राज्य समाचार

दिखाया गया है 6,653 चीज़े में से 2,081-2,090 ।
कुंभ से लौटते हुए सांसद महुआ मांझी का हुआ एक्सीडेंट, बेटे ने बताया पूरा हादसा
  • Post by Admin on Feb 26 2025

लातेहार : झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) की राज्यसभा सांसद महुआ मांझी बुधवार तड़के एक सड़क दुर्घटना में घायल हो गईं। यह हादसा लातेहार जिले के राष्ट्रीय राजमार्ग-75 (एनएच-75) पर हुआ, जब महुआ मांझी अपनी कार से प्रयागराज से रांची लौट रही थीं। हादसे में महुआ मांझी के बाएं हाथ की कलाई फ्रैक्चर हो गई, जबकि परिवार के अन्य सदस्य भी मामूली रूप से घायल हुए हैं। हादसा रात के ढाई बजे हुआ   read more

दिल्ली की महिलाएं 8 मार्च से पहले तैयार कर लें ये दस्तावेज, चूंक गई तो नहीं मिलेगा 2500 रुपये का लाभ
  • Post by Admin on Feb 26 2025

नई दिल्ली : दिल्ली सरकार जल्द ही महिला समृद्धि योजना (Mahila Samridhi Yojana) लॉन्च करने जा रही है, जिसके तहत गरीब महिलाओं को प्रतिमाह 2500 रुपये की आर्थिक सहायता सीधे उनके बैंक खातों में ट्रांसफर की जाएगी। इस योजना का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस योजना की घोषणा चुनाव के दौरान की थी और अब दिल्ली सरकार ने इसे लाग   read more

दक्षिण एशिया में मानव ट्रैफिकिंग की रोकथाम और सुरक्षित प्रवासन के लिए संगठित प्रयासों की आवश्यकता : तटवासी न्यास
  • Post by Admin on Feb 26 2025

लखीसराय: “ह्यूमन ट्रैफिकिंग के खिलाफ सुरक्षित प्रवासन को बढ़ावा” विषय पर आयोजित एक दिवसीय संगोष्ठी में दक्षिण एशिया के नौ देशों के सरकारों, नीति-निर्माताओं और गैर सरकारी संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस संगोष्ठी का आयोजन एसोसिएशन फॉर वॉलंटरी एक्शन द्वारा किया गया, जबकि जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रन इस कार्यक्रम के तकनीकी भागीदार के रूप में शामिल था। इस आयोज   read more

90 से ज्यादा आयुवर्ग के निर्वाचकों का सत्यापन पूरा, 524 नाम हटाए गए
  • Post by Admin on Feb 25 2025

लखीसराय : बिहार निर्वाचन विभाग, पटना के निदेशानुसार लखीसराय जिले में 90+ आयुवर्ग के निर्वाचकों का सत्यापन कार्य सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया। कुल 4361 निर्वाचकों का सत्यापन किया गया, जिसमें सूर्यगढ़ा वि.स.क्षेत्र में 2307 और लखीसराय वि.स.क्षेत्र में 2054 निर्वाचकों का सत्यापन हुआ। इस दौरान, 524 निर्वाचकों के नाम मृत या स्थानांतरित होने के कारण हटाए गए। सूर्यगढ़ा वि.स.क्षेत्र मे   read more

बिहार की कला और सांस्कृतिक धरोहर को सराहने मुजफ्फरपुर पहुंचे विदेशी पर्यटक
  • Post by Admin on Feb 25 2025

मुजफ्फरपुर : बिहार की कला और सांस्कृतिक धरोहरें देश ही नहीं, बल्कि विदेशों तक अपनी छाप छोड़ रही हैं। इसी विरासत को देखने और सराहने के लिए न केवल भारत, बल्कि विदेशी पर्यटक भी मुजफ्फरपुर पहुंच रहे हैं। यहां के ऐतिहासिक स्थल, विशेष रूप से रामचंद्र शाही संग्रहालय, हमेशा से शोधकर्ताओं और कला प्रेमियों के लिए आकर्षण का केंद्र रहे हैं।   इसी क्रम में, 25 फरवरी को अहमदाबाद, गुज   read more

ऋण शिविर संकल्प का आयोजन, सैकड़ों लाभार्थियों का ऋण स्वीकृत
  • Post by Admin on Feb 25 2025

मुजफ्फरपुर : आज मुजफ्फरपुर जिला परिषद मीटिंग हॉल में SLBC पटना के निर्देशानुसार सभी बैंकों द्वारा “संकल्प” नामक ऋण शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्देश्य जिले में ऋण प्रवाह में गति लाना था। शिविर का आयोजन अग्रणी जिला प्रबंधक दिनेश प्रसाद सिन्हा की अध्यक्षता में किया गया। इस अवसर पर, बैंकों द्वारा विभिन्न मदों में ऋण स्वीकृत किया गया। कुल 974 लाभार्थियों को 7083.50   read more

बड़हिया में दो दिवसीय किसान मेला और प्रदर्शनी का आयोजन
  • Post by Admin on Feb 25 2025

लखीसराय : जिले के बड़हिया प्रखंड मुख्यालय उच्च विद्यालय परिसर में आगामी 27 और 28 फरवरी को दो दिवसीय किसान मेला सह प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। इस मेला का आयोजन कृषि विभाग से संबंधित कृषि प्रबोधिकी प्रबंध अभिकरण समिति (आत्मा) द्वारा किया जा रहा है। इस आयोजन की जानकारी देते हुए जिला कृषि पदाधिकारी सह आत्मा के परियोजना निदेशक सुबोध कुमार सुधांशु ने बताया कि इस प्रदर्शनी   read more

केएसएस कॉलेज के छात्रों ने किया म्यूजियम का परिभ्रमण
  • Post by Admin on Feb 25 2025

लखीसराय : जिला मुख्यालय चितरंजन रोड पर स्थित के.एस.एस कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने मंगलवार को प्रसिद्ध अशोक धाम के समीप स्थापित म्यूजियम का परिभ्रमण किया। यह परिभ्रमण कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य प्रोफेसर गिरीश चंद्र पांडेय के निर्देशन में आयोजित किया गया। स्नातकोत्तर इतिहास विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मो. अनवर इकबाल और डॉ. साकेत रवि ने छात्रों को संग्रहालय में रखी ऐतिह   read more

राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए न्यायिक पदाधिकारियों की बैठक आयोजित
  • Post by Admin on Feb 25 2025

मुजफ्फरपुर : राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली और बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, पटना के निर्देशानुसार एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्वेता कुमारी सिंह के मार्गदर्शन में, मुजफ्फरपुर व्यवहार न्यायालय में आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता सुनिश्चित करने के लिए बैठक का आयोजन किया गया। यह बैठक आज ए०डी०आर० भवन में सभ   read more

नशा मुक्ति पर नुक्कड़ नाटक द्वारा यात्रियों को किया गया जागरूक
  • Post by Admin on Feb 25 2025

किऊल : आज किऊल स्टेशन पर नशा मुक्ति से संबंधित नुक्कड़ नाटक किया गया। यह आयोजन दोपहर 1 बजे से आरपीएफ और जीआरपी के संरक्षण में हुआ, जिसमें यात्रियों को शराब, दारू और किसी भी प्रकार के नशे से बचने के लिए जागरूक किया गया। इस नुक्कड़ नाटक का उद्देश्य यात्रियों को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराना और उन्हें इसके सेवन से दूर रहने के लिए प्रेरित करना था। कार्यक्रम में उत्सव नाट   read more