इनरव्हील क्लब ने स्कूल की लड़कियों को दिया मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग

  • Post By Admin on Mar 08 2025
इनरव्हील क्लब ने स्कूल की लड़कियों को दिया मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग

मुजफ्फरपुर : आज इनरव्हील क्लब मुजफ्फरपुर, लिच्छवी क्लब और जागृति क्लब के संयुक्त तत्वावधान में मिठनपुरा स्थित डीपीएस मेट स्कूल में आत्मरक्षा कार्यक्रम किया गया। जिसमें स्कूल की लड़कियों को आत्मरक्षा के उपायों से अवगत कराया गया ताकि वे अपने सुरक्षा को लेकर जागरूक और सक्षम हो सकें।

कार्यक्रम में स्कूल की लड़कियों को मार्शल आर्ट के दांव-पेंच, अनुशासन, शारीरिक देखभाल और मानसिक लचीलापन की जानकारी दी गई। दक्ष शिक्षक द्वारा इन तकनीकों की प्रैक्टिकल ट्रेनिंग दी गई, जिससे लड़कियां आत्मरक्षा के लिए तैयार हो सकें।

कार्यक्रम के आयोजन में डीपीएस मेट स्कूल की प्राध्यापिका डॉ. रीता पराशर का महत्वपूर्ण योगदान रहा, जिन्होंने इस कार्यक्रम के सफल संचालन में सहयोग किया। मौके पर इनरव्हील क्लब मुजफ्फरपुर की अध्यक्ष रूपा सिन्हा, पीपी सुधा सिंह, संगीता वर्मा, एडिटर डॉ. बेनु वर्तिका, जागृति क्लब की अध्यक्ष स्मृति बाला, प्रतिभा गुप्ता और सृजन क्लब की रेखा वर्मा उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्कूल की लड़कियों ने भाग लिया और आत्मरक्षा के प्रति जागरूकता के साथ नई जानकारियाँ प्राप्त कीं। इस कार्यक्रम ने लड़कियों को आत्मनिर्भर और सुरक्षित बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया।