राज्य समाचार

दिखाया गया है 8,007 चीज़े में से 2,481-2,490 ।
लखीसराय में बाढ़ का कहर, जवाहर नवोदय विद्यालय अनिश्चितकाल के लिए बंद
  • Post by Admin on Aug 13 2025

लखीसराय : जिले में बाढ़ की विकट स्थिति के कारण जवाहर नवोदय विद्यालय, बड़हिया (लखीसराय) को अगले आदेश तक बंद कर दिया गया है। जिला समाहरणालय की गोपनीय शाखा से जारी आदेश के अनुसार, विद्यालय परिसर में बाढ़ का पानी भर जाने से हालात गंभीर हो गए हैं। पीठासीन प्राचार्य की रिपोर्ट पर कार्यवाई करते हुए जिला दंडाधिकारी मिथिलेश मिश्रा ने निर्देश दिया है कि जलस्तर घटने और परिसर के पॠ  read more

नैनीताल की नैनी झील पर सांसों का संकट, एयरेशन सिस्टम जर्जर होने से घटा ऑक्सीजन स्तर
  • Post by Admin on Aug 13 2025

नैनीताल : उत्तराखंड की जीवनरेखा कही जाने वाली नैनी झील पर अस्तित्व का संकट मंडराने लगा है। करीब 18 साल से कृत्रिम ऑक्सीजन के सहारे जलीय जीवन बनाए रखने वाली झील का एयरेशन सिस्टम अब पूरी तरह जर्जर हो चुका है, जिससे पानी में ऑक्सीजन का स्तर खतरनाक रूप से घट रहा है। साल 2007 में ठंडी सड़क पर दो फ्लोमीटर और पाइपलाइन सिस्टम लगाकर झील में ऑक्सीजन पहुंचाने का इंतजाम किया गया था। इस   read more

ओडिशा : आधिकारिक दस्तावेजों में हरिजन शब्द पर प्रतिबंध, केवल अनुसूचित जाति का होगा प्रयोग
  • Post by Admin on Aug 13 2025

भुवनेश्वर : मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी के नेतृत्व वाली ओडिशा की भाजपा सरकार ने एक अहम सामाजिक निर्णय लेते हुए आधिकारिक संचार, अभिलेखों और दस्तावेजों में ‘हरिजन’ शब्द के प्रयोग पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। अब सरकारी कार्यों में केवल संवैधानिक शब्द ‘अनुसूचित जाति’ का ही उपयोग किया जाएगा। अनुसूचित जनजाति एवं अनुसूचित जाति विकास, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कलà   read more

खाटूश्यामजी दर्शन से लौट रहे श्रद्धालुओं की पिकअप कंटेनर से टकराई, 11 की मौत, 20 से अधिक घायल
  • Post by Admin on Aug 13 2025

दौसा : राजस्थान के दौसा जिले में बुधवार को हुए एक भीषण सड़क हादसे ने पूरे इलाके को दहला दिया। दौसा-मनोहरपुर रोड पर बापी के पास श्रद्धालुओं से भरी पिकअप वैन और कंटेनर के बीच हुई जोरदार भिड़ंत में 11 लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 से अधिक लोग घायल हुए। मृतकों में सात बच्चे और तीन महिलाएं शामिल हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा इतना भयावह था कि पिकअप वैन पूरी तरह से क्षतिग्à   read more

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला : दिल्ली-एनसीआर में पुराने डीजल-पेट्रोल वाहनों पर फिलहाल नहीं लगेगा प्रतिबंध
  • Post by Admin on Aug 12 2025

नई दिल्ली : सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में 10 से 15 साल पुराने डीजल और पेट्रोल वाहनों के मालिकों पर कोई दंडात्मक कार्रवाई न करने का निर्देश दिया है। यह फैसला तब आया जब दिल्ली सरकार ने पुराने वाहनों पर लगे प्रतिबंध की समीक्षा की मांग करते हुए कोर्ट से राहत की गुहार लगाई थी। मुख्य न्यायाधीश बी. आर. गवई की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय पीठ ने यह आदेश दिया कि केंद्र सठ  read more

