राज्य समाचार

दिखाया गया है 5,890 चीज़े में से 1,921-1,930 ।
ड्रोन की मदद से पाली में शराब तस्करी पर कसा शिकंजा
  • Post by Admin on Jan 11 2025

लखीसराय : जिले के वीरूपुर थाना क्षेत्र के पाली में उत्पाद टीम द्वारा एक बड़ी कार्यवाई की गई। जिसमें ड्रोन की मदद से छापामारी की गई। इस कार्यवाई में 4250 किलोग्राम जावा महुआ घोल और 113 लीटर महुआ चुलाई शराब को बरामद कर घटनास्थल पर ही विनष्ट कर दिया गया। यह कार्यवाई जिले के बड़हिया प्रखंड क्षेत्र में की गई। जहां अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए उत्पाद टीम ने सख्त कदम उ   read more

मोतिहारी पहुंचे स्पेनिश दंपति ने 12 माह के रौनक को अपनाया
  • Post by Admin on Jan 11 2025

मोतिहारी : स्पेन से चलकर महात्मा गांधी की कर्मभूमि चंपारण पहुंचे दंपति ने शुक्रवार को एक 12 माह के मासूम को अपना बना लिया। जिला मुख्यालय मोतिहारी के बाईपास रोड स्थित विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान में इसके लिए एक समारोह का आयोजन किया गया।  इस अवसर पर एक 12 माह के बालक रौनक (काल्पनिक नाम) को जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल के द्वारा उसके भावी दत्तक माता-पिता को सौंपा गया। बालक के भावी   read more

मधुआहा पेट्रोल पंप लूट कांड का उद्भेदन, दो गिरफ्तार, देशी कट्टा बरामद
  • Post by Admin on Jan 11 2025

मोतिहारी : जिले के राजेपुर थाना क्षेत्र में बीते 2 जनवरी को हुई मधुआहा पेट्रोल पंप लूट कांड का पुलिस ने सफलतापूर्वक उद्भेदन किया है। इस मामले में दो अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। जिनके पास से दो देशी कट्टे और लूट के समय पहने गए जैकेट व मफलर भी बरामद हुए हैं। बीते 2 जनवरी को संध्या 07:30 बजे राजेपुर थाना क्षेत्र स्थित मधुआहा पेट्रोल पंप के काउंटर से दो अपराधियों ने हथियार   read more

आरपीएफ किऊल ने खोए हुए सामान को यात्री को लौटाया, ऑपरेशन अमानत के तहत कार्यवाई 
  • Post by Admin on Jan 11 2025

लखीसराय : आरपीएफ किऊल द्वारा ऑपरेशन अमानत के तहत एक महत्वपूर्ण कार्यवाही की गई। जिसमें एक यात्री का खोया हुआ लेडिस पर्स बरामद किया गया। गाड़ी संख्या 22347 Up (वंदे भारत) के कोच संख्या C2 के सीट नंबर 50 पर एक महिला यात्री का पर्स छूटने की सूचना प्राप्त हुई थी। गाड़ी के लखीसराय पहुंचने पर सहायक उप निरीक्षक अजय कुमार सिंह ने पर्स को बरामद किया और उसे सुरक्षित रूप से आरपीएफ थाना किऊल में   read more

37 लाख रुपये गबन मामले में पूर्व पैक्स अध्यक्ष नन्द किशोर राय गिरफ्तार
  • Post by Admin on Jan 11 2025

मोतिहारी : पूर्वी चम्पारण जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र में पैक्स (प्राथमिक कृषि सहकारी समिति) के 37 लाख रुपये के गबन मामले में पुलिस ने पूर्व पैक्स अध्यक्ष नन्द किशोर राय को गिरफ्तार किया है। यह कार्यवाही मुफ्फसिल थाना द्वारा की गई। जिसमें मुख्य आरोपी नन्द किशोर राय पर सरकारी धन की हेराफेरी का आरोप है। गौरतलब है कि विगत 30 नवम्बर 2024 को पैक्स अध्यक्ष रहते हुए नन्द किशोर रा   read more

प्रवासी सम्मान दिवस समारोह के दूसरे दिन का भव्य आयोजन
  • Post by Admin on Jan 11 2025

लखीसराय : समाहरणालय स्थित मंत्रणा कक्ष में बीते शुक्रवार को प्रवासी सम्मान दिवस समारोह के दूसरे दिन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत जिला पदाधिकारी मिथिलेश मिश्र के प्रेरणादायक संबोधन से हुई। इस आयोजन में लखीसराय जिले के प्रवासी नागरिकों ने ऑनलाइन और भौतिक माध्यम से सहभागिता की। समारोह में लखीसराय की ऐतिहासिक धरोहरों जैसे रेलवे स्टेशन लखीसराय, क्यूल ब्रिज, ल   read more

बीपीएससी छात्रों के समर्थन में जन सुराज का प्रदर्शन
  • Post by Admin on Jan 11 2025

मोतिहारी : बीपीएससी परीक्षा में हुई अनियमितताओं के खिलाफ शुक्रवार को जन सुराज के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उनकी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और बिहार सरकार की नीतियों की आलोचना की। जन सुराज के नेताओं का आरोप था कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बीपीएससी परीक्षा में हुई धांधली को ढकने क   read more

सड़क सुरक्षा को लेकर जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित
  • Post by Admin on Jan 11 2025

लखीसराय : बीते शुक्रवार अपराह्न 3 बजे समाहरणालय स्थित मंत्रणा कक्ष में जिला पदाधिकारी मिथिलेश मिश्र की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में शहर में जाम की समस्या, सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम, हेलमेट और सीट बेल्ट की जांच, ब्लैक स्पॉट की स्थिति, अच्छे मददगार लोगों का सम्मान और हिट एंड रन मामलों पर चर्चा की गई। जिला पदाधिकारी ने सभी सीओ और थाना   read more

जनता दरबार में 17 मामलों की हुई सुनवाई, 6 पर आदेश जारी
  • Post by Admin on Jan 11 2025

सीतामढ़ी : जिलाधिकारी रिची पाण्डेय ने शुक्रवार को समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में आयोजित जनता दरबार कार्यक्रम में क्षेत्रीय परिवादियों से मिलकर उनकी समस्याओं को सुना और संबंधित अधिकारियों को उनके समाधान के लिए तत्काल कदम उठाने का निर्देश दिया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने बारी-बारी से सभी परिवादियों से मुलाकात की और उनके द्वारा उठाए गए विभिन्न मामलों को सुना। अ   read more

विकास मित्रों का आत्ममूल्यांकन व आत्मसम्मान पर उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित
  • Post by Admin on Jan 11 2025

सीतामढ़ी : जिले के डुमरा प्रखंड सभागार में महिला एवं बाल विकास निगम, जिला कल्याण विभाग, जिला प्रशासन सीतामढ़ी, यूनिसेफ बिहार और प्रथम संस्था के संयुक्त तत्वाधान में उड़ान परियोजना के अंतर्गत विकास मित्रों के लिए उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विकास मित्रों को आत्ममूल्यांकन और आत्मसम्मान के महत्व से अवगत कराना था। कार्यक्रम की अ   read more