सावित्रीबाई फुले की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, समाज में शिक्षा और समानता पर जोर
- Post By Admin on Mar 10 2025
 
                    
                    समस्तीपुर : मोरवा विधानसभा अंतर्गत लसकारा वार्ड-1 में राष्ट्रीय लोक मोर्चा के बैनर तले जिलाध्यक्ष विनोद चौधरी निषाद की अध्यक्षता में सावित्रीबाई फुले की पुण्यतिथि पर एक श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत उनके तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर की गई।
समारोह को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष श्री निषाद ने सावित्रीबाई फुले के योगदान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने समाज में फैली कुरीतियों के खिलाफ आवाज बुलंद की और महिला शिक्षा की अलख जगाई। उन्होंने निरक्षर महिलाओं को शिक्षित करने का बीड़ा उठाया, जिसके लिए उन्हें पुरुष प्रधान समाज से कड़ा विरोध झेलना पड़ा। बावजूद इसके, उन्होंने दलित एवं पिछड़े वर्ग की महिलाओं और किशोरियों को शिक्षित करने का कार्य जारी रखा।
इस अवसर पर पूर्व जिला पार्षद विभा देवी, प्रदेश महासचिव देवनारायण सिंह, रामानंद सिंह, डॉ. दिलीप कुमार चौधरी, अशर्फी पासवान, देवशंकर राय, ओमप्रकाश, प्रेमलाल सिंह, रवीण कुमार, मुकेश कुमार चौधरी, सुभाष कुमार यादव, अभिषेक कुमार, मो. बशीर, भरत पासवान, कृष्णदेव साह, सुबोध कुमार चौधरी, नागेश्वर राम, राजेंद्र दास, द्वारिका प्रसाद गुप्ता, किशन चौधरी, श्रवण कुमार, सुधांशु कुमार, चंदन कुमार, संघर्ष कुमार समेत दर्जनों लोग उपस्थित रहे।