महिला विकास निगम ने बेहतरीन प्रदर्शन करने वाली महिलाओं और लड़कियों को किया सम्मानित

  • Post By Admin on Mar 08 2025
महिला विकास निगम ने बेहतरीन प्रदर्शन करने वाली महिलाओं और लड़कियों को किया सम्मानित

समस्तीपुर : अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर बिहार सरकार की इकाई महिला विकास निगम के जिला परियोजना प्रबंधक जितेंद्र कुमार साह द्वारा जिले में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं और लड़कियों को सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन समस्तीपुर में किया गया, जिसमें समाज सेवा और विभिन्न क्षेत्रों में बेहतरीन योगदान देने वाली महिलाओं को उनके कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।

इस सम्मान समारोह में समाज सेवा के क्षेत्र में कार्य करने वाली डॉ. अभिलाषा सिंह, कंचन माला, आयुष्मान भारत के डी. पी. सी., धर्मागतपुर बथुआ पूसा की निवासी अमृता कुमारी, शिक्षिका सर्वोदय उच्च विद्यालय वैनी, पूसा और डॉक्टर अमृता कुमारी, सचिव प्रियांशी सेवा संस्थान की भी सराहना की गई। इसके अलावा, मेडिकल नीट परीक्षा में जिले में लड़कियों के बीच सर्वश्रेष्ठ स्थान लाने वाली दरभंगा मेडिकल कॉलेज की छात्रा, दुधपुरा निवासी सुष्मिता कुमारी को भी सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में आशा सेवा संस्थान के सचिव अमित कुमार वर्मा का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम में एन जी ओ संघ बिहार के सचिव अधिवक्ता संजय कुमार बबलू और महिला विकास निगम के संजय कुमार सहित अन्य लोग भी उपस्थित थे।