योगी सरकार ने वृद्धावस्था पेंशन योजना का बढ़ाया लक्ष्य, 67.50 लाख बुजुर्गों को मिलेगा लाभ
  • Post by Admin on Aug 12 2025

लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में वृद्धावस्था पेंशन योजना के तहत लाभार्थियों की संख्या 67.50 लाख तक बढ़ाने का लक्ष्य रखा है। वित्तीय वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही में ही 61 लाख गरीब बुजुर्गों को पेंशन देने का लक्ष्य पूरा कर लिया गया है। अब सरकार ने इस लक्ष्य को बढ़ाकर 67.50 लाख बुजुर्गों तक पेंशन पहुंचाने का संकल्प लिया है। इस योजना के तहत बुजुर्गों को प्रतिमाह 1,000 रुपए क   read more

मुख्यमंत्री ने विद्युत उपभोक्ताओं से किया संवाद, 125 यूनिट तक मुफ्त बिजली योजना पर की चर्चा
  • Post by Admin on Aug 12 2025

लखीसराय : बिहार के माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लखीसराय जिले के विद्युत उपभोक्ताओं के साथ एक विशेष संवाद कार्यक्रम के माध्यम से सीधे संवाद किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने राज्य सरकार द्वारा घरेलू उपभोक्ताओं को प्रति माह 125 यूनिट तक नि:शुल्क बिजली प्रदान करने की योजना की व्यापक जानकारी दी। यह योजना 1 अगस्त 2025 से लागू हुई है, जिसके तहत पिछले जुलाई माह की खपत के आधाà   read more

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर मंत्री शीला मंडल एवं जिला पदाधिकारी ने की स्थिति की समीक्षा
  • Post by Admin on Aug 12 2025

लखीसराय : बिहार सरकार की प्रभारी मंत्री एवं परिवहन मंत्री श्रीमती शीला मंडल ने आज लखीसराय जिले के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा कर बाढ़ की गंभीरता का जायजा लिया। इस दौरान जिला पदाधिकारी श्री मिथिलेश मिश्र ने भी उनके साथ मिलकर प्रभावित क्षेत्रों में चल रहे राहत कार्यों की समीक्षा की। जिला पदाधिकारी ने बड़हिया के टाल क्षेत्र स्थित पाली पंचायत और एजनी घाट पंचायत के विभ   read more

कृषि फीडर योजना से किसानों को मिलेगी बेहतर बिजली, बढ़ेगी सिंचाई क्षमता और उत्पादन
  • Post by Admin on Aug 12 2025

पटना : बिहार के माननीय उप मुख्यमंत्री एवं कृषि मंत्री श्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा है कि राज्य में “हर खेत तक बिजली, हर किसान तक समृद्धि” के लक्ष्य को साकार करने के लिए किसानों को सिंचाई हेतु निर्बाध और गुणवत्तापूर्ण बिजली उपलब्ध कराने का काम तेजी से चल रहा है। अब तक राज्य में 2,274 कृषि फीडर स्थापित किए जा चुके हैं, जिनके जरिए घरेलू बिजली से अलग, किसानों को निर्धारित समय पठ  read more

किऊल स्टेशन पर यात्री के गिरने से हादसा, समय रहते मिली प्राथमिक चिकित्सा
  • Post by Admin on Aug 12 2025

लखीसराय : दानापुर मंडल के किऊल स्टेशन पर मंगलवार को पंजाब मेल (गाड़ी संख्या 13005 अप) के प्लेटफॉर्म नंबर 3 पर एक हादसा हुआ। सुबह लगभग 2:20 बजे ट्रेन निर्धारित समय पर पहुंची। ट्रेन खुलने के दौरान एक यात्री, कैलाश कुमार सिंह (38), जो ग्राम हैमद सोहरा, थाना सोहरा, जिला आरा के निवासी हैं, गाड़ी में चढ़ने के प्रयास में पैर फिसलने से ट्रेन के नीचे गिर गए। इस घटना को देखते हुए ट्रेन में तैनà   read more