभीर होने के कारण उन्हें बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर कर दिया गया।   read more

अब SMS द्वारा चुटकियों में पाएं वोटर पर्ची
  • Post by Admin on Nov 13 2024

रांची : अगर अब तक आपको वोटर स्लिप नहीं मिली है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। चुनाव आयोग ने वोटिंग प्रतिशत बढ़ाने के उद्देश्य से SMS के जरिए वोटर पर्ची निकालने की सुविधा शुरू की है। अब आप घर बैठे 1950 नंबर पर SMS भेजकर महज 10 सेकंड में अपनी वोटर पर्ची प्राप्त कर सकते हैं। वोटर पर्ची SMS द्वारा प्राप्त करने के लिए मतदाता को अपने मोबाइल के मैसेज बॉक्स में "ECI (वोटर आईडी नंबर)" टाइप करके 1950   read more

लोकतंत्र के त्योहार में उमड़ा मतदाताओं का उत्साह, बूथों पर लंबी कतारें
  • Post by Admin on Nov 13 2024

आदित्यपुर : झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण में आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न मतदान बूथों पर सुबह से ही मतदाताओं का उत्साह चरम पर है। 43 विधानसभा सीटों के लिए सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हुआ, लेकिन आदित्यपुर के कई बूथों पर मतदाता सुबह 6:30 बजे से ही कतारबद्ध होकर अपने वोट डालने का इंतजार कर रहे थे। हालांकि, बीएलओ की नाकामयाबी भी इस चुनाव में उजागर हुई है। मतदाताओं को उन   read more

बड़कागांव के स्वर्णिम भविष्य के लिए करें मतदान : भाजपा उम्मीदवार रोशन लाल चौधरी
  • Post by Admin on Nov 13 2024

बड़कागांव : बड़कागांव विधानसभा से भाजपा के उम्मीदवार रोशन लाल चौधरी ने बुधवार को अपने परिवार के साथ मतदान कर लोकतंत्र के महापर्व में भाग लिया। पतरातू नवोदय विद्यालय के बूथ संख्या 256 पर मतदान करने के बाद उन्होंने इसे बड़कागांव के भविष्य के लिए एक महत्वपूर्ण दिन बताया। मतदान से पहले रोशन लाल चौधरी ने पंचमंदिर में पूजा अर्चना की और पूरे बड़कागांव की खुशहाली और उन्नति के ल   read more

मतदान करें, नया झारखंड गढ़ें : संजय सेठ
  • Post by Admin on Nov 13 2024

रांची : रांची के सांसद सह केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने सोमवार को अपने परिवार संग मतदान कर लोकतांत्रिक जिम्मेदारी निभाई। मतदान के बाद संजय सेठ ने झारखंड के मतदाताओं से अपील की कि वे भी अपने परिवार के साथ मतदान करें और एक नया झारखंड गढ़ने में सहयोग करें। उन्होंने कहा कि झारखंड की जनता पिछले पांच वर्षों में भ्रष्टाचार से त्रस्त हो चुकी है और अब बदलाव की चाह रखती   read more

सबेरा नाट्य संस्था द्वारा 5 दिवसीय नाट्य कार्यशाला का उद्घाटन
  • Post by Admin on Nov 13 2024

पटना : मंगलवार को सबेरा जन उत्थान सामाजिक संस्थान द्वारा आदर्श उत्क्रमित मध्य विद्यालय (बीएमपी कमाउंड) में आयोजित 5 दिवसीय नाट्य कार्यशाला का उद्घाटन समारोह संपन्न हुआ। उद्घाटन दीप प्रज्ज्वलित कर किया गयाl जिसमें कई प्रमुख व्यक्तित्वों ने अपने विचार रखे और इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रमों की महत्ता को रेखांकित किया। कार्यशाला में प्रमुख वक्ता के रूप में प्रभात कुमार   read more