राज्य समाचार

दिखाया गया है 7,307 चीज़े में से 281-290 ।
लखीसराय में हरित ऊर्जा अभियान की शुरुआत, 10 घरों पर लगे सौर ऊर्जा संयंत्र
  • Post by Admin on Jun 14 2026

लखीसराय : प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत लखीसराय जिले में कुटीर ज्योति उपभोक्ताओं को लाभान्वित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। योजना के प्रथम चरण में रामगढ़ चौक प्रखंड के 10 लाभुकों के घरों पर मुफ्त सोलर पैनल लगाने का कार्य रविवार से शुरू हो गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम स   read more

‘लाखमोहनवाली मामी’ के निधन से शोक, परिवार और ग्रामीणों में मातम
  • Post by Admin on Jun 14 2026

लखीसराय : प्रखंड हलसी के महरथ गांव की लोकप्रिय एवं धर्मपरायण महिला, जिन्हें लोग स्नेहपूर्वक "लाखमोहनवाली मामी" के नाम से जानते थे, के असामयिक निधन से पूरे गांव और आसपास के क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके निधन की खबर मिलते ही परिजनों, रिश्तेदारों और ग्रामीणों में गहरा दुःख व्याप्त हो गया। जानकारी के अनुसार, महरथ गांव निवासी राजेश कुमार उर्फ छोटे सिंह की पत्न   read more

ग्रामीणों के बीच पहुंचे डीएम शैलेन्द्र कुमार, समस्याओं के समाधान का दिया भरोसा
  • Post by Admin on Jun 14 2026

लखीसराय : आगामी 16 जून को आयोजित होने वाले सहयोग शिविर की तैयारियों के तहत जिला पदाधिकारी शैलेन्द्र कुमार ने शनिवार को सूर्यगढ़ा प्रखंड की चौरा राजपुर पंचायत स्थित तुमनी गांव एवं पहाड़ों से घिरे जनजातीय ग्राम लठिया का पैदल भ्रमण कर निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं और आवश्यकताओं की जानकारी ली तथा संबंधित अधिकारियों को त्वरित का   read more

स्व. माधव सिन्हा की 11वीं पुण्यतिथि पर प्रतिमा का अनावरण, श्रद्धांजलि सभा में उमड़ा जनसैलाब
  • Post by Admin on Jun 14 2026

लखीसराय : पूर्व आईएएस अधिकारी, पूर्व विधान पार्षद एवं बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) के पूर्व सदस्य स्वर्गीय माधव सिन्हा की 11वीं पुण्यतिथि के अवसर पर शनिवार को सलेमपुर स्थित माधव सिन्हा चौक पर उनकी प्रतिमा का भव्य अनावरण किया गया। इस अवसर पर आयोजित समारोह में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके योगदान को याद किया। बिहार सरकार   read more

जनगणना में बज्जिका को मिले स्वतंत्र पहचान, गृह मंत्री से की अलग कोड की मांग
  • Post by Admin on Jun 13 2026

मुजफ्फरपुर : बज्जिका भाषा को जनगणना प्रपत्र में अलग पहचान दिलाने की मांग एक बार फिर तेज हो गई है। सामाजिक-सांस्कृतिक संस्था ‘बज्जिका प्रसार’ ने केंद्रीय गृह मंत्री को पत्र भेजकर आगामी जनगणना में बज्जिका भाषा के लिए अलग कोड निर्धारित करने की मांग की है। संस्था के संस्थापक अनिल कुमार ने अपने पत्र में कहा है कि बिहार के मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, शिवहर, पूर्वी   read more

जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र की व्यवस्थाओं का जायजा, साफ-सफाई और मरम्मत पर फोकस
  • Post by Admin on Jun 13 2026

लखीसराय : जिला पदाधिकारी, अपर समाहर्ता, उप विकास आयुक्त तथा जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी ने शनिवार को जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र का निरीक्षण कर विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान केंद्र के माध्यम से संचालित बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना, मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना एवं कुशल युवा कार्यक्रम के क्रियान्वयन की विस्तृत जानकारी   read more

बिहार में मॉनसून सक्रिय, 24 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी
  • Post by Admin on Jun 13 2026

पटना : बिहार में मॉनसून की एंट्री के साथ मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। राज्य के कई जिलों में मॉनसून पूरी तरह सक्रिय हो चुका है, जबकि अन्य क्षेत्रों में प्री-मॉनसून गतिविधियां जारी हैं। इसी बीच मौसम विभाग ने शनिवार को पूरे बिहार के लिए अलर्ट जारी करते हुए तेज आंधी-तूफान, बारिश, मेघगर्जन और वज्रपात की संभावना जताई है। विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान विशेष सतर्कता बरतन   read more

बाढ़, सूखा और लू पर जिम्मेदार रिपोर्टिंग से ही बढ़ेगी जनजागरूकता : डॉ. नीलसन
  • Post by Admin on Jun 13 2026

पटना : जलवायु परिवर्तन से उत्पन्न आपदाओं के दौरान बच्चों और महिलाओं से जुड़े मुद्दों की संवेदनशील एवं जिम्मेदार रिपोर्टिंग की आवश्यकता पर जोर देते हुए यूनिसेफ बिहार की फील्ड ऑफिस प्रमुख डॉ. मोनिका नीलसन ने कहा कि जलवायु संकट की सबसे बड़ी मार समाज के कमजोर वर्गों, विशेषकर बच्चों और महिलाओं पर पड़ती है। ऐसे में मीडिया की भूमिका केवल सूचना देने तक सीमित नहीं है, बल्कि वह उनके   read more

बाल श्रम सामाजिक कुरीति, इसके खिलाफ सभी को आगे आना होगा : डीएम
  • Post by Admin on Jun 12 2026

लखीसराय : विश्व बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर शुक्रवार को लखीसराय समाहरणालय परिसर से श्रम विभाग द्वारा जन-जागरूकता अभियान की शुरुआत की गई। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी ने प्रचार-प्रसार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, जो जिले के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर लोगों को बाल श्रम उन्मूलन, बच्चों के अधिकारों तथा शिक्षा के महत्व के प्रति जागरूक करेगा। कार्यक्रम को संबोधित करत   read more

हर पंचायत में सुधरेंगे खराब चापाकल, पीएचईडी ने बनाई कार्ययोजना
  • Post by Admin on Jun 12 2026

लखीसराय : लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग (पीएचईडी) द्वारा जिले में खराब पड़े चापाकलों की मरम्मत एवं पेयजल व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 11 जून 2026 को विभाग के विशेष सचिव संजीव कुमार ने लखीसराय जिले में चापाकल मरम्मति कार्यों का निरीक्षण किया तथा विभागीय पदाधिकारियों एवं अभियंताओं के साथ समीक्षा बैठक की। समीक्षा के दौरान विशे   read more