अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर नायिका पुरस्कार सम्मान समारोह आयोजित
- Post By Admin on Mar 08 2025
समस्तीपुर : जिला प्रशासन द्वारा समाहरणालय समस्तीपुर में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर नायिका पुरस्कार सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर जिले की महिलाओं द्वारा समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।
समारोह में जिलाधिकारी रौशन कुशवाहा ने द_उम्मीद सामाजिक संस्था की सह संस्थापिका श्वेता गुप्ता, कुमकुम (सेंटर को-ऑर्डिनेटर) और पूजा कुमारी (बोर्ड मेंबर) को उनके समर्पण और सामाजिक क्षेत्र में किए गए सराहनीय कार्यों के लिए सम्मानित किया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी रौशन कुशवाहा ने कहा कि महिलाओं का योगदान समाज में अत्यधिक महत्वपूर्ण है और ऐसे सम्मान समारोह महिलाओं के संघर्ष और सफलता की कहानी को प्रदर्शित करते हैं। उन्होंने इन महिलाओं को उनके अद्वितीय कार्य के लिए सराहा और भविष्य में और अधिक प्रेरणा देने की शुभकामनाएं दी।