स्पेशल ब्रांच के सभी पदाधिकारियों व कर्मियों को संपत्ति का विवरण देने का मिला आदेश
- Post By Admin on Feb 10 2025

रांची : झारखंड राज्य में स्पेशल ब्रांच के सभी पदाधिकारियों और कर्मियों को अपनी चल और अचल संपत्ति का विवरण देने का आदेश जारी किया गया है। राज्य सरकार ने इस संबंध में एक आदेश जारी किया है, जिसके तहत सभी कर्मचारियों को अपनी संपत्ति की जानकारी ऑनलाइन जमा करनी होगी।
आदेश के अनुसार, राज्य के सभी सरकारी कर्मचारियों को हर साल 1 जनवरी से 28 फरवरी के बीच अपने संपत्ति का विवरण ऑनलाइन मानव संसाधन प्रबंधन प्रणाली (एचआरएमएस) पोर्टल पर जमा करना होगा।
स्पेशल ब्रांच के सभी कर्मियों और पदाधिकारियों को 28 फरवरी तक अपनी संपत्ति का विवरण अनिवार्य रूप से जमा करना होगा। यह कदम पारदर्शिता और निगरानी बढ़ाने के उद्देश्य से उठाया गया है, ताकि भ्रष्टाचार और अनियमितताओं को रोका जा सके।