राज्य समाचार

दिखाया गया है 5,885 चीज़े में से 3,231-3,240 ।
नगर आयुक्त ने मानसून पूर्व जल निकासी व्यवस्था को सुदृढ़ करने हेतु किया निरीक्षण
  • Post by Admin on Nov 19 2024

मुजफ्फरपुर : नगर आयुक्त विक्रम वीरकर ने आगामी मानसून के दृष्टिगत नगर निगम क्षेत्र में जल निकासी व्यवस्था की स्थिति को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की और संबंधित क्षेत्रों का निरीक्षण किया। इस बैठक में रेलवे के अधिकारियों और अभियंताओं के साथ नगर निगम के कार्यपालक अभियंता संजय मिश्र, नगर प्रबंधक विष्णु प्रभाकर लाल, सफाई प्रभारी कमल किशोर और अजय कुम   read more

केसरिया में पैक्स अध्यक्ष पद के 36 प्रत्याशियों ने भरा पर्चा
  • Post by Admin on Nov 19 2024

मोतिहारी : पूर्वी चंपारण जिले में पैक्स चुनाव को लेकर नामांकन का दौर जारी है. इसी कड़ी में केसरिया प्रखंड में नामांकन के अंतिम दिन सोमवार को विभिन्न पैक्सों के अध्यक्ष पद को लेकर 36 प्रत्याशियों ने नामजदगी का पर्चा दाखिल किया. नामजदगी का पर्चा दाखिल करने वाले प्रत्याशियों में सात महिलाएं भी शामिल हैं. आरओ सह केसरिया के बीडीओ मनीष कुमार सिंह ने बताया कि नामांकन के अंतिम दिन प   read more

नगर आयुक्त ने नगर निगम क्षेत्र में सड़कों और नालों के निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण
  • Post by Admin on Nov 19 2024

मुजफ्फरपुर : सोमवार को नगर आयुक्त विक्रम वीरकर ने नगर निगम क्षेत्र में चल रहे सड़कों और नालों के निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न वार्डों में चल रहे निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और स्थिति का मूल्यांकन किया। निरीक्षण में कार्यपालक अभियंता संजय मिश्र, उप नगर आयुक्त सोनू कुमार राय, नगर प्रबंधक विष्णु प्रभाकर लाल, सहायक अभियंता राकेश कुमार, अभिनव प   read more

सोनपुर मेला में बिहार पुलिस प्रदर्शनी का उद्घाटन, डीजीपी आलोक राज ने किया उद्घाटन
  • Post by Admin on Nov 19 2024

सोनपुर : सोनपुर मेला के अवसर पर सोमवार को बिहार पुलिस द्वारा आयोजित प्रदर्शनी का उद्घाटन बिहार के डीजीपी आलोक राज ने किया। इस प्रदर्शनी का उद्देश्य पुलिस विभाग की विभिन्न गतिविधियों और तकनीकी उन्नति को जनता के बीच प्रदर्शित करना है। डीजीपी आलोक राज ने प्रदर्शनी का उद्घाटन करते हुए कहा कि बिहार पुलिस द्वारा जनता के सुरक्षा और अपराध नियंत्रण के लिए किए गए प्रयासों को इस प्   read more

पदमश्री स्वर्गीय मृदुला सिन्हा की प्रतिमा का अनावरण, मुजफ्फरपुर में उनकी यादों को श्रद्धांजलि
  • Post by Admin on Nov 19 2024

मुज़फ्फरपुर : गोवा की पहली महिला राज्यपाल, पदमश्री स्वर्गीय मृदुला सिन्हा की प्रतिमा का अनावरण सोमवार को जिले के लंगट सिंह महाविद्यालय के चिल्ड्रेन्स पार्क में किया गया। यह गरिमामयी कार्यक्रम बिहार के माननीय राज्यपाल सह कुलाधिपति राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर के कर कमलों द्वारा संपन्न हुआ। स्वर्गीय मृदुला सिन्हा का जन्म 27 नवंबर 1942 को मुजफ्फरपुर जिले के छपरा गांव में ह   read more

