आरबीबीएम कॉलेज में आयोजित हुई वीर बाल दिवस
- Post By Admin on Dec 27 2024

मुजफ्फरपुर : राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई, आरबीबीएम कॉलेज मुजफ्फरपुर के तत्वावधान में बीते गुरुवार को ‘वीर बाल दिवस’ मनाया गया। इस अवसर पर कॉलेज परिसर में एक श्रद्धांजलि रैली का आयोजन किया गया। जिसमें कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने शहीदों की वीरता को याद करते हुए राष्ट्र के प्रति अपने समर्पण को व्यक्त किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य डॉ. ममता रानी ने अपने संबोधन में कहा, “वीर बाल दिवस हमें प्रेरित करता है। हमें नए संकल्पों के लिए जागरूक करता है। यह दिन हमें सिखाता है कि हम चाहे जितनी भी विकट परिस्थितियों का सामना करें, हमें कभी हार नहीं माननी चाहिए और देश हित में हमेशा कुछ बड़ा करने का संकल्प लेना चाहिए।” उनके संबोधन ने सभी को प्रेरित किया और कार्यक्रम का माहौल उमंग और उत्साह से भर गया।
कार्यक्रम का संचालन प्रोग्राम ऑफिसर डॉ. अशोक निगम ने किया। जिन्होंने आयोजन की गरिमा को बढ़ाया। इस अवसर पर वाद-विवाद और निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें छात्र-छात्राओं ने अपने विचारों और लेखनी के माध्यम से वीर बालकों की वीरता और उनके योगदान को दर्शाया।
वाद-विवाद प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर तन्नू कुमारी, जिन्होंने अपने विचारों के बल पर सभी को प्रभावित किया। द्वितीय स्थान पर आरा जहां और तृतीय स्थान पर दिपाशा रही। वहीं, निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर तन्नू कुमारी, द्वितीय स्थान पर प्रशंसा और तृतीय स्थान पर नेहा को प्राप्त हुआ। इन विजेताओं को पुरस्कार और प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के निर्णायक मंडल के रूप में डॉ. नीलेश लोधी और विशाल कुमार ने प्रतियोगिता के परिणामों का निर्णय लिया।
दोनों ने प्रतियोगियों के प्रयासों की सराहना की और सभी को बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। इस कार्यक्रम में कॉलेज की छात्राओं ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया। नुजहत, सिल्की, मानसी, श्वेता, सोनी, स्वाति, अंजली, शिल्पी, खुशी, शिवानी आदि प्रमुख छात्राओं ने कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी निभाई जो कार्यक्रम की सफलता में महत्वपूर्ण साबित हुई।