छठ पूजा के बाद यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए स्पेशल ट्रेनों के परिचालन अवधि में किया गया विस्तार
  • Post by Admin on Nov 19 2024

हाजीपुर : छठ पूजा के उपरांत यात्रियों की बढ़ी हुई भीड़ को देखते हुए रेलवे ने 06 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के परिचालन अवधि में विस्तार किया है। यह कदम यात्रियों को बेहतर सुविधा प्रदान करने और यात्रा के दौरान होने वाली असुविधाओं को कम करने के लिए उठाया गया है। विस्तारित परिचालन की जानकारी: 1. गाड़ी सं. 02393/02394 पटना-नई दिल्ली-पटना स्पेशल (संपूर्ण क्रांति क्लोन स्पेशल), इस ट्रे   read more

दरभंगा में धावा-दल द्वारा 4 बाल श्रमिकों की विमुक्ति
  • Post by Admin on Nov 19 2024

दरभंगा : श्रम अधीक्षक किशोर कुमार झा के निर्देशानुसार सोमवार को श्रम संसाधन विभाग के धावा-दल ने बहादुरपुर और दरभंगा सदर प्रखंडों में बाल श्रमिकों की विमुक्ति हेतु छापेमारी अभियान चलाया। इस अभियान में कुल 04 बाल श्रमिकों को विमुक्त कराया गया। इनमें से एक बाल श्रमिक स्पेयर हाउस, मिर्जापुर चौक से एक गोपाल भोजनालय, बेंता चौक से, एक बिरयानी कॉर्नर, खान चौक से और एक बंसी बेकर्स, मो   read more

चिरकुंडा चेकपोस्ट पर वाहन जांच के दौरान एक लाख रुपए जब्त, 2 अलग-अलग वाहनों से बरामद हुए रुपए
  • Post by Admin on Nov 19 2024

रांची : झारखंड विधानसभा चुनाव से ठीक पहले धनबाद जिले के चिरकुंडा चेकपोस्ट पर वाहन जांच में 1.56 लाख रुपए बरामद हुए हैं। जांच के दौरान मंगलवार सुबह से अब तक 2 अलग-अलग वाहनों से 1.56 लाख (1 लाख 56 हजार रुपए) बरामद किए हैं। 56 हजार रुपए ऑब्जर्वर के सामने बरामद किए गए। मंगलवार सुबह नियामतपुर (पश्चिम बंगाल) से बलियापुर जा रहे पिकअप वैन से एक लाख रुपए बरामद किए गए। यह राशि मंसूर खान की है।   read more

सोनपुर मंडल द्वारा सेवानिवृत रेल कर्मचारियों के लिए डिजिटल जीवन प्रमाण अभियान का आयोजन
  • Post by Admin on Nov 19 2024

मुजफ्फरपुर : सोनपुर मंडल द्वारा सेवानिवृत रेल कर्मचारियों के लिए डिजिटल जीवन प्रमाण (डीएलसी) अभियान 3.0 का आयोजन किया जा रहा है। इस अभियान के तहत पेंशनभोगियों को अब पेंशन प्राप्त करने के लिए डिजिटल माध्यम से जीवन प्रमाण (लाइफ सर्टिफिकेट) जमा करने की सुविधा मिलेगी। यह अभियान 21 और 22 नवंबर 2024 को सोनपुर मंडल के पांच प्रमुख स्टेशनों – सोनपुर, मुजफ्फरपुर, बरौनी, थानाविहपुर और शाहपु   read more

बिहार में विकास को नई आयाम देगी बीएमजीएफ 
  • Post by Admin on Nov 19 2024

मुजफ्फरपुर : बिहार सरकार की महत्वाकांक्षी परियोजना जीविका के तहत जिले में विभिन्न विकासात्मक गतिविधियों के लिए बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन (बीएमजीएफ) और माइक्रोसेव की टीम ने हाल ही में भ्रमण किया। इस दौरान टीम ने मड़वन प्रखंड के फंदा गांव में महिला मछली उत्पादक समूह द्वारा संचालित मछली पालन के कार्यों का अवलोकन किया। बीएमजीएफ टीम ने मछली पालन की पूरी प्रक्रिया, ला   read more